Wednesday, Feb 11 2026 | Time 13:55 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


वाराणसी: काल भैरव मंदिर मार्ग पर डिवाइडर के सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण

वाराणसी 14 सितंबर (वार्ता) श्री काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर के निर्माण के बाद वाराणसी में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। वाराणसी विकास प्राधिकरण ने लहुराबीर चौराहे से काल भैरव मंदिर चौराहे तक डिवाइडरों की सतह पर पेंटिंग और चित्रकारी का कार्य पूरा कराया है।
आवागमन के लिए उपयोग होने वाली सड़क के मध्य निर्मित डिवाइडरों की सतह को क्षतिग्रस्त होने के कारण उनके सौंदर्यीकरण की आवश्यकता थी। वाराणसी विकास प्राधिकरण ने इस दिशा में कदम उठाते हुए लहुराबीर चौराहे से काल भैरव मंदिर चौराहे तक के इस चित्रकारी में किसी धार्मिक आकृति को प्रदर्शित करने के बजाय वाराणसी की घाट संस्कृति, यातायात और धार्मिक नगरी की विशेषताओं को प्रमुखता से दर्शाया गया है।
इंटेक द्वारा भी डिवाइडरों पर काशी की घाट संस्कृति आदि को चित्रित किया गया है। इसके अनुरूप वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा प्रदान की गई ड्राइंग और फोटोग्राफ्स के आधार पर यह कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
सं सोनिया
वार्ता
More News

वाराणसी में आधी रात तेज डीजे बजाकर बारात निकालने पर संचालक पर मुकदमा दर्ज

11 Feb 2026 | 1:44 PM

वाराणसी, 11 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में इन दिनों शादियों के कारण काशी की सड़कों पर रोज़ घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है। मंगलवार देर रात सड़क जाम कर तेज डीजे की धुन पर बारात निकालने के मामले में डीजे संचालक नकुल मौर्या के खिलाफ महमूरगंज चौकी के उप-निरीक्षक नितेश कुमार की तहरीर पर भेलूपुर थाने में बीएनएस की धारा 285, 293 एवं 295 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।.

see more..

बजट से पहले सपा विधायकों का प्रदर्शन, समाजवादी पार्टी बोली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं कंप्रोमाइज्ड

11 Feb 2026 | 1:07 PM

लखनऊ, 11 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट पेश होने से पहले समाजवादी पार्टी के विधायकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सपा विधायकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुखौटे लगाकर विरोध दर्ज कराया। .

see more..

वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट: सर्वांगीण विकास की दिशा में प्रदेश अग्रसर- सुरेश खन्ना

11 Feb 2026 | 12:56 PM

लखनऊ, 11 फ़रवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने वित्तीय वर्ष 2026-2027 का बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार के पिछले और वर्तमान कार्यकाल में प्रदेश का सर्वांगीण विकास हुआ है। .

see more..

जौनपुर में मोबाइल चोरी के आरोप में दो सिपाही निलंबित

11 Feb 2026 | 12:53 PM

जौनपुर, 11 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में लाइन बाजार थाना में तैनात दो सिपाही शनिवार को शोरूम से मोबाइल चुराते समय सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव ने मंगलवार की शाम को दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।.

see more..

सहारनपुर में अन्तर्जनपदीय पुलिस कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता का शुभारंम्भ

11 Feb 2026 | 12:50 PM

सहारनपुर,11 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में भॊमराव अम्बेडकर स्टेडियम में आज बुद्धवार को 29 वीअन्तर्जनपदीय पुलिस कुश्ती क्लस्टर बॉडी बिल्डिंग एवं आर्म्स रेसलिंग प्रतियोगिता-2026 का शुभारम्भ किया गया।.

see more..