Sunday, Jul 12 2026 | Time 01:46 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


शाह ने नक्सलवाद-आतंकवाद के खिलाफ लड़ी निर्णायक लड़ाई : स्वतंत्र देव

लखनऊ, 05 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद और आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी है और उनका कार्यकाल देश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा।
जल शक्ति मंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि, “ 2258 दिन पूरे कर आज हम सभी के प्रेरणास्त्रोत माननीय श्री अमित शाह ने भारत के सबसे दीर्घकालीन गृह मंत्री बनने का गौरव प्राप्त किया हैं। एक गृहमंत्री के रूप में माननीय अमित शाह जी का कार्यकाल राष्ट्र के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा।”
उन्होंने कहा कि आज का दिन विशेष रूप से ऐतिहासिक है क्योंकि इसी दिन उनकी अटल नेतृत्व क्षमता और अद्भुत निर्णयशक्ति से अनुच्छेद 370 समाप्त हुआ था, जिसने कश्मीर को मुख्यधारा में लाने का मार्ग प्रशस्त किया।
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, “देश के भीतर आतंकवाद और नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई में उनकी रणनीति, संकल्प और समर्पण प्रेरणा का स्रोत है। इस अद्वितीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।”
गौरतलब है कि पांच अगस्त मोदी सरकार के लिए काफी अहम है, क्योंकि इस तारीख को फोकस करके मोदी सरकार दो बड़े काम कर चुकी है। एक काम जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाने का किया था। मोदी सरकार ने 5 अगस्त 2019 को जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए को हटाने का ऐतिहासिक फैसला लिया था।
इसके अलावा 5 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास और भूमि पूजन किया था। यह फैसला मोदी सरकार ने दशकों पुराने राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद लिया था।
राय प्रदीप
वार्ता
More News

कटिहार अमृतसर एक्सप्रेस का करनैलगंज में दो मिनट का ठहराव

11 Jul 2026 | 11:00 PM

गोरखपुर, 11 जुलाई (वार्ता) रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ गाड़ियों का विभिन्न स्टेशनों पर प्रायोगिक आधार पर दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया है।.

see more..

आटोमैटिक सिंग्नलिंग के काम के चलते लखनऊ-आनंदविहार एक्सप्रेस 16 को रहेगी निरस्त

11 Jul 2026 | 10:19 PM

गोरखपुर, 11 जुलाई (वार्ता) रेलवे प्रशासन द्वारा मुरादाबाद मंडल के पिलखुआ-कुचेसर रोड खंड पर आटोमेटिक सिगनलिंग के कमीशनिंग कार्य होने के कारण 16 जुलाई को लखनऊ जं. एवं आनन्द विहार टर्मिनस से चलने वाली 12583/12584 लखनऊ जं.-आनन्द विहार टर्मिनस-लखनऊ जं. एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।.

see more..

कौशांबी में धर्मांतरण का दवाब बनाने के आरोप में चार मौलवियों के खिलाफ मुकदमा

11 Jul 2026 | 10:17 PM

कौशांबी, 11 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव स्थित एक मजार पर झाड़-फूंक की आड़ में धर्मांतरण का दबाव बनाने के आरोप में पुलिस ने शनिवार को चार मौलवियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मजार पर धर्मांतरण गतिविधियों की शिकायत को लेकर नौ जुलाई को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान मजार परिसर में तोड़फोड़ की घटना भी हुई थी।.

see more..

मैन पॉवर बढ़ाकर तेजी से कराएं कार्य : योगी

11 Jul 2026 | 10:14 PM

गोरखपुर, 11 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार शाम गोरखपुर के बालापार-टिकरिया-गांगी बाजार फोरलेन के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया और इस दौरान उन्होंने मैनपॉवर बढ़ाकर कार्य में और तेजी लाने के निर्देश दिए।.

see more..

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण कलंक जैसा, व्यवस्था में होगा सुधार: नृपेंद्र मिश्रा

11 Jul 2026 | 10:07 PM

अयोध्या 11 जुलाई (वार्ता) श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह घटना पूरे ट्रस्ट और व्यवस्था के लिए एक कलंक की तरह है। उन्होंने विश्वास जताया कि जांच के बाद व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार किए जाएंगे ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।.

see more..