Sunday, Sep 6 2026 | Time 14:13 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


ईडी ने अनिल मिठास की 100 करोड़ की संपत्ति कुर्क की

लखनऊ 08 सितंबर ( वार्ता) लखनऊ में रियल एस्टेट कारोबारी अनिल मिठास की 100 करोड़ रुपए की संपत्ति प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अस्थाई रूप से सोमवार को कुर्क की है।
अनिल मिठास उन्नति फॉर्च्यून होल्डिंग्स लिमिटेड (यूएफएचएल) की अरण्य परियोजना में कंपनी के मुख्य प्रमोटर है। ईडी की तरफ से यह कार्यवाही उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा आईपीसी, 1860 की विभिन्न धाराओं के तहत उन्नति फॉर्च्यून होल्डिंग लिमिटेड (यूएफएचएल), अनिल मिठास, मधु मिठास और मेसर्स यूएफएचएल के अन्य प्रमुख अधिकारियों के खिलाफ दर्ज विभिन्न एफआईआर के आधार पर अब तक की गई जांच के आधार पर की गई है।
कुर्क की गई यह संपत्ति मेसर्स उन्नति फॉर्च्यून होल्डिंग्स लिमिटेड (यूएफएचएल) और उसके प्रमोटरों/निदेशकों के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत दर्ज मामले में शामिल है।
ईडी कि अब तक की जांच में पाया है कि प्रमोटर अनिल मिठास ने करीब 126.30 करोड रुपए की हेरा फेरी की है। यह रकम 2011 से 2019 के बीच निवेशकों और घर खरीदारों से जुटाए गई थी। धन शोधन के लिए इक्विटी इन्वेस्टमेंट, शेयर, डिबेंचर लोन, एडवांस्ड और सिक्योरिटी डिपाजिट जैसे जटिल वित्तीय साधनों में प्रयोग किया गया था। ईडी ने इस मामले में 16 अप्रैल 2025 को अनिल मिठास को गिरफ्तार किया था। वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। इस बावत ईडी ने 17 अप्रैल 2025 को संबंधित परिसरों पर छापामारी में आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य बरामद किए थे। वही 11 जून 2025 को ईडी ने 25.94 करोड रुपए की चल अचल संपत्ति को कुर्क किया था। यह संपत्ति कंपनी के पूर्व निदेशकों को प्रमोटर और उनसे जुड़ी थी। वही 13 जून को ईडी ने सीबीआई गाजियाबाद की विशेष अदालत में अनिल मिठास और कंपनी के खिलाफ प्रॉसीक्यूशन कंप्लेंट भी दाखिल दायर की है। इस मामले में अब तक, ईडी द्वारा मेसर्स यूएफएचएल और उसके प्रमोटरों/सहयोगी संस्थाओं की 126 करोड़ रुपये मूल्य की चल और अचल संपत्तियों को कुर्क किया जा चुका है।
सतीश प्रदीप
वार्ता
More News

भदोही में कुएं में फंसे पिता-पुत्र को पुलिस ने बचाया

06 Sep 2026 | 1:36 PM

भदोही, 06 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में रविवार को कुएं में गिरे पिता-पुत्र को पुलिस और दमकल सेवा की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बाहर निकाल लिया।.

see more..

मऊ में सड़क किनारे गड्डे में दो युवकों के शव मिले

06 Sep 2026 | 1:33 PM

मऊ, 06 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में मऊ जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र में रविवार को सड़क किनारे गड्ढे में दो युवकों के शव एवं क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल मिली। .

see more..

फर्रुखाबाद में गंगा एवं रामगंगा में जल स्तर बढ़ने से 102 गांव प्रभावित

06 Sep 2026 | 1:23 PM

फर्रुखाबाद 06 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में गंगा और उसकी सहायक नदी राम गंगा में निरंतर जल स्तर बढ़ने से 102 गांवों के लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। .

see more..

प्रतापगढ़ में 'सड़क सुरक्षा अभियान' के तहत साढ़े तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया

06 Sep 2026 | 1:13 PM

प्रताप गढ़ 06 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए गए 'सड़क सुरक्षा अभियान' के तहत 51 वाहनों पर साढ़े तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। .

see more..

बाढ़ पीड़ितों को योगी का भरोसा, आपदा की घड़ी में अकेले नहीं, डबल इंजन सरकार आपके साथ

06 Sep 2026 | 1:12 PM

लखनऊ, 06 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित लोगों को भरोसा दिलाया है कि आपदा की इस घड़ी में प्रदेश सरकार उनके साथ खड़ी है। .

see more..