Wednesday, May 20 2026 | Time 06:57 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की बैठक में लिये गये महत्वपूर्ण फैसले

अयोध्या 09 सितम्बर (वार्ता) अयोध्या में श्रीमणिराम दास छावनी में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की बैठक में आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये।
ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बैठक के बाद पत्रकारों को बताया कि ट्रस्टी कामेश्वर चौपाल के निधन से रिक्त हुए स्थान पर उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के निवासी कृष्ण मोहन को ट्रस्टी बनाया गया। वह कामेश्वर चौपाल के सामाजिक वर्ग से है। आज की बैठक 3 बजे से ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की अध्यक्षता में संपन्न हुई। आज की बैठक में 15 ट्रस्टी में से नौ ट्रस्टी बैठक में उपस्थित रहे और तीन लोग ऑनलाइन बैठक में जुड़े रहे। एक ट्रस्टी अनुपस्थित रहे और दो लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
बैठक में ट्रस्टी कामेश्वर चौपाल के स्थान पर हरदोई के रहने वाले कृष्ण मोहन को ट्रस्ट का सदस्य बनाया है जो 70 के दशक में लखनऊ विश्वविद्यालय से एमएससी थे और भारतीय वन सेवा महाराष्ट्र में कार्यरत थे अब रिटायर हो करके सामाजिक कार्य कर रहे हैं।
श्री राय ने बताया कि गृह मंत्रालय के आईएएस अधिकारी प्रशांत लोखंडे अति आवश्यक कार्य से अनुपस्थित रहे। 97 वर्ष की उम्र के. परासरन चेन्नई अपने आवास से पूरे समय ऑनलाइन जुड़े रहे। युग पुरुष परमानंद महाराज और यूपी के आईएएस गौरव दयाल ऑनलाइन पूरे समय जुड़े रहे। बैठक में श्रीराम मंदिर निर्माण से जुड़ी निर्माण एजेंसियो का कार्यभार मार्च 2026 तक बढ़ा दिया गया। राममंदिर की बाउंड्री वॉल, अंतर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय उसका निर्माण कार्य अभी सिविल वर्क चल रहा है, सिविल वर्क पूरा होने के बाद डिस्प्ले वर्क होगा, डिस्प्ले वर्क में दो हिस्सा गवर्नमेंट का है।
वीडियो के माध्यम से स्क्रीन भगवान श्री राम के चरित्र को दिखाया जाएगा। आईआईटी मद्रास यूनिवर्सिटी 3डी से 7डी पर कार्य कर रही है और राम कथा संग्रहालय में 20 गैलरी होगी जिसमें रामायण की सभी मूल प्रतियां रखे जाने की तैयारी चल रही है सभी प्रदेशों से इसका कलेक्शन किया जा रहा है अपने ही जिले का एक युवक के पास रामायण की 52 मूल प्रतियां हैं। भारत के सभी म्यूजियम से संपर्क किया जा रहा है कि राम से संबंधित जो भी डॉक्यूमेंट चित्र आपके पास हैं चाहे डोनेशन कर दें या हमें लीज पर दे दे ऐसा संपर्क किया जा रहा है। संदीप सिंह जो नेशनल म्यूजियम से रिटायर्ड है उनको म्यूजियम का कार्य सौपा गया है।
चंपत राय ने बताया कि सुरक्षा दीवार बाउंड्री वॉल 3:30 किलोमीटर लंबी है। चारों दिशाओं में सुरक्षा के मानक सीआरपीएफ क्या चाहती है, यूपी पुलिस क्या चाहती है, पीएसी क्या चाहती है उन सब के सुझावों को लिया गया है और बाउंड्री वॉल बनाने के पहले पार्लियामेंट के अंदर कैसी सुरक्षा व्यवस्था है या कैसी बाउंड्री बनी है पार्लियामेंट के साथ दो-चार जगह का और निरीक्षण किया गया है जिससे कि सुरक्षा का पूरा इंतजाम किया जा सके।
उन्होने बताया कि 25 नवंबर 2025 को ध्वजारोहण करने की सहमति बन गई है, जिसकी तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। अबकी बार के कार्यक्रम में अयोध्या के पास पड़ोस के जिले, पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों से लोगों को आमंत्रित किए जाने के बात कहीं जा रही है। प्रधानमंत्री के आने वाले सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी इस पर वह कुछ नहीं कह सकते।
श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के दिवंगत सदस्य राजा अयोध्या विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र को दी गई श्रद्धांजलि, स्वस्तिवाचन के बीच दिवंगत राजा अयोध्या को ट्रस्ट ने श्रद्धांजलि अर्पित की। बैठक में जगद्गुरु शंकराचार्य वासुदेवानंद, कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि,जगद्गुरु माध्वाचार्य विश्वप्रसन्न तीर्थ, महंत दीनेंद्र दास चम्पतराय, निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र, डा अनिल मिश्र, अयोध्या के डीएम निखिल टीकाराम फुंडे, महंत कमलनयन दास, दिनेशचंद्र, गोपाल राव भी उपस्थित रहे।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

