Friday, Mar 6 2026 | Time 13:32 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


पूर्वोत्तर रेलवे ने कबाड़ बेच कर कमाये 57.85 करोड़

गोरखपुर 05 अगस्त (वार्ता) पूर्वोत्तर रेलवे ने ‘मिशन ज़ीरो स्क्रैप’ के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में जुलाई माह तक स्क्रैप निस्तारण से 57.85 करोड़ रुपये की आय अर्जित की है।
पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे स्क्रैप निस्तारण से रेल राजस्व की प्राप्ति के साथ ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किये जा रहे प्रयासों को गति मिली है। स्क्रैप निस्तारण के परिणामस्वरूप रेल परिसर एवं रेल लाइनों के किनारे पड़ी निराकृत सामग्रियों के निस्तारण से ये स्थल स्वच्छ एवं साफ-सुथरे हो रहे हैं।
उन्होंने बताया कि ‘स्वच्छ भारत मिशन‘ के तहत रेल परिसरों, रेल पटरियों के किनारे पड़े हुये निष्प्रयोज्य सामग्री, परित्यक्त इमारतों एवं आवासों की पहचान कर निस्तारण किया गया है, जिससे रेल राजस्व प्राप्त होने के साथ ही रेल परिसर तथा रेल पटरियों को स्वच्छ रखने में भी सफलता मिली है।
उदय प्रदीप
वार्ता
More News

अवैध प्लाटिंग पर केडीए की कार्रवाई, 19.5 बीघे में निर्माण ध्वस्त

06 Mar 2026 | 1:08 PM

कानपुर, 6 मार्च (वार्ता) कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने शुक्रवार को जोन-1बी क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 19.5 बीघे में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के निर्माण को ध्वस्त कर दिया।.

see more..

शाहजहांपुर में दो युवकों के शव पेड़ से लटकते मिले

06 Mar 2026 | 12:43 PM

शाहजहांपुर 06 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना रोजा और थाना सिधौली क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह दो युवकों के शव पेड़ पर लटकते मिले है। .

see more..

वाराणसी-लखनऊ शटल अब शिवपुर में भी रुकेगी

06 Mar 2026 | 12:40 PM

वाराणसी, 6 मार्च (वार्ता) वाराणसी से लखनऊ के बीच चलने वाली शटल सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 20401 तथा लखनऊ से वाराणसी चलने वाली ट्रेन संख्या 20402 का ठहराव शुक्रवार से शिवपुर रेलवे स्टेशन पर शुरू हो गया।.

see more..

समय पर पहचान और उपचार से बहरेपन पर काफी हद तक नियंत्रण सम्भव : डॉ. आरके धीमन

06 Mar 2026 | 12:35 PM

लखनऊ 06 मार्च (वार्ता) विश्व श्रवण दिवस पर संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में उन्नत न्यूरो-ओटोलॉजी प्रयोगशाला का शुभारंभ संस्थान के निदेशक डॉ. आरके धीमन ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सुनने की कमी (बहरेपन) एक “मूक विकलांगता” है, जो धीरे-धीरे बढ़ती है, लेकिन समय पर पहचान और उपचार से इसे काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। .

see more..

शाहजहांपुर में दो समुदाय के बीच विवाद में 11 लोग घायल

06 Mar 2026 | 12:33 PM

शाहजहांपुर 06 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के अल्लाहगंज क्षेत्र में होली के दिन दूसरे समुदाय के युवक पर रंग पड़ने के बाद बृहस्पतिवार को हुए विवाद में दोनों पक्षों के एक 11 लोग घायल हो गए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 20 लोगो को हिरासत में लिया है। .

see more..