Tuesday, Jun 9 2026 | Time 02:02 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


सारा खान ने आलोप शंकरी मंदिर में टेका माथा

प्रयागराज, 12 सितंबर (वार्ता ) फिल्म अभिनेत्री सारा खान ने शुक्रवार को प्रयागराज में शक्तिपीठ मां आलोप शंकरी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उनके साथ फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार और निर्माता कपिल चोपड़ा साथ में मां का आशीर्वाद लिया।
इस समय सारा खान अभिनीत फिल्म पति-पत्नी और वो-2 की शूटिंग चल रही है जिसमे आयुष्मान खुराना भी है। बीआर चोपड़ा की फिल्म के दौरान अभिनेत्री सारा अली खान ने आज विभिन्न इलाको पर शूटिंग में हिस्सा लिया।
बताया जाता है कि पति-पत्नी और वो-2 फिल्म की शूटिंग के अंतिम दिन शुक्रवार को चोपड़ा फिल्म्स के निर्माता व निर्देशक भूषण कुमार ,कपिल चोपड़ा, अभिनेत्री सारा अली खान ने माँ आलोप शंकरी मंदिर पहुंचीं।इस दौरान सारा अली खान, उनकी मां और अन्य फिल्म से जुड़े लोगों ने दर्शन-पूजन कर माँ अलोप शंकरी का आशीर्वाद लिया। सारा ने माँ अलोप शंकरी के पालने पर मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। वहां मौजूद मंदिर के पुजारी ने उन्हें और सभी कलाकारों को प्रसाद भी दिया।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

पारंपरिक कौशल और आधुनिक तकनीक के समन्वय से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था: योगी

08 Jun 2026 | 10:36 PM

लखनऊ, 08 जून (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश वस्त्र एवं परिधान क्षेत्र में निवेश, उत्पादन और रोजगार की दृष्टि से देश के अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। ऐसे में यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि उद्योगों को समय पर प्रशिक्षित और दक्ष मानव संसाधन उपलब्ध हो सके। .

see more..

प्रचंड गर्मी के बीच उत्तर प्रदेश में 31 हजार मेगावाट से अधिक की विद्युत मांग पूरी

08 Jun 2026 | 10:32 PM

लखनऊ 8 जून (वार्ता) भीषण गर्मी की मार झेल रहे उत्तर प्रदेश में बिजली की मांग में लगातार वृद्धि होने के बावजूद उप्र पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटा हुआ है।.

see more..

चंदौली में लोको पायलट ने डेढ़ लाख की सुपारी देकर बिहार से बुलाए थे शूटर

08 Jun 2026 | 10:25 PM

चंदौली 8 जून (वार्ता) चंदौली के बहुचर्चित मनोज कुमार हत्याकांड का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। रेलवे में लोको पायलट के पद पर तैनात कृष्ण भगवान सिंह ने अपने ऊपर बढ़ते कर्ज, ब्याज के दबाव और पारिवारिक विवाद से परेशान होकर कोयला मंडी के मुनीम मनोज कुमार की हत्या की साजिश रची थी। इस सनसनीखेज वारदात के लिए बिहार से दो शूटरों को डेढ़ लाख रुपये की सुपारी देकर बुलाया गया था।.

see more..

जौनपुर में ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत

08 Jun 2026 | 10:20 PM

जौनपुर, 08 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र में सोमवार रात ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि रमेश कुमार (35) निवासी कब्रुद्दीनपुर थाना गौरा बादशाहपुर निवासी अपने स्कूटी से कुछ खरीदारी करने के लिए जौनपुर शहर आ रहा था कि प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल के पास सामने आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस द्वारा उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सं प्रदीप
वार्ता.

see more..

मथुरा में तेज रफ्तार बस बीच सड़क में पलटी,दो मरे 15 गंभीर

08 Jun 2026 | 10:17 PM

मथुरा 8 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के फरह क्षेत्र में सोमवार शाम दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार बस पलट गई। इस हादसे में दो महिला यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।.

see more..