Sunday, Sep 6 2026 | Time 14:49 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


बस्ती में प्रधान प्रतिनिधि के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

बस्ती 4 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के वाल्टरगंज क्षेत्र के मुड़वरा गांव के प्रधान प्रतिनिधि के विरूद्व एक महिला ने आवास दिलाने के नाम पर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया है कि मुड़वरा गांव निवासी एक महिला ने तहरीर देकर कहा है कि प्रधान प्रतिनिधि राजन से उसने आवास दिलाने की गुहार लगायी थी। राजन ने आवास दिलाने का आश्वासन देकर दुष्कर्म किया और विरोध करने पर बोला कि आवास भी दिलायेगे और शादी भी करेंगे। कुछ दिन बीत जाने के बाद राजन ने उसे मुम्बई भेज दिया और कहा कि वह भी एक दो दिन में मुबंई आ जायेगा।
कई दिन बीतने पर जब आरोपी मुम्बई नहीं पहुंचा तो वह वापस चली आयी और उससे बात की तो वह अपनी बातों से मुखर गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर राजन के विरूद्व दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी है।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

वन विभाग के पिंजरे में तेंदुआ हुआ कैद

06 Sep 2026 | 2:29 PM

बहराइच, 06 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में नानपारा रेंज अंतर्गत शिवपुर विकास खंड के ग्राम नेवादा पूरे कस्वाती में आबादी क्षेत्र के आसपास विचरण कर रही एक मादा तेंदुआ रविवार को वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गई। .

see more..

बारिश के कारण कच्चे मकान की दीवार गिरने से एक किसान की मौत

06 Sep 2026 | 2:22 PM

बदायूं 06 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जनपद बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव गुरुगांव में कल देर रात तेज बारिश के चलते हुए एक कच्चे मकान की दीवार गिरने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।.

see more..

मध्य प्रदेश से आया जंगली हाथियों का एक जोड़ा कोरांव क्षेत्र में पहुंचा , वन विभाग सतर्क

06 Sep 2026 | 2:17 PM

प्रयागराज, 06 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मध्य प्रदेश से आया जंगली हाथियों का एक जोड़ा कोरांव क्षेत्र में पहुंच गया है। हाथियों के आने से वन विभाग सतर्क हो गया है।.

see more..

मऊ में बिजली के तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

06 Sep 2026 | 1:42 PM

मऊ, 06 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र में शनिवार को बिजली के लटके तार की चपेट में आ जाने से एक माल वाहक टेंपो चालक की मौत हो गई।.

see more..

भदोही में कुएं में फंसे पिता-पुत्र को पुलिस ने बचाया

06 Sep 2026 | 1:36 PM

भदोही, 06 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में रविवार को कुएं में गिरे पिता-पुत्र को पुलिस और दमकल सेवा की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बाहर निकाल लिया।.

see more..