Wednesday, Jul 22 2026 | Time 06:58 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


जौनपुर में दोहरे हत्याकांड मामले में पूर्व सांसद धनंजय सिंह बरी

जौनपुर, 03 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले की एक अदालत ने 15 साल पुराने दोहरे हत्याकांड के एक मामले में पूर्व सांसद धनंजय सिंह समेत चार आरोपियों को बरी कर दिया है।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (चतुर्थ) एमएलए-एमपी कोर्ट के न्यायाधीश सारीक सिद्दीकी की अदालत ने केराकत थाना क्षेत्र के बेलांव घाट पर 15 वर्ष पूर्व हुए संजय निषाद व नंदलाल निषाद हत्याकांड में पूर्व सांसद धनंजय सिंह समेत कुल चारों आरोपियो को बरी कर दिया हैं।
जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी लाल बहादुर पाल ने बताया कि एक अप्रैल 2010 को 5.15 बजे सुबह केराकत थाना क्षेत्र के बेलांव घाट बैरियर के पास टोल टैक्स के विवाद में संजय निषाद व नंदलाल निषाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि ठेकेदारी की रंजिश को लेकर हत्याकांड को अंजाम दिया गया। पुलिस ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह के साथ ही आशुतोष सिंह, पुनीत सिंह व सुनीत सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। कोर्ट में गवाहों के बयान भी दर्ज हुए हैं। इस मामले में पुलिस ने सभी को क्लीन चिट दे दिया था, बाद में सीबीसीआईडी ने जांच के बाद आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया था। एमएलए-एमपी कोर्ट एडीेजे चतुर्थ की अदालत में मामले में विचारण चल रहा था, आज गुरुवार को अदालत ने पत्रावली पर उपलब्ध सबूत और साक्ष्यों का अवलोकन करने के पश्चात अपना निर्णय देते हुए पूर्व सांसद धनंजय सिंह सहित चारों आरोपियों को बरी कर दिया।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

सीएम युवा उद्यमी योजना में सुस्ती पर डीएम सख्त, एचडीएफसी बैंक पहुंचकर अधिकारियों को लगाई फटकार

21 Jul 2026 | 9:03 PM

लखीमपुर खीरी, 21 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने मंगलवार को कड़ा रुख अपनाया। योजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए वह स्वयं एचडीएफसी बैंक की मुख्य शाखा पहुंचे और बैंक अधिकारियों से लंबित मामलों की समीक्षा कर उन्हें फटकार लगाई।.

see more..

नोएडा से लापता हुईं राजकीय बालगृह की तीन नाबालिग छात्राएं अलीगढ़ से बरामद,

21 Jul 2026 | 8:59 PM

नोएडा 21 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में नोएडा सेक्टर-49 थाना क्षेत्र में मंगलवार को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि सेक्टर-62 स्थित राजकीय बालगृह (बालिका) की तीन नाबालिग छात्राएं संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। सूचना मिलते ही सेक्टर-49 थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विशेष पुलिस टीमें गठित कीं और कुछ ही समय में तीनों छात्राओं को जनपद अलीगढ़ से सकुशल बरामद कर लिया।.

see more..

डीआईजी ने की कांवड़ यात्रा तैयारियों की समीक्षा

21 Jul 2026 | 8:56 PM

भदोही, 21 जुलाई (वार्ता)। उत्तर प्रदेश के विंध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर की पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) पूनम ने मंगलवार को गूगल मीट के माध्यम से परिक्षेत्र के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था तथा आगामी कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।.

see more..

बीमा पॉलिसी के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले दो साइबर ठग गिरफ्तार

21 Jul 2026 | 8:54 PM

गौतमबुद्धनगर 21 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जिला गौतमबुद्धनगर की साइबर अपराध थाना पुलिस ने बीमा पॉलिसी के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को नोएडा से गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लैपटॉप, चार स्मार्टफोन और चार की-पैड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में आरोपियों द्वारा विभिन्न राज्यों के लोगों से करीब 10 लाख रुपये की साइबर ठगी करने का खुलासा हुआ है।.

see more..

साहिबाबाद में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने से दिल्ली रेल मार्ग ठप, 53 ट्रेनें प्रभावित

21 Jul 2026 | 8:53 PM

मुरादाबाद, 21 जुलाई (वार्ता) दिल्ली-गाजियाबाद रेलखंड के साहिबाबाद रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतर जाने के कारण दिल्ली रेल मार्ग पर यातायात गंभीर रूप से प्रभावित हो गया। इस हादसे का असर उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल सहित विभिन्न रेलखंडों पर पड़ा, जिसके चलते कुल 53 ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। रेलवे ने 16 ट्रेनों को निरस्त, 24 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित, पांच ट्रेनों को शॉर्ट-टर्मिनेट तथा आनंद विहार जाने वाली आठ ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर नियंत्रित किया है। .

see more..