Sunday, Mar 15 2026 | Time 19:25 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


यूपी के शहरी क्षेत्रों में 60 लाख तिरंगे निशुल्क बांटेगी सरकार

लखनऊ 07 अगस्त (वार्ता) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के लिये उत्तर प्रदेश राज्य वित्त आयोग की धनराशि से झंडों की व्यवस्था संबंधी प्रस्ताव को योगी मंत्रिमंडल की मंजूरी प्रदान कर दी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश भर में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम को भव्य रूप से आयोजित करने के लिये नगर निकायों को राज्य वित्त आयोग की धनराशि से झंडों की व्यवस्था किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई। यह कार्यक्रम दो अगस्त से 15 अगस्त तक पूरे प्रदेश में संचालित किया जायेगा।
इस विशेष अभियान के अंतर्गत शहरी गरीब क्षेत्रों में 60 लाख झंडों का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। इसके लिए 12 करोड़ की राशि राज्य वित्त आयोग की धनराशि से नगर निकायों को उपलब्ध कराई जा रही है। यह झंडे नगर विकास विभाग के अंतर्गत राज्य शहरी आजीविका मिशन से जुड़े स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जाएंगे, जिससे लगभग 29,000 महिलाओं को रोजगार मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा।
सरकार के अनुसार ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और सहभागिता की भावना को और अधिक प्रगाढ़ बनाना है। इस अभियान की सफलता हेतु जनप्रतिनिधियों, छात्र संगठनों, सामाजिक संस्थाओं तथा नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
इस संबंध में नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने कहा “यह अभियान सिर्फ एक प्रतीकात्मक आयोजन के साथ साथ जनसहभागिता, महिला सशक्तिकरण और स्वच्छता के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूती देने वाला जनांदोलन है। झंडों के निर्माण में स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी, न केवल स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देगी, बल्कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ की भावना को भी साकार करेगी।”
राज्य सरकार द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार, जिलों में कार्यक्रम संचालन हेतु समर्पित जिला अधिकारिन की अध्यक्षता में समितियों का गठन किया जाएगा, जो कार्ययोजना बनाकर क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगी। इस अवधि में शहीद स्मारकों, ऐतिहासिक स्थलों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
प्रदीप
वार्ता
More News

पर्यटन मंत्री ने सात करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण

15 Mar 2026 | 7:11 PM

फिरोजाबाद, 15 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने रविवार को फिरोजाबाद सदर क्षेत्र में लगभग सात करोड़ रुपये की पर्यटन विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। .

see more..

बहुजन समाज को अब राजपाठ हासिल करना होगा: चंद्रशेखर

15 Mar 2026 | 7:07 PM

बाराबंकी, 15 मार्च (वार्ता) आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि बहुजन समाज के लोगों को अब जागरूक होकर राजपाठ हासिल करना होगा। पहले युद्ध तलवारों से होते थे, लेकिन लोकतंत्र में अब बटन दबाकर चोट की जाती है। .

see more..

गैस की किल्लत से मेस बंद होने पर छात्रों में आक्रोश

15 Mar 2026 | 6:59 PM

वाराणसी, 15 मार्च (वार्ता) महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में गैस की किल्लत के कारण मेस बंद होने पर छात्रों ने रविवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। .

see more..

क्रिएटिविटी से आती है पॉजिटिविटी और प्रगति: अखिलेश

15 Mar 2026 | 6:46 PM

लखनऊ, 15 मार्च (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि इंसान, इंसानियत और दुनिया को बेहतर बनाने वाला कार्य ही वास्तविक क्रिएटिविटी है। जो सकारात्मकता बढ़ाए, समानता लाए और रचनात्मक सोच को विकसित करे, वही सच्ची क्रिएटिविटी है।.

see more..

बहराइच में बाइक चोर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

15 Mar 2026 | 6:44 PM

बहराइच, 15 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले की नगर कोतवाली पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर हुई चार मोटरसाइकिल चोरी और एक पर्स छिनैती की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिलें, एक महिला पर्स और नकदी समेत अन्य सामान बरामद किया है। .

see more..