Sunday, Jul 12 2026 | Time 11:27 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


अनुशासनहीन सपाईयों को बर्खास्त किया जायेगा : शिवपाल यादव

इटावा, 14 सितम्बर (वार्ता) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने अनुशासनहीन में सपाइयों को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसा देखा जा रहा कई जगह समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष और महासचिव के खिलाफ पार्टी के कुछ लोग सोशल मीडिया में आपत्तिजनक कमेंट कर रहे हैं जो घोर अनुशासनहीनता के दायरे में आता है इसलिए ऐसे अनुशासनहीन सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाए।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव अपने गृह जिले इटावा में पार्टी की मासिक बैठक को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करने के साथ पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
शिवपाल सिंह यादव 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव और 2026 के पंचायत चुनाव को लेकर सख्त तेवर मे आ गए है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव खुले मंच से अनुशासनहीनता करने वाले सपाइयों को बर्खास्त करने का आदेश दे दिया है।
श्री यादव ने साफ साफ कहा कि सोशल मीडिया में पार्टी नेताओं पर कमेंट करनेवाले खुद पार्टी छोड़ दे ।
उन्होंने कहा कि पार्टी में किसी भी सूरत में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी । शिवपाल सिंह यादव की इस चेतावनी के बाद अनुशासनहीन सपाइयों में हड़कंप मच गया है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव ने कहा कि उनकी जानकारी में आया है कि पार्टी के जिला अध्यक्ष और महासचिव के खिलाफ पार्टी के कुछ नेता सोशल मीडिया में कमेंट करते हैं जिससे पार्टी का अनुशासन बिगड़ रहा है ऐसे लोगों को उनका आदेश है कि वो खुद पार्टी से बाहर हो जाए या उनको बर्खास्त कर दिया जाए।
उन्होंने २027 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की वोट चोरी सारे देश में खुल चुकी है,समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता वोट बनवाने के काम में बड़ी तेजी से जुट जाएं।
श्री यादव ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच किसी भी सूरत में क्रिकेट मैच नहीं होना चाहिए । देश भर में इस क्रिकेट मैच को लेकर के विरोध हो रहा है तो पूरी तरह से जायज है। पहलगाम की घटना इतनी जल्दी सरकार भूल जाएगी यह उम्मीद नहीं थी।
उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। वारदात दर वारदात हो रही है। लखनऊ में समाजवादी पार्टी की संसद डिंपल यादव समेत 151 यात्रियों जुड़ा हवाई जहाज हादसे का शिकार होते बाल बाल बचा है।पहले हवाई यात्राएं सुरक्षित मानी जाती थी लेकिन जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार केंद्र में काबिज हुई है तब से हवाई यात्रा सुरक्षित हो गई है।
बैठक में जहां शिवपाल सिंह ने संगठन के अनुशासन पर जोर दिया, वहीं उन्होंने मौजूदा भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला और 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों का भी बिगुल फूंक दिया।
शिवपाल सिंह यादव ने मंच से कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता बिल्कुल भी सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि जो कार्यकर्ता या पदाधिकारी सोशल मीडिया पर पार्टी नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करेंगे, उन्हें तुरंत पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। उन्होंने यहां तक कहा कि ऐसे लोग खुद ही पार्टी छोड़ दें, क्योंकि पार्टी को बदनाम करने वालों की कोई जगह संगठन में नहीं होगी। शिवपाल के इस बयान से बैठक का माहौल कड़ा हो गया और अनुशासनहीन कार्यकर्ताओं में हलचल मच गई।
सं सोनिया
वार्ता
More News

वाराणसी में महिला अपराध के मामले में लापरवाही, चौकी प्रभारी निलंबित

12 Jul 2026 | 10:29 AM

वाराणसी, 12 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के वाराणसी पुलिस आयुक्तालय में महिला संबंधी गंभीर अपराध के मामले में समयबद्ध कार्रवाई न करने और पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के आरोप में चौबेपुर थाना क्षेत्र की चिरईगांव चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक महेश मिश्रा को शनिवार देर रात निलंबित कर दिया गया।.

see more..

ग्रेटर नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश गोली लगने से घायल, दो अन्य गिरफ्तार

12 Jul 2026 | 10:20 AM

ग्रेटर नोएडा, 12 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा स्थित सूरजपुर थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनके दो अन्य साथियों को पुलिस ने सघन तलाशी अभियान चलाकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।.

see more..

फोरलेन से लेकर गांव के टोले तक की कनेक्टिविटी पर योगी सरकार का जोर

11 Jul 2026 | 11:02 PM

गोरखपुर, 11 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का जोर मुख्य मार्गों को फोरलेन में परिवर्तित करने के साथ ही गांव के टोलों तक की कनेक्टिविटी बेहतर करने पर है। इसकी बानगी शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों गोरखपुर को मिले 758 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात में देखने को मिली। मुख्यमंत्री ने जिन 24 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, उनमें 21 कार्य सड़क निर्माण और मार्गों के सुदृढ़ीकरण से संबंधित हैं। इन कार्यों से मुख्य मार्गों से गांव की गलियों तक आवागमन और भी सुगम होगा।.

see more..

कटिहार अमृतसर एक्सप्रेस का करनैलगंज में दो मिनट का ठहराव

11 Jul 2026 | 11:00 PM

गोरखपुर, 11 जुलाई (वार्ता) रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ गाड़ियों का विभिन्न स्टेशनों पर प्रायोगिक आधार पर दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया है।.

see more..

आटोमैटिक सिंग्नलिंग के काम के चलते लखनऊ-आनंदविहार एक्सप्रेस 16 को रहेगी निरस्त

11 Jul 2026 | 10:19 PM

गोरखपुर, 11 जुलाई (वार्ता) रेलवे प्रशासन द्वारा मुरादाबाद मंडल के पिलखुआ-कुचेसर रोड खंड पर आटोमेटिक सिगनलिंग के कमीशनिंग कार्य होने के कारण 16 जुलाई को लखनऊ जं. एवं आनन्द विहार टर्मिनस से चलने वाली 12583/12584 लखनऊ जं.-आनन्द विहार टर्मिनस-लखनऊ जं. एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।.

see more..