Sunday, Sep 6 2026 | Time 14:51 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


हरदोई में घरेलू कलह में पत्नी की हत्या,बेटी को किया घायल

हरदोई 11 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के अतरौली क्षेत्र में एक युवक ने घरेलू विवाद में अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी जबकि बेटी को घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर दौड़े पड़ोसियों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानलेवा हमले में बेटी की श्वास नली कट जाने से गंभीर हालत में उसे हरदोई मेडिकल कॉलेज से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया भीखपुर एमा गांव के मजरा सिकरी निवासी रामसनेही ने बुधवार रात अपनी पत्नी वेदना (35) की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर निर्मम हत्या कर दी और 12 वर्षीय बेटी रेशमा को भी कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया।
बताया गया कि रात में रामसनेही का पत्नी से विवाद हुआ जिसके बाद उसने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी और बड़ी बेटी की गर्दन पर हमला कर दिया।बच्चों की चीख पुकार सुनकर दौड़े पड़ोसियों ने युवक को खून से सनी कुल्हाड़ी समेत मौके से पकड़ लिया।
घायल अवस्था में मृतक की बेटी रेशमा को उपचार के लिए सीएचसी संडीला से हरदोई मेडिकल कॉलेज भेजा गया यहां रेशमा की श्वास नली कटी होने की वजह से गंभीर हालत में उसे एंबुलेंस से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

वन विभाग के पिंजरे में तेंदुआ हुआ कैद

06 Sep 2026 | 2:29 PM

बहराइच, 06 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में नानपारा रेंज अंतर्गत शिवपुर विकास खंड के ग्राम नेवादा पूरे कस्वाती में आबादी क्षेत्र के आसपास विचरण कर रही एक मादा तेंदुआ रविवार को वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गई। .

see more..

बारिश के कारण कच्चे मकान की दीवार गिरने से एक किसान की मौत

06 Sep 2026 | 2:22 PM

बदायूं 06 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जनपद बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव गुरुगांव में कल देर रात तेज बारिश के चलते हुए एक कच्चे मकान की दीवार गिरने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।.

see more..

मध्य प्रदेश से आया जंगली हाथियों का एक जोड़ा कोरांव क्षेत्र में पहुंचा , वन विभाग सतर्क

06 Sep 2026 | 2:17 PM

प्रयागराज, 06 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मध्य प्रदेश से आया जंगली हाथियों का एक जोड़ा कोरांव क्षेत्र में पहुंच गया है। हाथियों के आने से वन विभाग सतर्क हो गया है।.

see more..

मऊ में बिजली के तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

06 Sep 2026 | 1:42 PM

मऊ, 06 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र में शनिवार को बिजली के लटके तार की चपेट में आ जाने से एक माल वाहक टेंपो चालक की मौत हो गई।.

see more..

भदोही में कुएं में फंसे पिता-पुत्र को पुलिस ने बचाया

06 Sep 2026 | 1:36 PM

भदोही, 06 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में रविवार को कुएं में गिरे पिता-पुत्र को पुलिस और दमकल सेवा की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बाहर निकाल लिया।.

see more..