Tuesday, Apr 14 2026 | Time 20:42 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत को संजोना हर अयोध्यावासी का कर्तव्य: महापौर

अयोध्या 15 सितंबर (वार्ता) अयोध्या के महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने सोमवार को कहा कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद दुर्गा पूजा एवं रामलीला महोत्सव में इस बार सबसे ज्यादा उत्साह और भव्यता रहेगी, इसलिये हर नगर वासी की जिम्मेदारी है कि पर्व के दौरान सम्पूर्ण देश से आने वाले श्रद्धालु यहां से सुखद अनुभूति ले कर जाए। सर्किट हाउस में केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति और सभी दुर्गापूजा तथा रामलीला समिति के पदाधिकारियों की बैठक में उन्होने कहा कि अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत को हमे संजो कर रखना है। आगामी दुर्गा पूजा एवं रामलीला का पर्व बहुत ही सुंदर,भव्य और व्यवस्थित ढंग से मनाया जाएगा। दुर्गा पूजा तथा रामलीला से संबंधित समस्याओं के लिए निदान के लिए एक अलग से कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। मेले के दौरान अस्थाई टॉयलेट भी लगाए जाएंगे। उन्होंने सभी समितियों से प्लास्टिक मुक्त पर्व मनाने की अपील की और इस पर्व के माध्यम से अयोध्या की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनाने की बात कही। केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के संरक्षक विजय गुप्ता ने नगर निगम के समक्ष दुर्गा पूजा एवं रामलीला से संबंधित समस्याओं को रखते हुए कहा कि शहर में चल रहे निर्माण कार्यों की वजह से दुर्गा पूजा एवं रामलीला के आयोजन में बहुत सारी समस्याएं हैं जिनका निदान किया जाना अत्यंत ही आवश्यक है। उन्होंने मांग किया कि क्षतिग्रस्त सड़कों को समय रहते ठीक किया जाए, खराब लाइटों को भी तुरंत सही किए जाने की आवश्यकता है। जहां पर पत्थर टूट गए हैं उन्हें भी अविलंब बदला जाना चाहिए जिससे नगर के इस सबसे बड़े पर्व के दौरान आयोजन समिति के पदाधिकारी तथा नगर में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई समस्या न होने पाए। दुर्गा पूजा तथा रामलीला में प्रदान किए जाने वाले सभी परंपरागत व्यवस्थाओं के साथ-साथ पूरे नगर के सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। सभी प्रमुख इमारतें तथा पार्कों में बिजली की झालर से सजावट की जाए।
उन्होंने पूर्व की तरह सभी भंडारा स्थलों को निशुल्क पानी टैंकर दिए जाने की भी मांग रखी तथा जल भराव और जल निकासी की समस्या पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि केंद्रीय समिति बहुत ही व्यवस्थित ढंग से समस्याओं का संकलन करके संबंधित विभाग को देती है जिसके निस्तारण के लिए कार्य योजना बनाकर जल्द से जल्द कार्यवाही करनी चाहिए। पूरे विसर्जन मार्ग पर जगह जगह जल प्याऊ भी लगवाने की मांग उन्होंने किया। बैठक में नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार और एडीएम योगानंद पाण्डेय ने सभी पदाधिकारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी समस्याओं का समयबद्ध सीमा में निस्तारण करवाया जाएगा और इस बार का महोत्सव अब तक का सबसे भव्य आयोजन होगा।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

प्रयागराज में छत गिरने से मजदूर की मौत

14 Apr 2026 | 7:57 PM

प्रयागराज, 14 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में नवाबगंज थाना क्षेत्र के लालगोपालगंज में मंगलवार को निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से एक मजदूर की मृत्यु हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस सूत्रों ने बताया कि लालगोपालगंज निवासी मुकर्रम अली का मकान निर्माणाधीन है। शटरिंग का कार्य प्रतापगढ़ जनपद निवासी गुलशन पाल को दिया गया था। मंगलवार दोपहर करीब चार बजे मकान पर छत डाली जा रही थी। उसी समय गुलशन पाल अपने साथियों के साथ फिटिंग का काम कर रहे थे।.

see more..

दिव्यांग ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुभव पाण्डेय ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो में जीता स्वर्ण

14 Apr 2026 | 7:55 PM

कुशीनगर, 14 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के दिव्यांग ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुभव पाण्डेय ने बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है।.

see more..

योगी सम्मानित दो अंतिम गोरखपुर

14 Apr 2026 | 7:53 PM

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव के अनुसार एमजीयूजी की स्थापना पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा की पहुंच के विस्तार में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। वर्तमान समय में यह विश्वविद्यालय आठ संकायों मेडिकल साइंसेज, आयुर्वेद, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज, हेल्थ एवं लाइफ साइंसेज, फार्मास्यूटिकल साइंसेज़, एग्रीकल्चर, कॉमर्स एवं मैनेजमेंट तथा कंप्यूटर एप्लिकेशन के माध्यम से 43 कार्यक्रम संचालित कर रहा है। एमजीयूजी आधुनिक वैज्ञानिक ज्ञान को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक एवं पारंपरिक विरासत के साथ समन्वित करने में भी जुटा है। विश्वविद्यालय में पारंपरिक चिकित्सा केंद्र.

see more..

एमजीयूजी में विद्यार्थियों और किसानों को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री योगी

14 Apr 2026 | 7:51 PM

गोरखपुर 14 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) में ‘विकसित भारत.विकसित उत्तर प्रदेश 2047’ के विजन पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों और किसानों को सम्मानित करेंगे।.

see more..

हमीरपुर में अंबेडकर प्रतिमाओं के सौंदर्यीकरण में खर्च होंगे दो करोड़

14 Apr 2026 | 7:11 PM

हमीरपुर, 14 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार ने डॉ. बी.आर. आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10 आंबेडकर प्रतिमाओं के सुंदरीकरण का निर्णय लिया है। प्रत्येक स्थल पर 10 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। इसके तहत हमीरपुर जिले में दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी हिमांशु अग्रवाल ने मंगलवार को बताया कि योजना का उद्देश्य प्रतिमाओं के आसपास सुंदरीकरण कर उन्हें सुरक्षित बनाना है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाने की घटनाओं से तनाव की स्थिति उत्पन्न होती रही है, जिसे ध्यान में रखते हुए शासन ने यह पहल की है।.

see more..