Friday, Jan 23 2026 | Time 03:53 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


बदायूं: टहलने निकले युवक की दिनदहाड़े डीएम और एसपी आवास के निकट गोली मारकर हत्या

बदायूं 15 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश की जनपद बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में आज सुबह मॉर्निंग वाक पर निकले युवक की दबंग नें उसके दोस्तों के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी औऱ मौके से फरार हो गये।
मामले में पुलिस नें शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया हैl पुलिस नें हत्या के मामले में जांच शुरू कर दी है औऱ आरोपियों की तलाश कर रही है मामला दो बाइकर्स गैंग की वर्चस्व की लड़ाई क़ा माना जा रहा है,जो जिले सक्रिय हैl घटनास्थल से मात्र 200 मीटर की दूरी पर जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी और जज रहते हैंl यह बदायूं शहर का सबसे सुरक्षित माना जाने वाला इलाका है, जहां दिन दहाड़े गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई हैl
पुलिस सूत्रों के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पवन वेंकट हाल के पास आज सुबह करीब 5 बजे बदरपुर गांव के रहने वाला कर्तव्य पटेल(23) अपनें साथियों के साथ टहलने निकले था ,उसी समय पवन वेंकट हाल के पास रहने वाले शौर्य ठाकुर औऱ कर्तव्य पटेल में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी बीच शौर्य ठाकुर नें नाजायज असलहे से तीन राउंड फायर किये जिसमें से एक गोली कर्तव्य को लग गयी तथा उसके अन्य दो साथी बाल बाल बच गये।। कर्तव्य को जब उसके दोस्त जिला अस्पताल लेकर गये जहां डाक्टर नें उसे मृत घोषित कर दिया।
हत्या की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी पुलिस नें शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया हैl
एसएसपी ब्रजेश कुमार सिंह नें आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिये हैl
पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) रजनीश कुमार उपाध्याय नें बताया कि आज सुबह कर्तव्य पटेल अन्य साथियों के साथ टहलने निकले थे उ,सी दौरान शौर्य सिंह नें फायरिंग कर दी जिससे कर्तव्य पटेल की ईलाज को ले जाते हुए मौत हो गयीl मुकदमा दर्ज कर लिया गया है,जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा ।
सं सोनिया
वार्ता
More News

फर्रुखाबाद में सड़क हादसे में मोटर साइकिल सवार की मौत

22 Jan 2026 | 10:56 PM

फर्रुखाबाद 22 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के शमशाबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटर साइकिल सवार युवक की मौत हो गई।.

see more..

बाराबंकी में निजी बस में आग,तीन जख्मी

22 Jan 2026 | 10:53 PM

बाराबंकी 22 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट क्षेत्र में गुरुवार देर शाम लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर 54 विद्यार्थियों से भरी निजी बस में शार्ट सर्किट से आग लग गई। धुआं भरते ही अफरातफरी मच गई और छात्र शीशे तोड़कर बाहर कूदे। हादसे में तीन छात्राएं जख्मी हो गई जिन्हें उपचार के बाद उन्हें सुरक्षित गंतव्य के लिए रवाना किया गया।.

see more..

आगरा में चलती कार में लगी आग,चालक की झुलस कर मौत

22 Jan 2026 | 10:50 PM

आगरा 22 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में आगरा जिले के जगदीशपुरा क्षेत्र में गुरुवार शाम चलती कार में आग लगने से एक व्यक्ति की जिंदा जल कर मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के बोदला और बिचपुरी रोड पर चलती कार में आग लग गई। आग लगने के बाद कार चला रहे चालक ने कार से निकलने की कोशिश की लेकिन आग लगने से कार के दरवाजे लॉक हो गए। देखते देखते ही कार आग का गोला बन गई। भीषण आग में कार चालक पूरी तरह से जल गया और उसकी मौत हो गई।.

see more..

नोएडा पुलिस ने घरों-अस्पतालों से लैपटॉप चोरी करने वाले दो शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार

22 Jan 2026 | 9:55 PM

नोएडा, 22 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 20 थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए घरों और अस्पतालों से लैपटॉप चोरी करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी किए गए 17 लैपटॉप, अवैध शस्त्र, घटना में इस्तेमाल किए जाने वाली स्कूटी और आधार कार्ड की कई कॉपियां बरामद की है।.

see more..

एमबीबीएस में दाखिले के लिये खुद का पैर काटकर रची दिव्यांग बनने की साजिश

22 Jan 2026 | 9:29 PM

जौनपुर, 22 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में लाइन बाजार थाना क्षेत्र में खलीलपुर गांव में मेडिकल की पढ़ाई में दाखिले की सनक एक युवक को इस हद तक ले गई कि उसने खुद को दिव्यांग बनाने के लिए अपना ही पैर काट लिया। मामला सामने आने पर न केवल पुलिस, बल्कि पूरा जिला स्तब्ध रह गया। हालांकि जौनपुर पुलिस की सतर्कता और गहन जांच ने इस खौफनाक साजिश का पर्दाफाश कर दिया।.

see more..