Thursday, Jun 11 2026 | Time 03:35 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


संतकबीरनगर में मार्निंग वाक पर निकले बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

संतकबीरनगर 14जून(वार्ता) उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली थाना अंतर्गत पुरानी सब्जी मंडी खलीलाबाद के समीप शहीद बाबा के मजार के पास रेलवे लाइन पार करते समय शनिवार को एक बुर्जुग की ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई । मृतक बुजुर्ग भोर में टहलने निकले थे।
पुलिस सूत्रों के अनुसार 60वर्षीय सुरेंद्र चौरसिया, खलीलाबाद शहर के बरई टोला के निवासी थे। वह रोज की तरह आज भोर में टहलने निकले थे। इस दौरान वह पुरानी सब्जी मण्डी खलीलाबाद शहीद बाबा की मजार के पास रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे कि लखनऊ की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए और घटना स्थल पर उनकी मृत्यु हो गई। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस भिजवा कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
सं सोनिया
वार्ता
More News

नेपाल सीमा से एक करोड़ रुपये की हाइड्रोपोनिक वीड बरामद, तमिलनाडु का आरोपी गिरफ्तार

10 Jun 2026 | 9:48 PM

महराजगंज, 10 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त कार्रवाई में 2.30 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड (उच्च गुणवत्ता का गांजा) के साथ तमिलनाडु निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है।.

see more..

काशी में चौराहों से लेकर कुंडों तक दिखेगी हेरिटेज झलक, वीआईपी रूट पर बनेंगे महाकाल स्तंभ पिलर्स

10 Jun 2026 | 9:45 PM

वाराणसी, 10 जून (वार्ता) वाराणसी नगर निगम ने शहर की प्राचीन एवं ऐतिहासिक पहचान को ध्यान में रखते हुए इसे आधुनिक रूप देने के लिए 48.88 करोड़ रुपये की भव्य कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत शहर के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों पर बुनियादी ढांचे को न केवल मजबूत किया जाएगा, बल्कि सार्वजनिक स्थानों को बनारस की पारंपरिक शैली में विकसित कर इसकी वैश्विक पहचान को नया आयाम दिया जाएगा।.

see more..

बुलडोजर पर निकली दूल्हे की बारात बनी चर्चा का विषय, हाईटेंशन तारों के नीचे स्टंट से टला बड़ा हादसा

10 Jun 2026 | 9:40 PM

मुरादाबाद, 10 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जिले के कांठ थाना क्षेत्र में एक दूल्हे की अनोखी बारात इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। उमरी कलां गांव में दूल्हा पारंपरिक घोड़ी, बग्गी या लग्जरी कार के बजाय पीले रंग के बुलडोजर पर सवार होकर बारात लेकर पहुंचा। इस अनूठी बारात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। .

see more..

फर्जी बैनामे से 1.57 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार

10 Jun 2026 | 9:36 PM

बुलन्दशहर, 10 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बुलन्दशहर जिले के डिबाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का बैनामा कराने और 1.57 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी करने के मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच लाख रुपये नकद, एक कार तथा सात मोबाइल फोन बरामद किए हैं।.

see more..

केपी कॉलेज की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

10 Jun 2026 | 9:30 PM

प्रयागराज, 10 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के धूमनगंज थाना क्षेत्र में बीकॉम प्रथम वर्ष की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।.

see more..