More News12 May 2026 | 6:35 PMमुरादाबाद, 12 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में कुपोषण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को बड़ी सफलता मिल रही है। अनुपूरक पुष्टाहार, हॉट कुक्ड मील और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से दो लाख से अधिक बच्चों और हजारों गर्भवती महिलाओं को पोषण एवं आर्थिक सहायता का लाभ मिल रहा है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि जिले में संचालित पोषण योजनाओं के तहत 6 माह से 3 वर्ष आयु वर्ग के 1,47,913 बच्चों तथा 3 से 6 वर्ष तक के 74,550 बच्चों को अनुपूरक पुष्टाहार उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त 42,584 गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को भी पौष्टिक आहार का लाभ दिया जा रहा है।.
see more.. 12 May 2026 | 6:32 PMललितपुर 12 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को मृत पति के वियोग में एक महिला ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली। .
see more.. 12 May 2026 | 6:27 PMमहोबा 12 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश मे महोबा जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र मे मंगलवार को एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस उप अधीक्षक ए के सिंह ने बताया कि सीमावर्ती मध्य प्रदेश मे छतरपुर जिले के प्रकाश बम्होंरी निवासी राम सनेही (28) अपने भाई नवाब (19) के साथ बहन के शादी समारोह के लिये जेनरेटर का डीजल खरीदने महोबा आये थे। वे बाईक से घर वापस लौट रहे थे, तभी पसवारा गांव के पास ग्रिट लादकर आ रहे एक ट्रक ने उन्हें रौंद दिया।.
see more.. 12 May 2026 | 6:09 PMदेवरिया,12 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के बरियारपुर क्षेत्र में हिन्दू बालिका के यौन उत्पीड़न के आरोप में पुलिस ने गैर समुदाय के युवक को गिरफ्तार जेल भेज दिया है।.
see more.. 12 May 2026 | 6:03 PMसहारनपुर, 12 मई (वार्ता) सहारनपुर जिले में लगातार गर्मी होने से बिजली की मांग में भी भारी वृद्धि हुई है और पीक आवर्स में यह मांग 778 मेगावाट के आसपास पहुंच चुकी है। .
see more..