Wednesday, Dec 17 2025 | Time 05:55 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


शुकतीर्थ परिक्रमा मार्ग एवं सुखदेव मुनि आश्रम का छह करोड़ से होगा विकास

लखनऊ 17 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार ने मुजफ्फरनगर और सुल्तानपुर जिले के प्रमुख तीर्थ स्थलों के समग्र पर्यटन विकास के लिए पांच करोड़ 82 लाख रुपए की परियोजनाएं मंजूर की हैं।
प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने मंगलवार को बताया कि मुजफ्फरनगर के शुकतीर्थ और सुल्तानपुर जिले के इसौली तहसील के बल्दीराय ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत सुखबहेड़ी स्थित सुखदेव मुनि आश्रम सहित अन्य स्थलों पर पर्यटक सुविधाओं के विकास के लिए विभिन्न परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इन परियोजनाओं के अंतर्गत मंदिर परिसरों का सौंदर्यीकरण, आगंतुकों के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाओं मार्ग सुधार, प्रकाश व्यवस्था एवं स्वच्छता जैसे कार्य कराये जाएंगे।
उन्होने बताया कि मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश का पौराणिक शहर है। शुकतीर्थ यहां का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। पर्यटन विभाग शुकतीर्थ को आधुनिक स्वरूप देने का निर्णय लिया है। मान्यता है, कि इसी पावन स्थली पर ऋषि शुकदेव मुनि ने राजा परीक्षित को श्रीमद् भागवत की कथा सुनाई थी। गंगा तट पर स्थित यह तीर्थ पंचकोसी परिक्रमा का भी विशेष केंद्र है। सरकार द्वारा इस ऐतिहासिक स्थल को धार्मिक पर्यटन के लिहाज से विकसित करने की योजना बनाई गई है।
पर्यटन मंत्री ने बताया कि ’शुकतीर्थ विकास परिषद द्वारा क्षेत्र के समग्र विकास हेतु महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत शुकतीर्थ परिक्रमा मार्ग का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। परिक्रमा मार्ग पर विभिन्न पर्यटन सुविधाओं का सृजन किया जाएगा। इस परियोजना के लिये कुल 3.67 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि स्वीकृत की गई है। धनराशि से परिक्रमा मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, पेयजल की सुविधा, विश्राम स्थल, साइनेज, हरित क्षेत्र का विकास आदि कार्य कराए जाएंगे।’
उन्होने बताया कि इसी प्रकार, सुल्तानपुर जिले के इसौली तहसील के बल्दीराय ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत सुखबहेड़ी में स्थित सुखदेव मुनि आश्रम का पर्यटन विकास कराया जा रहा है, जिसकी कुल लागत 57.65 लाख रुपए है। योजना के तहत आश्रम परिसर में पर्यटन सुविधाओं का विकास, सौंदर्यीकरण एवं अन्य आवश्यक विकास कार्य किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, जनपद सुल्तानपुर में ही विभिन्न स्थलों पर पर्यटक सुविधाओं (साइट एमेनिटी) के सुदृढ़ीकरण एवं विकास का कार्य भी किया जाएगा, जिसकी परियोजना राशि 93.77 लाख रुपए है। इस परियोजना के माध्यम से पर्यटकों के लिए आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी ताकि जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिल सके।
प्रदीप
वार्ता
More News

वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य को लेकर योगी ने विभागीय कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

16 Dec 2025 | 9:16 PM

लखनऊ, 16 दिसंबर (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज एनेक्सी में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी से जुड़े कार्यों तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभिन्न विभागों के बजट आवंटन एवं व्यय की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की। .

see more..

खाद की कालाबाजारी करने वालों पर रासुका के तहत होगी कार्रवाई: योगी

16 Dec 2025 | 9:10 PM

लखनऊ, 16 दिसम्बर (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि मिलावटी अथवा नकली खाद बेचने वालों और खाद की कालाबाजारी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।.

see more..

अमिताभ ठाकुर से मिलने देवरिया जेल आयेंगे अजय राय

16 Dec 2025 | 9:06 PM

देवरिया, 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय 18 दिसंबर को पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर से मिलने देवरिया जिला जेल जायेंगे। पूर्व आईपीएस अधिकारी धोखाधड़ी के आरोप में जेल में बंद हैं।
जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी संजीव कुमार मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि श्री राय तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह करीब 11:30 बजे देवरिया जिला जेल पहुंचेंगे। उन्होने कहा कि यह दौरा कांग्रेस की जनता के मुद्दों के प्रति संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में समय पर मौजूद रहने का अनुरोध किया गया है।
प्रदीप
वार्ता.

see more..

24 जनवरी से 9 फरवरी के बीच होंगी यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं

16 Dec 2025 | 9:00 PM

लखनऊ/ प्रयागराज 16 दिसम्बर (वार्ता) माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) ने वर्ष 2026 की इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की प्रयोगात्मक परीक्षाओं के आयोजन का कार्यक्रम मंगलवार को जारी कर दिया है। परिषद के सचिव भगवती सिंह के अनुसार, प्रयोगात्मक परीक्षाएं प्रदेशभर में दो चरणों में आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं संबंधित जनपदों के निर्धारित मंडलों के अंतर्गत संपन्न कराई जाएंगी।.

see more..

सभी लोग अपनाएं हिन्दू संस्कृति : होसबोले

16 Dec 2025 | 8:57 PM

संतकबीरनगर 16 दिसंबर (वार्ता) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने मंगलवार को कहा कि सभी लोगों को हिंदू संस्कृति को आत्मसात करने की जरुरत है।.

see more..