Sunday, Jul 12 2026 | Time 11:38 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


ललितपुर में प्रेमी संग भागी बेटी,तो परिजनों ने जिंदा ही कर दिया श्राद्ध

ललितपुर 08 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में ललितपुर के विकास खण्ड मड़ावरा के एक परिवार ने प्रेमी के साथ भागी बेटी से जीवन भर का नाता तोड़ उसका श्राद्ध करने की तारीख तय कर दी।
विकास खण्ड व कोतवाली मड़ावरा निवासी शीलचंद्र जैन मुख्य बाजार में दुकान संचालित करते हैं। उनकी तीन पुत्रियां और एक पुत्र है। उनकी दूसरे नंबर की पुत्री सोनम जैन का नगर में रहने वाले एक युवक से प्रेम प्रसंग हो गया और बीती 26 जुलाई को वह अपने प्रेमी के साथ भाग गयी। 30 जुलाई को सोनम ने दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली और पांच अगस्त को विवाह का प्रमाण पत्र सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
बेेटी के परिजनों ने उससे नाता तोड़ने का निर्णय लेते हुए एक शोक पत्र प्रसारित किया, जिसमें बताया गया कि अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि शीलचंद्र गौंना वालों की बेटी सोनम जैन का आकस्मिक निधन 30 जुलाई को हो गया है, जिसकी शोकसभा कार्यक्रम का आयोजन 12 अगस्त की सुबह नौ बजे होगा। यह शोक पत्र उन्होंने अपने रिश्तेदारों व मित्रों को बांटा और सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया।
युवती के भाई प्रभात जैन ने बताया कि परिजनों को बिना बताए भागकर शादी करने वालों को संदेश देने के लिए उनके परिवार ने यह निर्णय लिया है।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

वाराणसी में महिला अपराध के मामले में लापरवाही, चौकी प्रभारी निलंबित

12 Jul 2026 | 10:29 AM

वाराणसी, 12 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के वाराणसी पुलिस आयुक्तालय में महिला संबंधी गंभीर अपराध के मामले में समयबद्ध कार्रवाई न करने और पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के आरोप में चौबेपुर थाना क्षेत्र की चिरईगांव चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक महेश मिश्रा को शनिवार देर रात निलंबित कर दिया गया।.

see more..

ग्रेटर नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश गोली लगने से घायल, दो अन्य गिरफ्तार

12 Jul 2026 | 10:20 AM

ग्रेटर नोएडा, 12 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा स्थित सूरजपुर थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनके दो अन्य साथियों को पुलिस ने सघन तलाशी अभियान चलाकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।.

see more..

फोरलेन से लेकर गांव के टोले तक की कनेक्टिविटी पर योगी सरकार का जोर

11 Jul 2026 | 11:02 PM

गोरखपुर, 11 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का जोर मुख्य मार्गों को फोरलेन में परिवर्तित करने के साथ ही गांव के टोलों तक की कनेक्टिविटी बेहतर करने पर है। इसकी बानगी शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों गोरखपुर को मिले 758 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात में देखने को मिली। मुख्यमंत्री ने जिन 24 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, उनमें 21 कार्य सड़क निर्माण और मार्गों के सुदृढ़ीकरण से संबंधित हैं। इन कार्यों से मुख्य मार्गों से गांव की गलियों तक आवागमन और भी सुगम होगा।.

see more..

कटिहार अमृतसर एक्सप्रेस का करनैलगंज में दो मिनट का ठहराव

11 Jul 2026 | 11:00 PM

गोरखपुर, 11 जुलाई (वार्ता) रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ गाड़ियों का विभिन्न स्टेशनों पर प्रायोगिक आधार पर दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया है।.

see more..

आटोमैटिक सिंग्नलिंग के काम के चलते लखनऊ-आनंदविहार एक्सप्रेस 16 को रहेगी निरस्त

11 Jul 2026 | 10:19 PM

गोरखपुर, 11 जुलाई (वार्ता) रेलवे प्रशासन द्वारा मुरादाबाद मंडल के पिलखुआ-कुचेसर रोड खंड पर आटोमेटिक सिगनलिंग के कमीशनिंग कार्य होने के कारण 16 जुलाई को लखनऊ जं. एवं आनन्द विहार टर्मिनस से चलने वाली 12583/12584 लखनऊ जं.-आनन्द विहार टर्मिनस-लखनऊ जं. एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।.

see more..