More News11 May 2026 | 4:50 PMइटावा, 11 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में राशन कार्ड से नाम कटने की शिकायत करने पर धमकियों से परेशान एक मजदूर ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय परिसर के बाहर कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ग्राम किल्ली सुल्तानपुर निवासी रविंद्र कुमार सोमवार दोपहर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे थे। आरोप है कि ग्राम प्रधान पुत्र केशव ने रंजिश के चलते उनका राशन कार्ड कटवा दिया। जब उन्होंने इसकी शिकायत अधिकारियों से की, तो शिकायत वापस लेने के लिए लगातार दबाव बनाया गया और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी गई।.
see more.. 11 May 2026 | 4:41 PMसहारनपुर, 11 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के देवबंद कोतवाली क्षेत्र स्थित दलित बहुल गांव लालवाला में दो बीघा भूमि के स्वामित्व को लेकर हुए विवाद और जातीय तनाव के बाद सोमवार को जिलाधिकारी अरविंद चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने गांव का दौरा कर हालात का जायजा लिया। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर निष्पक्ष एवं न्यायपूर्ण कार्रवाई का भरोसा दिलाया।.
see more.. 11 May 2026 | 4:34 PMआजमगढ़ 11 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में दुर्दांत माफिया और आईआर-36 गैंग के सरगना ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिह की हवेली को सोमवार को कुर्क कर लिया गया। पुलिस क्षेत्रधिकारी नगर शुभम तोदी ने बताया कि प्रदेश स्तर के चिन्हित माफिया 78 मुकदमों का आरोपी और गैंग आईआर-36 के लीडर ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह की हत्या, लूट और रंगदारी के काले साम्राज्य से खड़ी की गई आलीशान 'बड़ी हवेली' को पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कुर्क कर लिया है। इस हवेली की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये आंकी गयी है।.
see more..
11 May 2026 | 3:43 PMवाराणसी 11 मई (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक सोमनाथ महादेव के स्वाभिमान पर्व के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना को साकार होते देख रहा है। उन्होने कहा कि इसका साकार रूप भगवान सोमनाथ महादेव के भव्य मंदिर की पुनर्प्रतिष्ठा, सुंदरीकरण और वहां आयोजित कार्यक्रमों के साथ ही काशी में श्री काशी विश्वनाथ धाम, महाकाल में महालोक की स्थापना, श्री अयोध्या धाम में श्री राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर के निर्माण समेत अनेक सनातन परंपरा से जुड़े पवित्र तीर्थ स्थलों को अपने वैभव के साथ विकास की नई यात्रा पर आगे बढ़ते देख रहे हैं।
see more..
11 May 2026 | 3:30 PMलखनऊ, 11 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोलते हुए सोमवार को कहा कि चुनाव खत्म होते ही सरकार को “संकट” याद आ गया। उन्होंने कहा कि देश के लिए सबसे बड़ा संकट भाजपा ही है और केंद्र सरकार की हालिया अपीलें उसकी आर्थिक व नीतिगत विफलताओं को उजागर करती हैं। सपा प्रमुख ने कहा कि यदि इतनी पाबंदियां लगानी पड़ रही हैं तो पांच ट्रिलियन डॉलर की जुमलाई अर्थव्यवस्था कैसे बनेगी।
see more..