Monday, Jul 20 2026 | Time 02:53 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


नोएडा पंजाबी समाज का भव्य शपथ ग्रहण समारोह

नोएडा 14 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में रह रहे पंजाबी समुदायों सहित सभी समाज के हित में कार्य करने वाली सामाजिक संस्था नोएडा पंजाबी समाज द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण किया और समाज की एकजुटता सेवा भावना तथा सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत अरदास के साथ हुई जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। तत्पश्चात सभी अतिथियों का पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया।
समारोह में वक्ताओं ने समाज की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंजाबी समाज हमेशा से शिक्षा समाज सेवा और सांस्कृतिक एकता के लिए समर्पित रहा है और आगे भी इसी दिशा में कार्य करता रहेगा। उन्होंने कहा की इस समाज ने हर समय जब देश को जरूरत महसूस हुई तब तब सबसे आगे रहकर अपनी उपस्थिति दर्ज की है चाहे वह आजादी के लड़ाई हो या हरित क्रांति की बात हो या फिर देश पर आई किसी भी प्रकार के प्राकृतिक आपदा । उन्होंने समाज की नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी और आशा जताई कि इनके नेतृत्व में समाज नई ऊंचाइयां प्राप्त करेगा।
समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री व वर्तमान सांसद महेश शर्मा तथा उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष व विधायक पंकज सिंह भी इस अवसर पर मौजूद थे।
सं संजय
वार्ता
More News

अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत

19 Jul 2026 | 9:07 PM

अमरोहा, 19 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के अमरोहा में रविवार को एक अनियंत्रित ट्रैक्टर के अचानक भीड़ में जा घुसने एवं उसकी चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई एवं महिला बुरी तरह झुलस गई।.

see more..

एक युवक ने कुल्हाड़ी से वार कर दादी की हत्या की

19 Jul 2026 | 9:00 PM

हमीरपुर 19 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के राठ क्षेत्र में रविवार को एक युवक ने अपनी दादी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिन दहाड़े मौत के घाट उतार दिया। .

see more..

नीट में कम अंक आने पर छात्रा ने की आत्महत्या

19 Jul 2026 | 8:56 PM

हमीरपुर 19 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के राठ क्षेत्र में शनिवार देर रात नीट परीक्षा में अपेक्षा से कम अंक आने से आहत छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। .

see more..

अमरोहा में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत

19 Jul 2026 | 8:31 PM

अमरोहा, 19 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। .

see more..

शाहजहांपुर के स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में लोकपाल नियुक्त, छात्रों को मिलेगा बीमा

19 Jul 2026 | 8:26 PM

शाहजहांपुर, 19 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में नवस्थापित स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय ने छात्र हित और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लोकपाल की नियुक्ति कर दी है। साथ ही विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने वाले प्रत्येक छात्र-छात्रा को स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा का लाभ भी उपलब्ध कराया जाएगा।.

see more..