Saturday, Sep 5 2026 | Time 16:43 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा

संतकबीरनगर 05 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर गंभीर आराेप लगाने वाले समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष के खिलाफ खलीलाबाद पुलिस ने गम्भीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
पूर्व भाजपा सांसद प्रवीण निषाद की तहरीर पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह केस मंगलवार को दर्ज हुआ है। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने यहां बताया कि पूर्व सांसद प्रवीण कुमार निषाद ने पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना को शिकायती पत्र देकर बताया था कि दस जुलाई को सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामवृक्ष यादव ने कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद के विरूद्ध गंभीर आरोप लगाया था कि उन्होंने एक करोड़ रूपये की सुपारी देकर उनकी हत्या की साजिश रची है।
पूर्व सांसद ने उनके इस बयान को न केवल झूठा, भ्रामक एवं तथ्यहीन बताया है, बल्कि पूरी तरह से राजनीतिक द्वेष, व्यक्तिगत दुर्भावना तथा मीडिया के माध्यम से जनभावनाओं को भड़काने व मंत्री की प्रतिष्ठा धूमिल करने प्रयास है। इस प्रकार के आरोप एक संवैधानिक पद पर आसीन जनप्रतिनिधि की गरिमा के विरूद्ध है तथा समाज में असंतोष एवं वैमनस्य उत्पन्न करने वाले हैं।
उन्होंने आरोप लगाया है कि यह कृत्य भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के अंतर्गत दंडनीय है।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

प्रयागराज में महिला के पेट से छह सुइयां और कांच की चूड़ियों के टुकड़े निकाले

05 Sep 2026 | 1:47 PM

प्रयागराज, 05 सितंबर (वार्ता)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने सर्जरी कर महिला के पेट से छह सुइयां, नुकीले हेयर पिन और कांच की चूड़ियों के टुकड़े निकाले हैं। डॉक्टरों के अनुसार, कुछ सुइयां आंत में छेद करते हुए दाहिने गुर्दे तक पहुंच गई थीं। करीब तीन घंटे चले ऑपरेशन के बाद सभी सुइयों को सफलतापूर्वक निकाल लिया गया। क्षतिग्रस्त आंतों की मरम्मत के बाद महिला की हालत में सुधार है और उसे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।.

see more..

मुरादाबाद में सर्किट हाउस परिसर में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल, सपा नेता पर प्राथमिकी

05 Sep 2026 | 1:44 PM

मुरादाबाद, 05 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग-09 स्थित सर्किट हाउस परिसर में नमाज पढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने समाजवादी पार्टी (सपा) के जिला उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद उस्मान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।.

see more..

राष्ट्र निर्माण में शिक्षक की भूमिका महत्वपूर्ण : प्रो राकेश कुमार सिंह

05 Sep 2026 | 1:22 PM

जौनपुर, 05 सितम्बर (वार्ता) जौनपुर में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो राकेश कुमार सिंह ने शनिवार को कहा कि शिक्षक ही राष्ट्र के भविष्य निर्माता होते हैं। शिक्षा केवल ज्ञानार्जन का माध्यम नहीं बल्कि व्यक्तित्व, चरित्र और चेतना के निर्माण की सबसे प्रभावी प्रक्रिया है। राष्ट्र निर्माण में शिक्षक की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।.

see more..

औरैया में मूली के खेत में मिला युवक का शव

05 Sep 2026 | 1:20 PM

औरैया, 05 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के अजीतमल थाना क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मूली के खेत में पड़ा मिला। .

see more..

शाहजहांपुर में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

05 Sep 2026 | 1:14 PM

शाहजहांपुर 05 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना तिलहर क्षेत्र में शनिवार सुबह हुई दो अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोगों की वाहनों से कुचलकर मौत हो गई है। .

see more..