Monday, Sep 7 2026 | Time 14:12 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


दुर्गा पूजा पंडाल में दिखेगी थाईलैंड के मंदिर की झलक

प्रयागराज, 10 सितंबर (वार्ता ) उत्तर प्रदेश में प्रयागराज की दरभंगा कालोनी में बन रहे दुर्गा पूजा पंडाल में थाईलैंड के मंदिर की झलक मिलेगी।
आकर्षक 55 फीट ऊंचे पंडाल का निर्माण फोम से किया जा रहा है जो 24 सितंबर तक तैयार हो जाएगा। मां का पंडाल थाईलैंड के प्रमुख बौद्ध मंदिरों में बैंकाक के पन्ना बुद्ध मंदिर की थीम पर बनाया जा रहा है। श्री दरभंगा दुर्गा पूजा समिति ने अपने 67 वें दुर्गा पूजा महोत्सव में पंडाल को थाईलैंड के 'बुद्ध मंदिर' की ‎थीम पर तैयार करा रही है।
खास है कि पंडाल के मुख्य द्वार पर बुद्ध की आठ फीट की प्रतिमा भी जनमानस को आकर्षित करेगी। समिति के अध्यक्ष देवव्रत वासु व सह अध्यक्ष संजय मुखर्जी ने बताया कि दरभंगा कालोनी में पूजा पंडाल के मुख्य द्वार पर आठ फीट की प्रतिमा का रहेगा। आकर्षण का केंद्र पंडाल का स्थित दुर्गा पूजा पार्क में निर्माण कार्य पांच अगस्त से शुरू कराया है। कोलकाता से आए एक, दर्जन कारीगर 55 फीट ऊंचे पंडाल का निर्माण कर रहे हैं।
पंडाल पूरी तरह से फोम से बनाया जा रहा है। निर्माण कार्य 24 सितंबर तक पूरा हो जाएगा। 27. सितंबर को मां दुर्गा की 14 फीट की प्रतिमा का पंडाल में आगमन होगा।
‎सं प्रदीप
वार्ता
More News

श्रृंगवेरपुर के पास राम वन गमन पथ की सड़क उखड़ी, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

07 Sep 2026 | 12:44 PM

प्रयागराज, 7 सितंबर (वार्ता)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में नवाबगंज क्षेत्र के श्रृंगवेरपुर धाम के पास राम वन गमन पथ परियोजना के तहत बनाई जा रही सड़क कई स्थानों पर उखड़ने और धंसने लगी है। सड़क क्षतिग्रस्त होने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद संबंधित विभाग ने मरम्मत का काम शुरू करा दिया है।.

see more..

नदी में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत, दो सुरक्षित

07 Sep 2026 | 12:37 PM

शाहजहांपुर 07 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना निगोही क्षेत्र में सोमवार सुबह नदी में नहाने गए चार बच्चों में से दो की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आए। .

see more..

जहरीली शराब, हादसों और बाढ़ की घटनाओं पर मायावती ने राज्य सरकारों को घेरा

07 Sep 2026 | 12:35 PM

लखनऊ, 7 सितंबर ( वार्ता) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने दक्षिण दिल्ली के पीजी हॉस्टल की छत ढहने से पांच लोगों की मौत, मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से 18 लोगों की मौत और करीब 190 लोगों के अस्पताल में भर्ती होने तथा उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में बाढ़ से हुई जनहानि पर चिंता जताई है।.

see more..

प्रयागराज में मटकी फोड़ प्रतियोगिता के बाद दो गुटों में पथराव, दो घायल

07 Sep 2026 | 12:33 PM

प्रयागराज, 7 सितंबर (वार्ता)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मुट्ठीगंज क्षेत्र के राम भवन चौराहे पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता के बाद रविवार देर रात युवकों के दो गुट फिर आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव और मारपीट हुई, जिसमें दो युवक घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।.

see more..

रंग बदलने से दामन पर लगे दाग नहीं मिटेंगे : राकेश त्रिपाठी

07 Sep 2026 | 12:29 PM

लखनऊ, 7 सितंबर (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) ओर से पार्टी के नेताओं और फ्रंटल संगठनों के लिए नीले रंग को प्रमुखता दिए जाने को लेकर भाजपा ने सपा पर निशाना साधा है। .

see more..