Saturday, Apr 11 2026 | Time 01:01 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


वृंदावन से गोकुल तक बनेगा नेचर वॉक पाथ-वे

लखनऊ 17 जून,(वार्ता) उत्तर प्रदेश में मथुरा विजन- 2030 के तहत मथुरा शहर में एक अनूठा नेचर वॉक पाथ-वे विकसित किया जा रहा है। यह पाथ-वे वृंदावन से गोकुल तक यमुना नदी के किनारे 17 किलोमीटर लंबा होगा, जिसका निर्माण 50 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।
वृंदावन से गोकुल नेचर वॉक का निर्माण ब्रज तीर्थ विकास प्राधिकरण, प्रदेश के वन एवं वन्य जीव विभाग के सहयोग से कर रहा है। इस परियोजना का उद्देश्य मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण और तीर्थयात्रियों के लिए यमुना नदी के किनारे एक सुंदर और सुविधाजनक मार्ग प्रदान करना है।
मथुरा-वृंदावन परिक्षेत्र का निर्माण और सौंदर्यीकरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मथुरा विजन- 2030 के तहत किया जा रहा है। इस बहुउद्देश्यी परियोजना के तहत मथुरा शहर के अंतर्गत वृंदावन से गोकुल तक यमुना नदी के किनारे-किनारे 17 किलोमीटर लंबे नेचर वॉक पाथ-वे का निर्माण किया जा रहा है। इस नेचर वॉक पाथ वे का निर्माण ब्रज तीर्थ विकास प्राधिकरण, प्रदेश के वन विभाग के सहयोग से लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।
प्राधिकरण के संबंधित अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष समीक्षा बैठक में बताया कि ये नेचर वॉक पाथ वे यमुना नदी के किनारे 2 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। जिसके तहत वन विभाग वृंदावन से गोकुल के बीच प्राकृतिक सौंदर्य को और निखारेगा। पाथ-वे के दोनों ओर देशज प्रजाति के पौधे लगाए जाएगें, जो न केवल पर्यावरण को हरा-भरा बनाएंगे बल्कि जैव-विविधता को भी बढ़ावा देंगे। इसके साथ ही नेचर वॉक वे पर फेसिंग, लाइट्स और शौचालयों की व्यवस्था की जाएगी ताकि पर्यटकों और स्थानीय लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
वृंदावन-गोकुल नेचर वॉक पाथ वे के निर्माण का मुख्य उद्देश्य ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देना है। यह परियोजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मथुरा विजन- 2030 के तहत विकसित की जा रही है। भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीलास्थली के रूप में विश्व प्रसिद्ध मथुरा-वृंदावन परिक्षेत्र के विकास के लिए लगभग 30,080 करोड़ रुपये की लागत से 195 परियोजनाओं चलाई जा रही हैं। इसमें से 2,300 करोड़ रुपये की लागत से 23 परियोजनाओं को स्वीकृति मिल चुकी है।
इन्हीं परियोजनाओं के अंतर्गत वृंदावन-गोकुल नेचर वॉक पाथ-वे का निर्माण किया जा रहा है। यह मार्ग मथुरा,वृंदावन आने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को प्राकृतिक सौंदर्य के बीच पैदल यात्रा का अवसर प्रदान करेगा। जिससे वे यमुना नदी के किनारे की शांति, हरियाली के बीच भगवान कृष्ण की लीलास्थली में भ्रमण का आनंद ले सकेंगे। साथ ही, यह पाथ-वे स्थानीय लोगों के लिए भी एक मनोरंजक और स्वास्थ्यवर्धक विकल्प होगा, जो सुबह-शाम सैर के लिए इसका उपयोग कर सकेंगे।
प्रदीप
वार्ता
More News

अमरनाथ यात्रियों के लिए नोएडा जिला अस्पताल में विशेष स्वास्थ्य जांच व्यवस्था

10 Apr 2026 | 9:40 PM

नोएडा 10 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 39 स्थित जिला अस्पताल में श्री अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष स्वास्थ्य जांच व्यवस्था की गई है। .

see more..

आज के युवाओं की सोच और नवाचार देश की दिशा तय करेंगे: राजनाथ

10 Apr 2026 | 9:40 PM

ग्रेटर नोएडा, 10 अप्रैल (वार्ता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने युवाओं की भूमिका पर जोर देते हुए कहा है कि वर्तमान समय उनका है और उनकी सोच, ऊर्जा और नवाचार देश की प्रगति की दिशा तय करेंगे। .

see more..

उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ेगा दिन और रात का तापमान

10 Apr 2026 | 9:13 PM

लखनऊ 10 अप्रैल (वार्ता) पिछले कुछ दिनो से आंधी,बारिश और ओलावृष्टि की मार झेल रहे उत्तर प्रदेश के लोगों को अब गर्मी के लिये तैयार होना पड़ेगा।.

see more..

वृंदावन में यमुना नदी में मोटरबोट पलटी,दसे मरे,पांच लापता

10 Apr 2026 | 9:06 PM

मथुरा, 10 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के वृंदावन में शुक्रवार को यमुना नदी में एक दर्दनाक हादसे में श्रद्धालुओं से भरी मोटरबोट के पलट जाने से 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य की तलाश की जा रही है।.

see more..

देवरिया में कांग्रेसियों ने सरमा का पुतला दहन किया

10 Apr 2026 | 9:01 PM

देवरिया, 10 अप्रैल (वार्ता) असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयान से आहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के देवरिया में उनका पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों का आरोप है कि मुख्यमंत्री सरमा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी की है, जिसके विरोध में यह प्रदर्शन किया गया।.

see more..