Thursday, Jan 15 2026 | Time 01:06 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


अयोध्या में सरयू का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर

अयोध्या 7 अगस्त (वार्ता) नेपाल में भारी बारिश और बैराजों से छोड़े गए पानी के कारण सरयू नदी में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 30 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया। हर घंटे एक सेंटीमीटर की रफ्तार से जलस्तर में वृद्धि हो रही है।
नदी के उफान से तटीय क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा गहरा गया है। सदर तहसील अंतर्गत पिपरी संग्रामपुर के दो पुरवे कटने से संपर्क पूरी तरह टूट गया है। ग्रामीणों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर लाने के लिए नावों का सहारा लिया जा रहा है। प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर रहे एसडीएम सदर राम प्रकाश तिवारी ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि राजा दशरथ समाधि स्थल पर ठहरने, भोजन और चिकित्सा की व्यवस्था की गई है। बावजूद इसके कुछ लोग अभी भी घर छोड़ने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में मौके पर एक चिकित्सक और पशु चिकित्सक की तैनाती कर दी गई है। बढ़ते जलस्तर के चलते हनुमान गुफा मार्ग, रामघाट चौराहा और राम की पैड़ी पर जलभराव की स्थिति बन गई है। रामघाट के पास एक ई-रिक्शा जलमग्न गड्ढे में फंस गया।
जिला प्रशासन के अनुसार रुदौली, सोहावल और सदर तहसीलों के कुल 18 गांव बाढ़ से प्रभावित हो सकते हैं। सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट पर रखा गया है और प्रशासनिक अधिकारी लगातार प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

कुशीनगर में संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

14 Jan 2026 | 7:53 PM

कुशीनगर, 14 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में पडरौना थाना कोतवाली क्षेत्र के पड़रौना नगर के छुछिया गेट के पास बुधवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान सरदार पटेल नगर, कसेरा टोली वार्ड निवासी 20 वर्षीय सोनू खरवार पुत्र कैलाश खरवार के रूप में हुई है।.

see more..

वाराणसी मेयर, नगर आयुक्त ने पतंगबाजों को किया सम्मानित

14 Jan 2026 | 7:49 PM

वाराणसी, 14 जनवरी (वार्ता) वाराणसी में नगर निगम के सभागार में बुधवार को आयोजित एक समारोह में महापौर अशोक कुमार तिवारी एवं नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने पतंग प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया।.

see more..

इटावा पुलिस ने खोये हुए 101 मोबाइल फोन बरामद किये

14 Jan 2026 | 7:46 PM

इटावा, 14 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश की इटावा पुलिस ने मकर संक्रांति के दिन उन मोबाइल धारकों को बड़ा तोहफा दिया जिनके मोबाइल खो गये थे। पुलिस ने बधुवार को इटावा में 101 मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को सौंपा।.

see more..

बहराइच में प्रवीण तोगड़िया ने सभा को किया संबोधित

14 Jan 2026 | 7:45 PM

बहराइच, 14 जनवरी (वार्ता)। उत्तर प्रदेश के बहराइच शहर के किसान डिग्री कालेज में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक प्रवीण तोगड़िया ने एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने हिंदू जातियों में बंटने के बजाय एकता बनाए रखने की अपील की और कहा कि "एकता में ही मजबूती है।" श्री तोगड़िया ने देश की 114 करोड़ जनता की हिंदू पहचान को उजागर करते हुए कहा कि इसमें सभी को मिलकर आगे बढ़ना चाहिए।.

see more..

जालौन में वेटरन्स दिवस पर वीर नारियों का सम्मान, शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि

14 Jan 2026 | 7:41 PM

जालौन, 14 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद में बुधवार को10वें वेटरन्स दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने देश की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीद सैनिकों की वीर नारियों को सम्मानित कर राष्ट्र की कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने वीर नारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर अंगवस्त्र, श्रीफल, मिठाई एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए तथा शहीदों के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। .

see more..