Thursday, May 14 2026 | Time 21:41 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


जौनपुर : ट्रैक्टर की चपेट में आकर 12 वर्षीय बालक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

जौनपुर, 23 जून (वार्ता) उत्तरप्रदेश के जौनपुर जिले में मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार जिले में मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मदेवा सपही निवासी सुनील यादव उर्फ चिंटू जेसीबी व ट्रैक्टर से मिट्टी ढुलाई का कार्य करता है। आज सोमवार को ट्रैक्टर मिट्टी लेकर जा रहा था, तभी रास्ते में ब्रह्मदेवा निवासी विकास यादव के पुत्र राज यादव उर्फ राजा (12)से चालक ने गुटखा मंगवाया । चालक ने लापरवाही से चलते ट्रैक्टर से गुटखा लेने का प्रयास किया , जिससे राज संतुलन खो बैठा तथा ट्रैक्टर के अगले चक्के के नीचे आ गया। हादसे में बालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही मड़ियाहूं पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाने लाई। जैसे ही पुलिस शव को कोतवाली परिसर में ले जाने लगी, परिजनों और ग्रामीण महिलाओं ने विरोध जताया। थाने के बाहर परिजनों ने शव को पुलिस से छीन लिया और सड़क पर बैठकर रोना-पीटना शुरू कर दिया, जिससे माहौल गमगीन हो गया। काफी प्रयास के बाद कोतवाल ने अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया और किसी तरह महिलाओं से शव को लेकर पिकअप वाहन में रखवाया गया। शव को काले किट में पैक कर जिला मुख्यालय स्थित मर्चरी हाउस भेज दिया गया। घटना से गांव और परिजनों में शोक की लहर है।
सं सोनिया
वार्ता
More News

साइकिल चला कर विधानभवन पहुंचे सुरेश खन्ना

14 May 2026 | 8:05 PM

लखनऊ 14 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और ऊर्जा संरक्षण को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपील का असर अब मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के स्तर पर भी दिखाई देने लगा है। इसी क्रम में प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना गुरुवार को अपने सरकारी आवास 10 कालिदास मार्ग से विधानसभा स्थित कार्यालय तक साइकिल चलाकर पहुंचे। मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि वह सप्ताह में कम से कम एक दिन साइकिल से कार्यालय आने-जाने का संकल्प निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल जैसे ईंधनों की बचत आज राष्ट्रीय आवश्यकता बन .

see more..

गोरखपुर को स्पोर्टस हब बनाने में जुटी योगी सरकार

14 May 2026 | 8:03 PM

गोरखपुर, 14 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार गोरखपुर को खेल गतिविधियों का प्रमुख केंद्र और स्पोर्ट्स हब बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। खेल सुविधाओं के ढांचागत विकास और आधुनिक खेल परिसरों के निर्माण से शहर में खेल संस्कृति को नया आयाम दिया जा रहा है।.

see more..

उरई कारागार में बेकरी यूनिट शुरु

14 May 2026 | 7:56 PM

जालौन, 14 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जालौन जिले की जिला कारागार उरई में बंदियों के पुनर्वास, कौशल विकास और बेहतर भोजन व्यवस्था के उद्देश्य से गुरुवार को बेकरी यूनिट की शुरुआत की गई। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने बेकरी कक्ष और अत्याधुनिक बेकरी मशीन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कारागार प्रशासन को निर्देश दिए कि मशीन से तैयार होने वाले उत्पादों का उपयोग बंदियों के नाश्ते और भोजन में किया जाए। साथ ही भविष्य में इन उत्पादों की आपूर्ति पुलिस लाइन तथा अन्य सरकारी संस्थानों में किए जाने की योजना भी तैयार की जाए।.

see more..

योगी के निर्देश पर प्रभारी मंत्री करेंगे आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात

14 May 2026 | 7:48 PM

लखनऊ, 14 मई (वार्ता) आंधी, आकाशीय बिजली और अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों के प्रति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संवेदनशीलता दिखाते हुये सभी प्रभावित जिलों के प्रभारी मंत्रियों को पीड़ित परिवारों से मुलाकात करने और हालात का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं।.

see more..
मुलायम के छोटे पुत्र प्रतीक हुये पंचतत्व में विलीन,अखिलेश शिवपाल ने दी अंतिम विदाई

मुलायम के छोटे पुत्र प्रतीक हुये पंचतत्व में विलीन,अखिलेश शिवपाल ने दी अंतिम विदाई

14 May 2026 | 7:44 PM

लखनऊ, 14 मई (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव का गुरुवार दोपहर राजधानी लखनऊ के भैंसाकुंड श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्रतीक की चिता को मुखाग्नि उनके ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने दी। प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया था। वह 38 वर्ष के थे। अंतिम संस्कार के समय प्रतीक के बड़े सौतेले भाई एवं समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव, चाचा शिवपाल सिंह यादव समेत परिवार के कई सदस्य मौजूद थे।

see more..