Monday, Feb 9 2026 | Time 01:05 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


पीलीभीत में देवहा-शारदा नदियां उफान पर, बीसलपुर हाईवे पर पांच फीट पानी

पीलीभीत 03 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में लगातार बारिश से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। पुरनपुर एवं कलीनगर तहसील क्षेत्र के अतिरिक्त बीसलपुर तहसील क्षेत्र भी बाढ़ की चपेट में है। देवहा और शारदा नदी के उफान से कई गांवों में पानी घुस गया है।
जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने पत्रकारों को बताया कि बाढ़ पीड़ितों की सहायता को सदर तहसील तथा अन्य बाढ प्रभावित क्षेत्रों के प्राथमिक विद्यालयों में भी कम्युनिटी किचन चालू हैं। जहां भोजन तैयार कर बाढ़ पीड़ितों को वितरित कराया जा रहा है। जनपद में 62 स्थाई/अस्थाई गौशालाओं में से दो गौशालाओं में पानी भरने की सूचना प्राप्त हुई है।
जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी ऋतु पुनिया के साथ सदर तहसील क्षेत्रान्तर्गत चंदोई में बाढ़ पीड़ितों को खाद्यान्न किट एवं फल वितरित किए। पीलीभीत-बरेली रोड और पीलीभीत-बीसलपुर हाईवे मार्गों पर 4 से 5 फीट पानी भर गया है। बीसलपुर तहसील के हीरापुर दुही, अर्जुनपुर, कर्रखेडा और भमरुआ सहित कई गांव टापू में बदल गए हैं।किसानों की फसलें जलमग्न होने से नुकसान का पूर्ण खतरा बन गया है।
डीएम के अनुसार प्रशासन ने नाव और राहत टीमों के जरिए प्रभावित गांवों में राहत सामग्री पहुंचाई गई है और प्रशासन अलर्ट पर है। संवेदनशील इलाकों में टीमें तैनात की गई हैं। देवहा और खकरा के संगम से बाढ़ का पानी फैलाव होने से पीलीभीत नगर के निचले हिस्सों के लगभग आधे दर्जन वार्ड, बेनी चौधरी मोहल्ला चारों तरफ से पानी से घिरने से टापू बन चुका है। नगर से सटे एक दर्जन गांव भी जलमग्न है।
एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह ने मीडिया को बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन हर संभव मदद पहुंचा रहा है। टनकपुर हाईवे तीन दिनों से बंद है। पीलीभीत-मझोला मार्ग,बरेली से पीलीभीत को जोड़ने वाला ईदगाह रोड और चंदोई-नांवकू रोड पर भी पानी भर जाने से लोगों का आवागमन थम गया है। पुलिस ने बैरियर भी लगा दिए है। सबसे अधिक स्थिति ऑफिसर्स कॉलोनी की खराब है। सरकारी आवासों में 4-5 फीट तक पानी भरने से अधिकारी होटलों में शरण लिए है। प्रशासन राहत और बचाव कार्य कर रहा है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने पुलिस लाइन परिसर में जलभराव की स्थिति का जायजा लिया जबकि डीएम ने जनपद स्तर पर स्थापित बाढ़ कंट्रोलरूम का औचक निरीक्षण किया।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

नोएडा में पीएनबी के पांच अधिकारियों पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, मामला दर्ज

08 Feb 2026 | 8:27 PM

नोएडा 08 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 49 थाना क्षेत्र स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के पांच अधिकारियों के खिलाफ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। .

see more..

अंधाधुंध रासायनिक उर्वरकों से भूमि की उर्वरता प्रभावित: आचार्य देवव्रत

08 Feb 2026 | 8:05 PM

बागपत, 8 फरवरी (वार्ता) गुजरात एवं महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा है कि रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध प्रयोग से कृषि भूमि की उर्वरता घट रही है और कई स्थानों पर मिट्टी बंजरता की ओर बढ़ रही है। वह रविवार को छपरौली स्थित गॉडविन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के रजत जयंती समारोह में बोल रहे थे।.

see more..

आजमगढ़ में खोए 197 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद, 50 लाख की रिकवरी

08 Feb 2026 | 8:02 PM

आजमगढ़, 8 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में खोए हुए एंड्रॉयड मोबाइल फोन की बरामदगी के अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 197 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई गई है।.

see more..

ललितपुर में पिकअप की टक्कर से मजदूर की मृत्यु

08 Feb 2026 | 8:00 PM

ललितपुर, 8 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में रविवार को पिकअप वाहन की टक्कर से एक मजदूर की मृत्यु हो गई।
पुलिस के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भैसाईं निवासी श्रीराम (32) पुत्र बारेलाल मजदूरी कर बाइक से घर लौट रहे थे। ग्राम मसौराखुर्द के पास प्याज से भरी तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह बाइक सहित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों ने घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सं प्रदीप
वार्ता.

see more..

बंबे में मिला विवाहित महिला का शव, सनसनी

08 Feb 2026 | 7:57 PM

मैनपुरी, 8 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एलाऊ थाना क्षेत्र के ग्राम मधपुरी में रविवार को एक विवाहित महिला का शव घर के समीप स्थित बंबे में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।.

see more..