Tuesday, May 12 2026 | Time 17:34 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


जौनपुर में प्राचीन शिव मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य सात दिनों में होगा पूर्ण:डॉ़ दिनेश

जौनपुर 06 जुलाई (वार्ता) उत्तरप्रदेश में जौनपुर जिले के जिलाधिकारी डॉ़ दिनेश चंद्र के द्वारा रविवार को तहसील बदलापुर के राजस्व ग्राम नूरुद्दीनपुर के ग्राम पंचायत देवरिया में स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर जनसहभागिता से हो रहे जीर्णोद्धार के कार्य का औचक निरीक्षण किया गया और कहा कि मंदिर के झंडू धार का काम कार्य 7 दिनों में पूर्ण हो जाएगा।
जिलाधिकारी ने रविवार को पीली नदी पर खुदाई के कार्य के निरीक्षण के दौरान स्थानीय निवासियों को पीली नदी के तट पर स्थित शिव मंदिर की प्राचीनता तथा दिव्यता से अवगत कराते हुए मंदिर का जीर्णोद्धार कराए जाने हेतु अनुरोध किया गया था, जिसपर जिलाधिकारी द्वारा विगत कुछ दिनों पूर्व पीली नदी के निरीक्षण के दौरान 10 दिनों में जनसहभागिता के साथ कार्य कराते हुए मंदिर का सौंदर्यीकरण कराने के निर्देश उपजिलाधिकाधिकारी बदलापुर को दिए गए थे।
इसी क्रम में आज जिलाधिकारी द्वारा पुनः मंदिर पर किए जा रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने कहा कि आगामी 07 दिनों में इस दिव्य और भव्य प्राचीन मंदिर के सौंदर्यीकरण का कार्य पूर्ण हो जाएगा। उन्होंने उपस्थित श्रमिकों से संवाद करते हुए उनके कार्यों की सराहना की तथा श्रमिकों सहित स्थानीय निवासियों में मिष्ठान्न और फल का वितरण किया। उन्होंने कहा कि श्रावण मास प्रारंभ होने से पूर्व मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। श्रमिकों द्वारा जीर्णोद्धार के कार्य को तीव्र गति से किया जा रहा है। यह प्राचीन मंदिर स्थानीय श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्र है। इस श्रावण मास में श्रद्धालुओं द्वारा दर्शन पूजन करने के दौरान कोई परेशानी नहीं होगी।
इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा पीली नदी पर हो रहे खुदाई के कार्य का भी औचक निरीक्षण किया गया। जिला प्रशासन के समन्वय, जनसहयोग, तथा विधायक बदलापुर रमेश चंद्र मिश्र के सहयोग से अब तक 90 प्रतिशत से अधिक खुदाई का कार्य हो चुका है। 11 जून 2025 से यह कार्य प्रारंभ किया गया था तथा बारिश से अब जगह जगह पर पानी भी दिखने लगा है। जिलाधिकारी ने इस कार्य में प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रूप से अपना सहयोग देने वाले, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सभी सम्मानितजनों, श्रमिकों, समाजसेवियों आदि का आभार व्यक्त किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के आह्वान पर प्रत्येक जनपद में एक नदी का जीर्णोद्धार किया जाना था, जो विलुप्त होने के कगार पर है। इसी क्रम में हमने जनपद में विलुप्त हो रही पीली नदी के जीर्णोद्धार का जो संकल्प लिया था, वह अब यथार्थ रूप ले रहा है तथा पीली नदी अब जीवंत होने की ओर अग्रसर है।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी बदलापुर, संबंधित अधिकारीगण, ग्राम प्रधान, स्थानीय निवासी सहित अन्य उपस्थित रहे।
सं सोनिया
वार्ता
More News

मानसून से पहले कानपुर जिला प्रशासन बाढ़ के खतरे को लेकर सतर्क

12 May 2026 | 5:03 PM

कानपुर, 12 मई (वार्ता) मानसून सीजन से पहले संभावित बाढ़ और जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए कानपुर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। मंगलवार को सरसैयाघाट स्थित नवीन सभागार में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय बाढ़ स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों को मानसून शुरू होने से पहले अपनी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बाढ़ एवं जलभराव जैसी आपदा से निपटने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। .

see more..

अपनेपन का अहसास कराने में हिमंता बिस्वा सरमा का कोई सानी नहीं

12 May 2026 | 4:58 PM

इटावा, 12 मई (वार्ता) असम में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने वाले हिमंता बिस्वा सरमा का अपनेपन का अहसास कराने में कोई सानी नहीं है।.

see more..

इटावा में घरेलू क्लेश़ में मासूम बच्ची की हत्या

12 May 2026 | 4:43 PM

इटावा, 12 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के जसवंतनगर क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते एक शराबी पिता ने अपने दो मासूम बच्चों को जमीन पर पटक दिया। घटना में पांच माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि तीन वर्षीय पुत्र घायल हो गया।आरोपी घटना के बाद फरार हो गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को बताया कि जसवंतनगर थाना क्षेत्र के बिहारीपुरा गांव में सोमवार रात घरेलू विवाद के दौरान नारायण राजपूत नामक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और फिर अपने दो बच्चों को जमीन पर पटक दिया। इस दौरान पांच माह की बेटी दिव्यांशी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि .

see more..

सपा नेता विजय मिश्रा हत्या के मामले में दोषी करार,सजा का ऐलान बुधवार को

12 May 2026 | 4:36 PM

प्रयागराज, 12 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले की एक विशेष अदालत ने 46 साल पुराने हत्या के बहुचर्चित मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को दोषी करार दिया है। अदालत ने विजय मिश्रा समेत चार आरोपियों को हत्या और फायरिंग की घटना में दोषसिद्ध माना है। सजा का ऐलान बुधवार को किया जाएगा।.

see more..

जब्त वाहनो के लिये जालौन में बनेगा होल्डिंग एरिया व डपिंग याड

12 May 2026 | 4:29 PM

जालौन, 12 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने और ओवरलोड एवं जब्त वाहनों के सुरक्षित रखरखाव के उद्देश्य से डकोर क्षेत्र में 1.61 करोड़ रुपये की लागत से होल्डिंग एरिया और डम्पिंग यार्ड बनाया जाएगा। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने मंगलवार को प्रस्तावित निर्माण स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। ग्राम डकोर, परगना एवं तहसील उरई स्थित बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड के किनारे बनने वाले इस होल्डिंग एरिया एवं डम्पिंग यार्ड को प्रशासन ने जिले की महत्वपूर्ण जरुरत बताया है। करीब 161.99 लाख रुपये की .

see more..