Wednesday, Aug 19 2026 | Time 14:09 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


झांसी में मंडी परिषद के उपनिदेशक 30 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

झांसी 15 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के झांसी में मंडी परिषद उपनिदेशक शिवकुमार राघव को सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक विभाग की टीम ने 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। टीम की कार्रवाई से विभाग में हडकंप मच गया।
श्री राघव के खिलाफ शिकायत करने वाले मंडी परिषद से सेवानिवृत ब्रजमोहन मिश्रा ने बताया कि उनका वेतन स्केल का मामला उपनिदेशक (प्रशासन) के कार्यालय में चल रहा था। उनके वेतन स्केल का निर्धारण 4200 के स्थान पर 4600 होना था लेकिन श्री राघव इस मामले का निपटारा करने की बजाय मामले को लगातार टाल रहे थे। कुछ समय बाद उन्होंने काम को करने के लिए 65 हजार की रिश्वत की मांग की थी।
श्री मिश्रा ने पहले भी श्री राघव के खिलाफ शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने भ्रष्टाचार निरोधक विभाग में श्री राघव के खिलाफ शिकायत की। इस शिकायत के तहत ही भ्रष्टाचार निरोधक टीम ने उन्हें स्याही लगे नोट दिये। उन्होंने श्री राघव को आज 30 हजार की रिश्वत दी जबकि बाकी पैसा काम होने के बाद देना तय हुआ था।
शिकायतकर्ता ने जैसे ही श्री राघव को पैसे दिये, उसी समय भ्रष्टाचार निरोधक विभाग के अधिकारी दनदनाते हुए उनके कार्यालय में घुस गये और उनके पास से रिश्वत के 30 हजार रूपये बरामद कर लिए। इसके बाद टीम पूछताछ और आगे की कार्रवाई के लिए श्री राघव को लेकर चली गयी।
सोनिया, मधुकांत
वार्ता
More News

अतीक के करीबी की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क

19 Aug 2026 | 1:43 PM

प्रयागराज, 19 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के करीबी बताए जाने वाले जय प्रकाश दुबे उर्फ जेपी दुबे की करीब 25 करोड़ रुपये कीमत की अचल संपत्ति मंगलवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क कर ली गई। पुलिस के अनुसार, कुर्क की गई संपत्तियां पांच अलग-अलग मौजा में स्थित कुल 10 गाटों की 7482.66 वर्गमीटर भूमि है। पुलिस आयुक्त न्यायालय ने 17 अगस्त को संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया था, जिसके अनुपालन में प्रशासन ने कार्रवाई की।.

see more..

यूपी-जापान निवेश सम्मेलन में रणनीतिक साझेदारी पर जोर

19 Aug 2026 | 1:39 PM

लखनऊ/नई दिल्ली, 19 अगस्त (वार्ता ) उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मजबूत कानून-व्यवस्था, विश्वस्तरीय आधारभूत ढांचे और निवेश अनुकूल नीतियों के कारण उत्तर प्रदेश देश के सबसे संभावनाशील निवेश केंद्रों में शामिल हो गया है। .

see more..

महोबा में सड़क की समस्या को लेकर स्कूली बच्चों ने राजमार्ग किया जाम

19 Aug 2026 | 12:53 PM

महोबा 19 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश मे महोबा के सदर कोतवाली क्षेत्र मे बुधवार को सैकड़ों की संख्या मे जेन अल्फ़ा ने सड़क की समस्या को लेकर झांसी मिर्ज़ापुर राष्ट्रीय राजमार्ग मे जाम लगा जमकर बवाल काटा। भारी बारिश के बीच अपनी मांगो को लेकर बच्चे रोड मे नारेबाजी करते हुए करीब तीन घंटे तक डटे रहे. जाम के कारण यातायात बाधित होने से बड़ी संख्या मे वाहन फंसे रहे। पुलिस उप अधीक्षक रविकांत गौड़ ने बताया कि बारिश के मौसम के कारण ग्रामीण क्षेत्रों मे सडके खराब हो जाने से आवागमन मे हो रही परेशानी पर रेपुरा कला, मझलवारा आदि गाँवों के सैंकड़ो की संख्या मे प्राइमरी और जूनियर कक्षाओं की छात्र छात्राओ.

see more..

औरैया में जनसेवा केंद्र संचालक ने की फांसी लगा कर आत्महत्या

19 Aug 2026 | 12:49 PM

औरैया, 19 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के बिधूना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बंथरा गांव में एक जनसेवा केंद्र संचालक का शव बाग में पेड़ से लटका मिला।.

see more..

बसपा का सर्वसमाज में जनाधार बढ़ने से विरोधी बेचैन: मायावती

19 Aug 2026 | 11:43 AM

लखनऊ, 19 अगस्त (वार्ता) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच विरोधी दलों पर निशाना साधते हुए कहा है कि उनकी पार्टी का जनाधार सर्वसमाज में बढ़ाने के साथ उम्मीदवारों के चयन और उनके नामों की घोषणा की प्रक्रिया भी चल रही है, जिसे लेकर विरोधी दलों में बेचैनी है।.

see more..