More News12 Jun 2026 | 10:09 PMमुरादाबाद, 12 जून (वार्ता) रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की एनटीपीसी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए मुरादाबाद रेल मंडल ने चार अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने शुक्रवार को बताया कि परीक्षा केंद्रों तक अभ्यर्थियों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 04321 मुरादाबाद–देहरादून अनारक्षित परीक्षा स्पेशल का संचालन 12, 13 और 14 जून को किया जाएगा। यह ट्रेन मुरादाबाद से रात्रि 10:00 बजे प्रस्थान कर अमरोहा, गजरौला, मंडी धनौरा, चांदपुर सियाऊ, हल्.
see more.. 12 Jun 2026 | 10:06 PMबहराइच, 12 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एंटी करप्शन ब्रांच, लखनऊ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) की धनराशि जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने के आरोप में इंडियन बैंक की गुरघुट्टा शाखा के प्रबंधक समेत दो लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार नानपारा क्षेत्र के एक ग्रामीण किसान ने सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच, लखनऊ में शिकायत दर्ज कराई थी कि इंडियन बैंक की गुरघुट्टा शाखा के प्रबंधक ललित मोहन किसान क्रेडिट कार्ड की स्वीकृत धनराशि जारी करने के बदले 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायत.
see more.. 12 Jun 2026 | 10:04 PMबांदा, 12 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के बदौसा थाना परिसर में शुक्रवार को एक युवती की उसके पिता ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद थाना परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी पिता को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, बदौसा थाना क्षेत्र के बरछा बी गांव स्थित इंदिरा कॉलोनी निवासी सत्य कुमार चौहान की पुत्री शिवानी (19) पड़ोस में रहने वाले ललित कुमार के साथ गत 18 मई को घर से चली गई थी। इस संबंध में युवती की मां की तहरीर पर ललित कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था और पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी।.
see more.. 12 Jun 2026 | 9:22 PMमुरादाबाद, 12 जून (वार्ता) मुरादाबाद के नागफनी थाना क्षेत्र में पीतल कारोबारी के घर हुई एक करोड़ रुपये से अधिक की सनसनीखेज डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लूटी गई रकम में से 99 लाख 19 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं, जो कुल रकम का लगभग शत-प्रतिशत हिस्सा है। पुलिस अधीक्षक (नगर) कुमार रणविजय सिंह ने शुक्रवार को बताया कि 11 जून को नागफनी क्षेत्र में एक कारोबारी के घर 1.20 करोड़ रुपये की डकैती की घटना हुई थी। मामले के खुलासे के लिए एसओजी, नागफनी थाना पुलिस और अन्य टीमों को लगाया गया था तथा उच्चाधिकारियों द्वारा लगातार इसकी निगरानी की जा रही थी। .
see more.. 12 Jun 2026 | 9:17 PMकुशीनगर, 12 जून (वार्ता) कुशीनगर जिला मुख्यालय में पडरौना के रवीन्द्र नगर धूस क्षेत्र में वर्षाकाल के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने 29.06 करोड़ रुपये की स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज परियोजना का प्रस्ताव स्वीकृति एवं धनराशि आवंटन के लिये उत्तर प्रदेश शासन को भेजा है। जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय), कुशीनगर द्वारा तैयार की गई विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) के अंतर्गत जिला मुख्यालय क्षेत्र में आधुनिक वर्षा जल निकासी तंत्र विकसित किया जाएगा। इसके माध्यम से कलेक्ट्रेट, विकास भवन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, मेडिकल.
see more..