Sunday, Sep 6 2026 | Time 13:51 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


बगैर यूजीसी की मान्यता के ड्यूल डिग्री प्रोग्राम चलाने वालों पर होगी कार्रवाई

लखनऊ 04 अगस्त (वार्ता) बगैर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के मान्यता के ड्यूल डिग्री प्रोग्राम चलाने शिक्षण संस्थानों सहित एडटेक कम्पनियों को यूजीसी ने चेतावनी दी है।
यूजीसी ने कहा है कि दोषी उच्च शिक्षा संस्थानों और एडटेक कंपनियों के विरुद्ध लागू कानूनों/नियमों/विनियमों के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही आयोग ने छात्रों को भी सतर्क रहने को कहा है।
यूजीसी के सचिव प्रो मनिष आर जोशी के स्तर से जारी नोटिस में कहा गया है कि कई उच्च शिक्षा संस्थानों/कॉलेजों ने आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त न होने वाले विदेशी-आधारित शैक्षणिक संस्थानों के साथ सहयोगात्मक समझौते किये हैं। ऐसे विदेशी-आधारित शैक्षणिक संस्थानों/कॉलेजों में नामांकित छात्रों को डिग्री जारी करने की सुविधा प्रदान कर रहे हैं। इसी प्रकार, कुछ एडटेक कंपनियाँ भी कुछ विदेशी विश्वविद्यालयों/संस्थानों के सहयोग से ऑनलाइन माध्यम से डिग्री और डिप्लोमा कार्यक्रमों की पेशकश करते हुए समाचार पत्रों/सोशल मीडिया/टेलीविज़न आदि में विज्ञापन दे रही हैं।
नोटिस में सचिव ने कहा है कि जबकि इस प्रकार का कोई भी व्यवस्था विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त नहीं है। साथ ही इन संस्थानों की डिग्रियाँ भी आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त नहीं हैं। ऐसे में सभी दोषी उच्च शिक्षा संस्थानों और एडटेक कंपनियों के विरुद्ध लागू कानूनों/नियमों/विनियमों के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।
यूजीसी ने अभिभावकों और छात्रों को सावधानी बरतने का सुझाव देते हुए कहा है कि इसके बावजूद अगर छात्र दाखिला लेते हैं तो, वह अपने जोखिम और परिणामों पर करेंगे।
सतीश प्रदीप
वार्ता
More News

मऊ में सड़क किनारे गड्डे में दो युवकों के शव मिले

06 Sep 2026 | 1:33 PM

मऊ, 06 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में मऊ जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र में रविवार को सड़क किनारे गड्ढे में दो युवकों के शव एवं क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल मिली। .

see more..

फर्रुखाबाद में गंगा एवं रामगंगा में जल स्तर बढ़ने से 102 गांव प्रभावित

06 Sep 2026 | 1:23 PM

फर्रुखाबाद 06 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में गंगा और उसकी सहायक नदी राम गंगा में निरंतर जल स्तर बढ़ने से 102 गांवों के लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। .

see more..

प्रतापगढ़ में 'सड़क सुरक्षा अभियान' के तहत साढ़े तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया

06 Sep 2026 | 1:13 PM

प्रताप गढ़ 06 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए गए 'सड़क सुरक्षा अभियान' के तहत 51 वाहनों पर साढ़े तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। .

see more..

बाढ़ पीड़ितों को योगी का भरोसा, आपदा की घड़ी में अकेले नहीं, डबल इंजन सरकार आपके साथ

06 Sep 2026 | 1:12 PM

लखनऊ, 06 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित लोगों को भरोसा दिलाया है कि आपदा की इस घड़ी में प्रदेश सरकार उनके साथ खड़ी है। .

see more..

संभल में डंपर और टैम्पो की टक्कर में चार लोगों की मौत, छह घायल

06 Sep 2026 | 1:07 PM

संभल, 06 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के संभल जिले के बहजोई क्षेत्र में बालू से भरे डंपर और टैम्पो की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई तथा लगभग छह घायल हो गए।.

see more..