Saturday, Sep 5 2026 | Time 11:42 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


गाजीपुर नोनहरा कांड: पीड़ित परिवार के बयान बदलने पर अखिलेश ने सरकार पर लगाये आरोप

लखनऊ, 16 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में गाजीपुर के नोनहरा थाना में हुई घटना में मारे गए सियाराम उपाध्याय के परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सोमवार को मुलाक़ात की थी। मुलाक़ात के बाद परिवार ने मामले की जांच से संतुष्टि जताई थी। लेकिन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार के बदले रुख़ को लेकर योगी सरकार पर कई आरोप लगाए हैं । अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर मंगलवार को लिखा , “ भाजपा सरकार की समझाइश मतलब धमकाइश। उप्र में बड़े-बड़े ख़ास लोगों के मामले में समझौते कराए जा रहे हैं और बेचारे आम लोग दरबार में बुलाकर धमकाए जा रहे हैं और एक दिन पहले दिये गये उनके बयान पलटवाए जा रहे हैं। जो आज सरकार का मुखर विरोध करते दिखते हैं, अगले दिन उन्हें घेरकर सत्ता के केंद्रों तक ले जाया जा रहा है।”
उन्होने आरोप लगाया “ दबाव बनाकर सत्ता के अन्याय के बाद “सब इंतज़ाम हो जाएगा” का झूठा आश्वासन दिया जा रहा है। सफ़ेद मेज पर सफ़ेद झूठ बोला जा रहा है। क्या कोई इंतज़ाम या समझौता किसी का जीवन वापस ला सकता है। उप्र में समस्याओं और नाइंसाफ़ी का समाधान नहीं हो रहा है बल्कि ग़रीब, वंचित, पीड़ित, शोषित का दमन और उत्पीड़न हो रहा है। भाजपा जाए तो न्याय आए।”
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में गाजीपुर के नोनहरा थाना में हुई घटना में मारे गए सियाराम उपाध्याय के परिवार के साथ एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सोमवार को मुलाक़ात की थी । मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि जांच के बाद दोषियों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने नोनहरा कांड के मृतक सियाराम उपाध्याय के पिता और भाई के साथ मुख्यमंत्री से मिलकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी थी। इससे पहले नोनहरा की घटना को लेकर रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री योगी से प्रभारी राकेश त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय और पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह मिले थे।
इस संदर्भ में भाजपा के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय ने बताया कि नोनहरा घटना की पूरी जानकारी मुख्यमंत्री को दी गयी। पूरी घटना की जानकारी लेने के बाद योगी ने कहा कि स्व. सियाराम उपाध्याय के परिजनों के साथ भाजपा का संगठन और सरकार दोनों खड़ा है। उन्होंने कहा कि शोकाकुल परिवार के साथ हर सुख-दुख में पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता खड़ा रहेगा। पूरी घटना की निष्पक्ष जांच करायी जायेगी। इस लिए नोनहरा कांड के घटना की जांच एसआईटी करेगी।
राय प्रदीप
वार्ता
More News

भक्ति धाम मनगढ़ में आधी रात गूंजे कृष्ण जन्म के जयकारे

05 Sep 2026 | 10:31 AM

प्रतापगढ़, 05 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में कुंडा स्थित जगद्गुरु कृपालु महाराज के भक्ति धाम मनगढ़ में शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी के महापर्व पर भक्ति और आस्था का विहंगम दृश्य देखने को मिला। रोहिणी नक्षत्र के हर्षण योग में मध्यरात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ तो पूरा भक्ति धाम जयकारों से गूंज उठा।.

see more..

योगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी दो अंतिम गोरखपुर

05 Sep 2026 | 10:29 AM

योगी ने, प्रभु श्रीहरि के बाल स्वरूप ‘लड्डू गोपाल’ को फूलों से सजे पालने में बैठाकर श्रद्धाभाव से उन्हें झुलाया और आरती उतारी। प्रभु श्रीकृष्ण का प्राकट्य अनुष्ठान पूर्ण होने के उपरांत मंदिर की तरफ से श्रद्धालुओं को फलाहार और प्रसाद वितरित किया गया।.

see more..

गोरक्षपीठ में मुख्यमंत्री योगी ने मनाया लड्डू गोपाल का प्राकट्योत्सव

05 Sep 2026 | 10:28 AM

गोरखपुर, 05 सितंबर (वार्ता) भक्ति, प्रेम व धर्म के शाश्वत आलोक, गोपाल, जगतपाल, पूर्ण परब्रह्म, भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्योत्सव का पवित्र पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, शिवावतार महायोगी गोरखनाथ की साधनास्थली गोरखनाथ मंदिर में गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदकी में पारंपरिक श्रद्धा, भव्यता एवं हर्षाेल्लास से शुक्रवार को 12 बजे रात को मनाया गया।.

see more..

पटाखा फैक्ट्री विस्फोट का इनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

05 Sep 2026 | 10:26 AM

कौशांबी, 05 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में 31 अगस्त को हुए पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में 14 लोगों की मृत्यु के मामले में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी शकील अहमद को एसओजी और पिपरी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार रात सशस्त्र मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। .

see more..

मुख्यमंत्री योगी आज काशी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण

05 Sep 2026 | 10:24 AM

वाराणसी, 5 सितंबर (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को वाराणसी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इस दौरान वह श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगे।.

see more..