Saturday, May 16 2026 | Time 19:32 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


प्रयागराज:टीम इंडिया की जीत के लिए हुआ यज्ञ

प्रयागराज (वार्ता ) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भी रविवार को होने जा रहे भारत पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर दुआएं की जा रही है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद यह पहला मौका होगा जब भारत-पाक क्रिकेट टीमों के बीच बड़ा मुकाबला होगा।
संगम नगरी के श्रृंगवेरपुर धाम में भारत की जीत के लिए विशेष पूजा अर्चना जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी शांडिल्य जी महाराज ने आज दोपहर में भारतीय टीम की जीत के लिए यज्ञ अनुष्ठान किया।वेदपाठी ब्राह्मणों के साथ हवन कुंड में आहुतियां डालकर भारतीय टीम की जीत की कामना की। शांडिल्य जी महाराज ने कहा है कि पहलगाम की घटना के बाद ऑपरेशन सिंदूर की तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान को धूल चटाई है उसी तरह से भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भी एशिया कप में पाक को हराएंगे।
उन्होंने कहा है कि भारतीय टीम पाकिस्तान की टीम से कहीं ज्यादा मजबूत है।भारतीय टीम ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में अपने पहले मुकाबले में यूएई को हराकर शानदार शुरुआत भी की है इसलिए भारतीय टीम मैदान पर अपनी जीत को बरकरार रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
दुबई के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान की टीमें भिड़ेंगी।एशिया कप के रोमांचक मुकाबले में कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम जीत दर्ज करे,इसके लिए देश में दुओं और प्रार्थनाओं का दौर भी जारी है।
सं सोनिया
वार्ता
More News

जालौन में पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत

16 May 2026 | 7:14 PM

जालौन, 16 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जालौन जिले के माधवगढ़ कोतवाली क्षेत्र में शनिवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक के पेड़ से टकराने से एक युवक की मौत हो गयी जबकि उसका साथी गंभीर रुप से घायल हो गया।.

see more..

सड़क पार करते समय ट्रक की टक्कर से मासूम बच्ची की मौत

16 May 2026 | 7:04 PM

ललितपुर, 16 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले के नाराहट क्षेत्र में शनिवार को सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसने उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम सतबांसा निवासी घुमंतू मोगिया समुदाय के लोग महिलाओं और बच्चों के साथ ग्राम उमरिया के पास पैदल सामान बेचने जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पार करते समय सागर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने रनपाल मोगिया की पांच वर्षीय पुत्री अमितनी को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक बच्ची के दोनों पैरों के ऊपर से गुजर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घाय.

see more..

सुलतानपुर में सर्राफा व्यापारी की मालगाड़ी से कट कर मौत

16 May 2026 | 7:01 PM

सुलतानपुर, 16 मई (वार्ता)। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव के बीच शनिवार को एक सर्राफा व्यापारी की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। .

see more..

प्रयागराज में रील बना रहे चार युवक नदी में डूबे,तीन की मौत

16 May 2026 | 6:58 PM

प्रयागराज, 16 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के मेजा थाना क्षेत्र में शनिवार को टोंस नदी में स्नान के दौरान तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक युवक को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बचा लिया।.

see more..

बेटियों का डिजिटली सशक्त होना विकसित भारत की आवश्यकता : प्रो. त्यागी

16 May 2026 | 6:56 PM

वाराणसी, 16 मई (वार्ता) महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने शनिवार को कहा कि बेटियों का डिजिटली सशक्त होना वर्तमान समय की आवश्यकता है और यही विकसित भारत का आधार बनेगा। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में तकनीक का सुरक्षित और जागरूक उपयोग बेहद जरूरी है।.

see more..