Thursday, Jun 11 2026 | Time 02:33 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


एफडीआई में हुई कई गुना वृद्धि, यूपी बना निवेशकों की पहली पसंद

लखनऊ, 04 अगस्त (वार्ता) 2017 से पहले यूपी निवेश मानचित्र पर मुश्किल से स्थान पा रहा था, वहीं अब यह राज्य वैश्विक निवेशकों के लिए पहला विकल्प बन गया है। पिछले आठ वर्षों में लाखों करोड़ का निवेश और दुनिया भर के निवेशकों का उत्तर प्रदेश की ओर रुझान इसी ओर इशारा कर रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वर्ष 2000 से 2017 तक 17 वर्षों में यूपी को महज तीन हजार करोड़ रुपये का एफडीआई प्राप्त हुआ था। 2016-17 में यह आंकड़ा गिरकर 50 करोड़ रुपये तक सिमट गया था जो राज्य की छवि और औद्योगिक अभाव को दर्शाता है। राज्य में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की रैंकिंग औसत थी, सिंगल विंडो सिस्टम जैसी बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी थी। यही नहीं, औद्योगिक विकास के लिए न तो स्पष्ट विज़न था और न ही स्थिर कानून व्यवस्था, जिससे निवेशकों में विश्वास की कमी बनी रही।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने ‘निवेश के लिए सर्वश्रेष्ठ गंतव्य’ बनने का संकल्प लिया। इसके चलते 2019 से 2023 के बीच यूपी ने हजारों करोड़ से अधिक के एफडीआई को आकर्षित किया जो पूर्व की तुलना में कई गुना अधिक वृद्धि रही। सरकार ने दो इन्वेस्टर्स समिट (2018 यूपी इन्वेस्टर्स और 2023 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट) सफलतापूर्वक आयोजित किए। 2018 जीआईएस से 4.28 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जबकि 2023 जीआईएस से रिकॉर्ड 33.50 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल हुए। योगी सरकार ने इन निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए अब तक चार ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) का सफलतापूर्वक आयोजन किया और अब जीबीसी-5 की तैयारी ज़ोरों पर है।
उन्होने बताया कि प्रदेश में अब तक जो चार ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी आयोजित की गई हैं, उनके माध्यम से 16,000 से अधिक परियोजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं। इनमें 8,000 से अधिक में वाणिज्यिक संचालन शुरू हो चुका है, जबकि 8,000 से अधिक कार्यान्वयनाधीन हैं। जो निवेश धरातल पर उतर रहा है उसमें सबसे ज्यादा निवेश विनिर्माण (62.25 प्रतिशत), सेवा (28.09 प्रतिशत) और अवसंरचना क्षेत्रों में हुआ है। इसके माध्यम से वीवो, टाटा, अदानी, पेप्सिको, हल्दीराम, आइकिया जैसी कंपनियों ने बड़े पैमाने पर अपने निवेश को धरातल पर उतारा है। इस वर्ष नंवबर में प्रस्तावित जीबीसी-5 के जरिए 5 लाख करोड़ रुपए की परियोजनाओं को धरातल पर उतारने का लक्ष्य है जो आयोजन की तिथि तक बढ़कर 10 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है। इस निवेश के धरातल पर उतरने से रोजगार के लाखों नए अवसर, स्थानीय उद्यमों का विकास और समग्र सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन की उम्मीद है।
प्रदीप
वार्ता
More News

नेपाल सीमा से एक करोड़ रुपये की हाइड्रोपोनिक वीड बरामद, तमिलनाडु का आरोपी गिरफ्तार

10 Jun 2026 | 9:48 PM

महराजगंज, 10 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त कार्रवाई में 2.30 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड (उच्च गुणवत्ता का गांजा) के साथ तमिलनाडु निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है।.

see more..

काशी में चौराहों से लेकर कुंडों तक दिखेगी हेरिटेज झलक, वीआईपी रूट पर बनेंगे महाकाल स्तंभ पिलर्स

10 Jun 2026 | 9:45 PM

वाराणसी, 10 जून (वार्ता) वाराणसी नगर निगम ने शहर की प्राचीन एवं ऐतिहासिक पहचान को ध्यान में रखते हुए इसे आधुनिक रूप देने के लिए 48.88 करोड़ रुपये की भव्य कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत शहर के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों पर बुनियादी ढांचे को न केवल मजबूत किया जाएगा, बल्कि सार्वजनिक स्थानों को बनारस की पारंपरिक शैली में विकसित कर इसकी वैश्विक पहचान को नया आयाम दिया जाएगा।.

see more..

बुलडोजर पर निकली दूल्हे की बारात बनी चर्चा का विषय, हाईटेंशन तारों के नीचे स्टंट से टला बड़ा हादसा

10 Jun 2026 | 9:40 PM

मुरादाबाद, 10 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जिले के कांठ थाना क्षेत्र में एक दूल्हे की अनोखी बारात इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। उमरी कलां गांव में दूल्हा पारंपरिक घोड़ी, बग्गी या लग्जरी कार के बजाय पीले रंग के बुलडोजर पर सवार होकर बारात लेकर पहुंचा। इस अनूठी बारात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। .

see more..

फर्जी बैनामे से 1.57 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार

10 Jun 2026 | 9:36 PM

बुलन्दशहर, 10 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बुलन्दशहर जिले के डिबाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का बैनामा कराने और 1.57 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी करने के मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच लाख रुपये नकद, एक कार तथा सात मोबाइल फोन बरामद किए हैं।.

see more..

केपी कॉलेज की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

10 Jun 2026 | 9:30 PM

प्रयागराज, 10 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के धूमनगंज थाना क्षेत्र में बीकॉम प्रथम वर्ष की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।.

see more..