Monday, Jul 20 2026 | Time 02:33 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


सोनभद्र: कोतवाल समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

सोनभद्र 14 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में खनिज विभाग के चेकपोस्ट बैरियर पर दो दिन पहले बिना जांच करायें भाग रहे ट्रकों पर पुलिसकर्मियों द्वारा पत्थरबाजी करने के मामले मे पुलिस अधीक्षक ने कोतवाल समेत तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने रविवार को बताया कि लोढ़ी स्थित खनिज विभगा के चेकपोस्ट के समीप शुक्रवार की रात खनन सर्वेयर योगेश शुक्ला की तरफ से ट्रकों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान टोल प्लाजा की तरफ से तेज गति से कई ट्रक आते हुए दिखाई दिए। जिसके बाद सर्वेयर और उनके साथ मौजूद पुलिस कर्मियों ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया लेकिन ट्रक चालक चेकपोस्ट पर लगाए गए बैरिकेडिंग तोड़ते हुए सर्वेयर को कुचलने का प्रयास करते हुए भागने लगे।
मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया। जब ट्रक चालकों ने वाहनों को नहीं रोका तो पुलिस कर्मियों ने पत्थर मारकर रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसके बाद भी वाहन लेकर चालक फरार हो गए। इस घटना का कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो व घटना की जानकारी के बाद एसपी ने जांच बैठा दी।
जांच में पता चला कि चेकपोस्ट पर तैनात थाना कोन के हेड कांस्टेबल अखिलेश यादव, शक्तिनगर थाने के कांस्टेबल अमरेंद्र कुमार, ओबरा थाने के कांस्टेबल अनुराग तिवारी की तरफ से ट्रकों पर पत्थर चलाया गया था। जिसके बाद एसपी ने तीनों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया व प्रभारी निरीक्षक राबर्ट्सगंज गोपाल जी गुप्ता को भी लाइन हाजिर कर दिया गया।
एसपी ने बताया कि पुलिस कर्मियों का ट्रकों को रोकने का तरीका गलत था। जांच कराने के बाद चेकपोस्ट पर तैनात तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा लापरवाही में प्रभारी निरीक्षक को लाइन हाजिर किया गया है।
सं सोनिया
वार्ता
More News

अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत

19 Jul 2026 | 9:07 PM

अमरोहा, 19 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के अमरोहा में रविवार को एक अनियंत्रित ट्रैक्टर के अचानक भीड़ में जा घुसने एवं उसकी चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई एवं महिला बुरी तरह झुलस गई।.

see more..

एक युवक ने कुल्हाड़ी से वार कर दादी की हत्या की

19 Jul 2026 | 9:00 PM

हमीरपुर 19 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के राठ क्षेत्र में रविवार को एक युवक ने अपनी दादी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिन दहाड़े मौत के घाट उतार दिया। .

see more..

नीट में कम अंक आने पर छात्रा ने की आत्महत्या

19 Jul 2026 | 8:56 PM

हमीरपुर 19 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के राठ क्षेत्र में शनिवार देर रात नीट परीक्षा में अपेक्षा से कम अंक आने से आहत छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। .

see more..

अमरोहा में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत

19 Jul 2026 | 8:31 PM

अमरोहा, 19 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। .

see more..

शाहजहांपुर के स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में लोकपाल नियुक्त, छात्रों को मिलेगा बीमा

19 Jul 2026 | 8:26 PM

शाहजहांपुर, 19 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में नवस्थापित स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय ने छात्र हित और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लोकपाल की नियुक्ति कर दी है। साथ ही विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने वाले प्रत्येक छात्र-छात्रा को स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा का लाभ भी उपलब्ध कराया जाएगा।.

see more..