Saturday, Feb 7 2026 | Time 03:28 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


वाराणसी में मारपीट में घायल युवक की मौत के बाद थाने में हंगामा

वाराणसी, 9 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में वाराणसी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोलाघाट में पड़ोसियों के साथ मारपीट में घायल हुए युवक की मंगलवार को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर रामनगर थाने का घेराव किया।
सूचना मिलते ही कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव और कोतवाली एसीपी प्रज्ञा पाठक मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर प्रदर्शन समाप्त कराया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को गोलाघाट इलाके में सामान रखने को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई, जिसमें चंदन चौहान गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे तत्काल बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि इस मामले में रामनगर पुलिस शुरू से ही जांच में लापरवाही बरत रही है। उन्होंने बताया कि मारपीट करने वालों के खिलाफ पहले ही थाने में तहरीर दी गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

उत्तर प्रदेश में गोसंरक्षण अभियान को मिलेगा बड़ा आयाम

06 Feb 2026 | 9:44 PM

गोरखपुर, 06 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकताओं में गोसंरक्षण शामिल है। इसके लिए योगी सरकार गोरखपुर में जिसमे एक साथ 2000 बेसहारा गोवंश को आश्रय मिलेगा ।.

see more..

ईडी बंगले के पास सीजीएम आवास में चोरी, टाउनशिप की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

06 Feb 2026 | 9:40 PM

मथुरा, 06 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में स्थित रिफाइनरी टाउनशिप में अज्ञात चोरों ने एक वरिष्ठ अधिकारी के आवास को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात व कीमती सामान चोरी कर लिया। .

see more..

प्रयागराज में ‘किराये की कोख’ का मामला, तीन महिलाएं व एक युवक हिरासत में

06 Feb 2026 | 9:28 PM

प्रयागराज, 06 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में नाबालिग लड़की को कथित रूप से लालच देकर सरोगेट मदर बनाए जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए फाफामऊ पुलिस ने शुक्रवार को तीन महिलाओं और एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।.

see more..

पति की मौत से सदमे में महिला ने ट्रेन से लगाई छलांग, मौत

06 Feb 2026 | 8:52 PM

सुलतानपुर, 06 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत पखरौली रेलवे स्टेशन के पास बिहार की रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने चलती श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन से छलांग लगाकर जान दे दी। हादसा इतना भीषण था कि महिला का शव कई टुकड़ों में बंट गया। आरपीएफ और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।.

see more..

चलती कार से युवती को हाईवे पर फेंकने का आरोप, प्रेमी हिरासत में

06 Feb 2026 | 8:23 PM

कुशीनगर, 6 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में कथित रूप से गर्भपात कराने के दबाव को लेकर विवाद के बाद युवती को चलती कार से हाईवे पर फेंकने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। .

see more..