Saturday, Jun 13 2026 | Time 20:39 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


पितृपक्ष पर गंगा और घाटों की सफाई कर दी पूर्वजों को श्रद्धांजलि

वाराणसी, 8 सितंबर (वार्ता) धार्मिक नगरी काशी में पितृपक्ष के अवसर पर गंगा घाटों, पिशाचमोचन कुंड सहित अन्य तीर्थ स्थलों पर पितरों के तर्पण और श्राद्ध के लिए पूजा-पाठ किया जा रहा है। इस दौरान देश के कोने-कोने से श्रद्धालु काशी पहुंच रहे हैं। अनुष्ठान के बाद श्रद्धालु मां गंगा और घाटों पर माला, फूल व अन्य पूजन सामग्री छोड़ देते हैं या फेंक देते हैं। नमामि गंगे और नगर निगम ने सोमवार को सिंधिया घाट पर स्वच्छता अभियान चलाकर पितरों को नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अभियान में पितरों को मोक्ष दिलाने में सहायक मां गंगा की निर्मलता और अविरलता को बनाए रखने का आह्वान किया गया। श्राद्ध और तर्पण के दौरान गंगा तट पर छोड़ी गई सामग्री को एकत्र कर कूड़ेदान तक पहुंचाया गया, जिससे पितृपक्ष में गंगा घाटों की स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया। इस दौरान लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों से गंगा की स्वच्छता बनाए रखने की अपील भी की गई।
नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि पूर्वजों को सामाजिक सरोकारों से जोड़कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा सकती है। पूर्वजों के नाम पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के साथ उनकी स्मृति को जोड़े रखा जा सकता है। पर्यावरण संरक्षण भावी पीढ़ी के लिए भी अनुपम उपहार होगा।
वहीं, तुलसी घाट पर जागृति फाउंडेशन के तत्वावधान में पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पहले दिन तुलसी, बेल, गेंदा, पीपल, बरगद और आम के पौधों का वितरण गंगा स्नान के लिए आए श्रद्धालुओं में किया गया। इस अवसर पर डॉ. उपेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में पौधा वितरण करना अत्यंत पुनीत कार्य है। उन्होंने सभी से अपील की कि पूर्वजों के नाम पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

पीएम मोदी ने भारत को दिलाई वैश्विक पहचान : सुनील शर्मा

13 Jun 2026 | 8:21 PM

सहारनपुर, 13 जून (वार्ता) सहारनपुर के प्रभारी मंत्री सुनील शर्मा ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 12 साल के कार्यकाल में भारत को वैश्विक पहचान दिलाई है। .

see more..

अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन

13 Jun 2026 | 8:17 PM

वाराणसी, 13 जून (वार्ता) ओलंपियन एवं भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा का अंतिम संस्कार शनिवार को मोक्ष की नगरी वाराणसी में पूरे राजकीय सम्मान के साथ कर दिया गया। .

see more..

बरेका में पहली बार गोल्फ कोर्स में होगा डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई नेक्सजेन गोल्फ टूर्नामेंट-2026

13 Jun 2026 | 8:14 PM

वाराणसी, 13 जून (वार्ता) काशी में स्थित भारतीय रेल की अग्रणी उत्पादक इकाई बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) ने खेल क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। पहली बार प्रतिष्ठित ‘डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई नेक्सजेन गोल्फ टूर्नामेंट-2026’ का आयोजन बरेका के गोल्फ कोर्स में 16 से 18 जून 2026 तक किया जाएगा। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के आयोजन से बरेका को देश के पेशेवर गोल्फ मानचित्र पर एक नई पहचान मिलेगी और वाराणसी खेल जगत के प्रमुख केंद्रों में शामिल हो जाएगा।.

see more..

अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश , तेरह साइबर अपराधी गिरफ्तार

13 Jun 2026 | 8:14 PM

नोएडा, 13 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सेंट्रल नोएडा जोन के सेक्टर-63 थाना पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तेरह साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। .

see more..

मिर्जापुर में बिजली गिरने से किशोर की मौत

13 Jun 2026 | 8:12 PM

मिर्जापुर 13 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र के मुडपेली गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आ जाने से एक किशोर की झुलस कर मृत्यु हो गई जबकि एक अन्य युवक बुरी तरह झुलस गया। थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव के अनुसार शनिवार को क्षेत्र के परसिया मुड़पेली गांव निवासी रामराज (16) अपने साथी गांव निवासी अजय(23) के साथ बाइक से अदवा बैराज घूमने गए थे। वापस आते समय जैसे ही कुछ दूर आगे बढ़े कि तेज गरज चमक के साथ बारिश होने लगी। दोनों सड़क के किनारे महुआ के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी बिजली महुआ के पेड़ पर गिर पड़ी जिससे रामराज की घटनास्थल पर मौत हो गई तथा साथी अजय .

see more..