Sunday, Jul 12 2026 | Time 10:49 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


औद्योगिक प्रगति से रुका पूर्वांचल के युवाओं का पलायन

गोरखपुर 7 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में स्थित ढांचागत उत्कृष्ट बुनियादी सुविधाओं के साथ ही गीडा में नेशनल.मल्टीनेशनल कंपनियों के निवेश से लगातार हो रही औद्योगिक प्रगति से सहजनवा विधानसभा क्षेत्र की चमक.धमक पूरे प्रदेश में बनी है और गीडा में नामी और बड़ी कम्पनियों द्वारा उद्योग लगाने से रोजगार के लिए पूर्वांचल के युवाओं का पलायन रुका है।
सहजनवा के विधायक प्रदीप शुक्ल ने गुरूवार को पत्रकारों के साथ संवाद करते हुए कहा कि सहजनवा विधानसभा क्षेत्र इंफ्रास्ट्रक्चर, इंडस्ट्री, एजुकेशन, एम्प्लॉयमेंट और पब्लिक वेलफेयर का रोल मॉडल बनने की ओर अग्रसर है। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद गीडा का अभूतपूर्व विकास हुआ है। 2017 के पहले जहां गिनती के उद्योग थे, वहां अब इसकी कतार नजर आती है। देश और दुनिया की बड़ी कम्पनियां यहां करोड़ो रूपये का निवेश कर रही हैं। स्वाभाविक रूप से इसका सर्वाधिक लाभ सहजनवा विधानसभा क्षेत्र को मिल रहा है। स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर युवाओं को रोजगार मिला है तो औद्योगिक प्रगति से स्थानीय कारोबार को भी फायदा हो रहा है।
श्री शुक्ला ने कहा कि सहजनवा विधानसभा क्षेत्र में बोर्डिंग स्कूल की सुविधाओं से युक्त, श्रमिकों के बच्चों की मुफ्त
शिक्षा के लिए अटल आवासीय विद्यालय, बालिकाओं के लिए सर्वोदय विद्यालय, पॉलिटेक्निक जैसे नए सौगात मिले हैं।
यहां बेहतरीन मिनी स्टेडियम भी बन गया है।
उदय प्रदीप
वार्ता
More News

ग्रेटर नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश गोली लगने से घायल, दो अन्य गिरफ्तार

12 Jul 2026 | 10:20 AM

ग्रेटर नोएडा, 12 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा स्थित सूरजपुर थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनके दो अन्य साथियों को पुलिस ने सघन तलाशी अभियान चलाकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।.

see more..

फोरलेन से लेकर गांव के टोले तक की कनेक्टिविटी पर योगी सरकार का जोर

11 Jul 2026 | 11:02 PM

गोरखपुर, 11 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का जोर मुख्य मार्गों को फोरलेन में परिवर्तित करने के साथ ही गांव के टोलों तक की कनेक्टिविटी बेहतर करने पर है। इसकी बानगी शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों गोरखपुर को मिले 758 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात में देखने को मिली। मुख्यमंत्री ने जिन 24 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, उनमें 21 कार्य सड़क निर्माण और मार्गों के सुदृढ़ीकरण से संबंधित हैं। इन कार्यों से मुख्य मार्गों से गांव की गलियों तक आवागमन और भी सुगम होगा।.

see more..

कटिहार अमृतसर एक्सप्रेस का करनैलगंज में दो मिनट का ठहराव

11 Jul 2026 | 11:00 PM

गोरखपुर, 11 जुलाई (वार्ता) रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ गाड़ियों का विभिन्न स्टेशनों पर प्रायोगिक आधार पर दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया है।.

see more..

आटोमैटिक सिंग्नलिंग के काम के चलते लखनऊ-आनंदविहार एक्सप्रेस 16 को रहेगी निरस्त

11 Jul 2026 | 10:19 PM

गोरखपुर, 11 जुलाई (वार्ता) रेलवे प्रशासन द्वारा मुरादाबाद मंडल के पिलखुआ-कुचेसर रोड खंड पर आटोमेटिक सिगनलिंग के कमीशनिंग कार्य होने के कारण 16 जुलाई को लखनऊ जं. एवं आनन्द विहार टर्मिनस से चलने वाली 12583/12584 लखनऊ जं.-आनन्द विहार टर्मिनस-लखनऊ जं. एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।.

see more..

कौशांबी में धर्मांतरण का दवाब बनाने के आरोप में चार मौलवियों के खिलाफ मुकदमा

11 Jul 2026 | 10:17 PM

कौशांबी, 11 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव स्थित एक मजार पर झाड़-फूंक की आड़ में धर्मांतरण का दबाव बनाने के आरोप में पुलिस ने शनिवार को चार मौलवियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मजार पर धर्मांतरण गतिविधियों की शिकायत को लेकर नौ जुलाई को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान मजार परिसर में तोड़फोड़ की घटना भी हुई थी।.

see more..