नोएडा में डिजिटल ठगी का आरोपी गिरफ्तार

19 May 2026 | 10:09 PM

नोएडा 19 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर 36 स्थित साइबर अपराध थाना पुलिस ने डिजिटल ठगी के एक बड़े मामले में 85 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूरज (26) निवासी पानीपत, हरियाणा के रूप में हुई है। .

see more..

बहराइच में दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद की सजा

19 May 2026 | 10:08 PM

बहराइच, 19 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले की एक विशेष अदालत ने बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में दोषी सुधीर वर्मा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है, साथ ही उस पर कुल 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट अरविंद कुमार गौतम की अदालत ने मंगलवार को यह फैसला सुनाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह सनसनीखेज मामला जनपद बहराइच के थाना मोतीपुर क्षेत्र अंतर्गत मंशापुरवा रायबोझा गांव का है। यहाँ गत 10 अगस्त 2024 की शाम करीब साढ़े छह बजे एक 10 वर्षीय मासूम बच्ची अपने घर के पास स्थित आम के बाग में झूला झूल रही थी। इसी दौरान मोहल्ले का ही रहने वाला सुधीर (पुत्र वि.

see more..

कैराना सांसद इकरा हसन समर्थकों के साथ सदर थाने में धरने पर

19 May 2026 | 10:00 PM

सहारनपुर, 19 मार्च (वार्ता) कैराना में समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद इकरा हसन सदर कोतवाली में 150 समर्थकों के साथ धरने पर बैठी है।.

see more..

शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी की हत्या के मामले में एक आरोपी काशी से गिरफ्तार

19 May 2026 | 9:55 PM

वाराणसी, 19 मई (वार्ता) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को यहां एक आरोपी गाजीपुर निवासी विनय राय उर्फ पमपम को गिरफ्तार किया है।.

see more..

फर्जी मार्कशीट बनाने वाले गिरोह का एक और सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ा

19 May 2026 | 8:44 PM

कानपुर, 19 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में किदवई नगर पुलिस और एसआईटी टीम ने फर्जी मार्कशीट, डिग्री और माइग्रेशन प्रमाणपत्र बनाने वाले गिरोह के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चाैधरी ने मंगलवार को बताया कि इससे पहले 18 फरवरी को किदवई नगर पुलिस ने “शैल ग्रुप ऑफ एजुकेशन” नामक कार्यालय पर छापा मारकर संगठित फर्जी डिग्री गिरोह का भंडाफोड़ किया था। जांच में पता चला था कि गिरोह विभिन्न विश्वविद्यालयों और शिक्षा बोर्डों के नाम पर फर्जी मार्कशीट, डिग्री और माइग्रेशन प्रमाणपत्र तैयार कर मोटी रकम वसूलता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी बिना परीक्षा दिल.

see more..