Wednesday, Aug 19 2026 | Time 07:39 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


झांसी: कार-ऑटो की टक्कर में दंपती की मौत, 06 घायल

झांसी 08 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में झांसी के मऊरानीपुर थानाक्षेत्र में शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक दंपती की हो गयी जबकि 06 अन्य घायल हो गये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मऊरानीपुर थानाक्षेत्र के खरका माफ में एक बिना नंबर की ऑटो और कार के बीच जबरदस्त टक्कर हो गयी। हादसे में मुन्नी (50) पत्नी बाबूलाल की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी मऊरानीपुर में भर्ती कराया। घायलों को प्राथमिक उपचार देकर हालत अधिक गंभीर होने के कारण झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
मेडिकल कॉलेज के सूत्रों ने बताया कि अस्पताल में लाये गये सात घायलों में से एक बाबूलाल (69) की पहले ही मौत हो चुकी थी। इसके अलावा अन्य सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है सभी खतरे से बाहर हैं।
घायलों में बाबूलाल पुुत्र छल्ली, हीरा पत्नी लक्ष्मी, नंदनी पत्नी बलराम, जिगर पुत्र सोहन, सुकरती पत्नी रामलाल, पुनिया पत्नी बीरेंद्र और भुवानी पत्नी बाबूलाल शामिल हैं। हादसे का कारण फिलहाल पता नहीं चल सका है।
सोनिया
वार्ता
More News

फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में पंचायत सचिव और पंचायत सहायक पर मुकदमा

18 Aug 2026 | 9:54 PM

सहारनपुर, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में पंचायत सचिव गौरव शर्मा और पंचायत सहायक साबिर के खिलाफ थाना गंगोह में प्राथमिकी दर्ज की गई है। .

see more..

सीईओ राउंडटेबल में जापानी दिग्गजों के साथ निवेश की संभावनाओं पर होगा महामंथन

18 Aug 2026 | 9:12 PM

लखनऊ, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश और जापान के बीच निवेश एवं औद्योगिक सहयोग को नई गति देने के उद्देश्य से बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले ‘यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट-2026’ के तहत उच्चस्तरीय सीईओ राउंडटेबल सत्र में निवेश, ग्रीन हाइड्रोजन, सेमीकंडक्टर और मैन्युफैक्चरिंग समेत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर व्यापक चर्चा होगी। .

see more..

दक्षिणी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अत्यधिक भारी वर्षा का अलर्ट

18 Aug 2026 | 9:08 PM

लखनऊ, 18 अगस्त (वार्ता) मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के दक्षिणी तथा दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में बहुत भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के अनुसार झारखंड के निकट बने निम्न दबाव क्षेत्र तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश पर सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से प्रदेश में व्यापक वर्षा की स्थिति बनी हुई है।.

see more..

नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के 27 किमी दायरे में लेजर बीम और कृत्रिम रोशनी पर प्रतिबंध

18 Aug 2026 | 8:58 PM

गौतमबुद्धनगर, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जिला गौतमबुद्धनगर स्थित नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की एविएशन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने हवाईअड्डा के आसपास 27 किलोमीटर के दायरे में आने वाले प्रतिबंधित क्षेत्र में लेजर बीम सहित किसी भी प्रकार की ऐसी कृत्रिम रोशनी के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है, जिससे विमान संचालन और पायलटों की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है।.

see more..

एशियन यूथ हैंडबॉल चैंपियनशिप में भारतीय टीम को कोचिंग देंगे यूपी के मो. तौहीद

18 Aug 2026 | 8:57 PM

लखनऊ, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के हैंडबॉल प्रशिक्षक मो. तौहीद को अम्मान (जॉर्डन) में 20 से 31 अगस्त तक होने वाली 11वीं एशियन यूथ पुरुष हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय यूथ पुरुष टीम का कोच नियुक्त किया गया है। प्रतियोगिता में भारतीय टीम एशिया की युवा टीमों के साथ मुकाबला करेगी। .

see more..