Monday, Mar 16 2026 | Time 15:00 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


सीतापुर: एक पेड़ मां के नाम 2़ 0अभियान का आयोजन

सीतापुर 23 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में सीतापुर वन विभाग द्वारा राष्ट्र नायक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर सोमवार एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम “ एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान ” का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर श्याम वाटिका की स्थापना वन विभाग की भूमि पर वन विभाग द्वारा की गई, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को मातृत्व और राष्ट्र प्रेम की भावना से जोड़ना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरएसएस के विभाग प्रचारक अभिषेक एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा के जिला अध्यक्ष राकेश शुक्ला थे।
उन्होंने पौधा रोपण कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि डॉक्टर मुखर्जी का जीवन और बलिदान देश की एकता और अखंडता की अमूल्य विरासत है। वृक्षारोपण के माध्यम से हम प्रकृति और मातृभूमि दोनों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त कर रहे हैं।
प्रभागीय वनाअधिकारी ने उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की देश के प्रति प्रतिबद्धता हमें प्रेरणा देती है। हम इस अभियान को जन-जन तक पहुंच कर हरित उत्तर प्रदेश की दिशा में कार्यरत हैं ।उन्होंने बताया कि इस अवसर पर स्थानीय पौधों जैसे पीपल ,नीम, अर्जुन, बेल एवं आम के 500 पौधे उपस्थित जन समूह ने लगाई प्रत्येक सहभागी ने अपनी माता या मात्र स्वरूप महिला के नाम एक पौधा समर्पित किया, जिससे अभियान को एक भावनात्मक एवं सामाजिक स्वरूप प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में भाजपा एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी गण वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी स्वयंसेवी संस्थाएं तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
सं सोनिया
वार्ता
More News

स्मार्टफोन का अधिक प्रयोग बच्चों के लिए खतरनाक, मातृशक्ति सावधान रहे: योगी

16 Mar 2026 | 2:28 PM

जालोर/लखनऊ, 16 मार्च (वार्ता ) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि छोटी उम्र के बच्चों को रोने या नाराज़ होने देना बेहतर है, लेकिन उन्हें स्मार्टफोन देना उचित नहीं है। स्मार्टफोन का अत्यधिक प्रयोग समय की बर्बादी के साथ-साथ आंखों को नुकसान पहुंचाने के साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर डालता है और यह डिप्रेशन जैसी समस्याओं को जन्म दे सकता है।.

see more..

देवरिया मेडिकल कॉलेज के पीआईसीयू वार्ड में शार्ट-सर्किट से आग

16 Mar 2026 | 2:25 PM

दुर्घटना अस्पताल आगदेवरिया,16 मार्च(वार्ता) उत्तर प्रदेश में देवरिया मेडिकल कॉलेज के पीआईसीयू (बाल गहन चिकित्सा कक्ष) वार्ड में सोमवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग जाने थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी में गई। आग लगने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य कर्मियों ने अग्निशमन यंत्रों के माध्यम से आग को बुझा दिया है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार आज दिन में करीब 11 बजे पीआईसीयू वार्ड में पंखे में शार्ट-सर्किट के वजह से आग लग गई। इस घटना से वार्ड में हड़कंप मच गया और वार्ड में भर्ती आठ बच्चों के परिजन घबराकर उन्हें लेकर बाहर भागने लगे। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग को बुझा .

see more..

राहुल गांधी के खिलाफ विवादित टिप्पणी के मामले की अगली सुनवाई 13 अप्रैल को

16 Mar 2026 | 2:22 PM

वाराणसी, 16 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश में वाराणसी में अपर जिला जज (एमपी-एमएलए) पंचम, यजुवेंद्र विक्रम सिंह की अदालत में सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी द्वारा भगवान श्रीराम को लेकर की गई टिप्पणी के मामले में दायर पुनरीक्षण याचिका पर सुनवाई हुई। न्यायालय ने तामीला को पर्याप्त मानते हुए निचली अदालत से पत्रावली एवं रिकॉर्ड तलब किए हैं और मामले की अगली सुनवाई के लिए 13 अप्रैल की तिथि नियत की है।.

see more..

ग्रेटर नोएडा के ला रेजिडेंटिया सोसाइटी में विरोध प्रदर्शन, बिल्डर की उदासीनता पर भड़के निवासी

16 Mar 2026 | 2:21 PM

ग्रेटर नोएडा 16 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिला परिक्षेत्र के ग्रेटर नोएडा पश्चिम स्थित ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में रहने वाले निवासियों ने सोमवार को बिल्डर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। .

see more..

आईआईटी कानपुर में 20–21 मार्च को होगा ‘अभिव्यक्ति 2026’

16 Mar 2026 | 2:00 PM

कानपुर, 16 मार्च (वार्ता) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर में 20 और 21 मार्च को “अभिव्यक्ति 2026” का आयोजन किया जाएगा। यह प्रमुख डीप-टेक स्टार्टअप शोकेस स्टार्टअप इनक्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर द्वारा आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में देशभर के 150 से अधिक नवाचारी स्टार्टअप्स के साथ निवेशक, मेंटर्स, नीति-निर्माता और उद्योग जगत के प्रतिनिधि शामिल होंगे।.

see more..