Wednesday, Aug 19 2026 | Time 13:17 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


मोदी चाहते हैं अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय राममंदिर बने: नृपेंद्र मिश्र

अयोध्या 09 अक्टूबर (वार्ता) राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि राममंदिर केवल राष्ट्र मंदिर नहीं बने बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर का मंदिर बने जो सभी वर्ग और विचारधारा के लोगों को गौरव की अनुभूति कराये।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की तीसरे दिन की बैठक के समापन के पत्रकारों से बातचीत में मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री का उद्देश्य है कि सभी वर्ग, सभी क्षेत्र और सभी विचारधारा के लोग इस मंदिर को स्वीकार करें और गौरवान्वित महसूस करें।
उन्होंने बताया कि 25 नवंबर का दिन अयोध्या के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होगा। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर के शिखर पर 21 फीट ऊंचे ध्वज का ध्वजारोहण करेंगे। राममंदिर के शिखर पर लगने वाले ध्वज का स्वरूप, आकार रंग और प्रतीक चिन्ह तय करने की ज़िम्मेदारी ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि ध्वजारोहण के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे विश्व को राम मंदिर निर्माण पूर्ण होने की घोषणा करके अवगत कराएगे।
मिश्र ने बताया कि राममंदिर यह वही ऐतिहासिक यात्रा है, जिसका आरंभ 5 अगस्त 2020 को भूमि पूजन से हुआ था। 22 जनवरी 2024 को रामलला भव्य मंदिर में विराजमान हुए, और प्रधानमंत्री मुख्य यजमान बने थे।विवाह पंचमी की शुभ तिथि, यानी 25 नवंबर को यह ध्वजारोहण समारोह आयोजित होगा। नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि 21 से 25 नवंबर तक चलने वाले पांच दिवसीय वैदिक अनुष्ठान में अयोध्या और काशी के महा विद्वान वेदपाठी शामिल होंगे।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

औरैया में जनसेवा केंद्र संचालक ने की फांसी लगा कर आत्महत्या

19 Aug 2026 | 12:49 PM

औरैया, 19 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के बिधूना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बंथरा गांव में एक जनसेवा केंद्र संचालक का शव बाग में पेड़ से लटका मिला।.

see more..

बसपा का सर्वसमाज में जनाधार बढ़ने से विरोधी बेचैन: मायावती

19 Aug 2026 | 11:43 AM

लखनऊ, 19 अगस्त (वार्ता) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच विरोधी दलों पर निशाना साधते हुए कहा है कि उनकी पार्टी का जनाधार सर्वसमाज में बढ़ाने के साथ उम्मीदवारों के चयन और उनके नामों की घोषणा की प्रक्रिया भी चल रही है, जिसे लेकर विरोधी दलों में बेचैनी है।.

see more..

गाजियाबाद पुलिस की दो लुटेरों के साथ मुठभेड़

19 Aug 2026 | 11:38 AM

गाजियाबाद 19 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले के भोजपुर थाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो लुटेरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल, दो 315 बोर के तमंचे, तीन जिंदा कारतूस, तीन खोखा कारतूस तथा 28 जुलाई को लूटा गया लैपटॉप और अन्य महत्वपूर्ण कागजात बरामद किए गए हैं।.

see more..

मिर्जापुर में इनामी गोतस्कर गिरफ्तार

19 Aug 2026 | 11:30 AM

मिर्जापुर, 19 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में लालगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार को मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये के इनामी वांछित गो-तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मीणा ने बताया कि लालगंज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि 25 हजार रुपये का इनामी वांछित गो-तस्कर गुफरान मोटरसाइकिल से नैढ़ी कठारी से गड़बड़ा धाम रोड की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नैढ़ी कठारी-गड़बड़ा धाम मार्ग पर पुलिया के पास घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया। .

see more..

प्रयागराज में बारिश के बीच तीन मंजिला मकान गिरा,जनहानि नहीं

19 Aug 2026 | 11:28 AM

प्रयागराज, 19 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में नैनी थाना क्षेत्र के मड़ौका गांव में मंगलवार देर रात बारिश और जलभराव के कारण एक तीन मंजिला मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मकान अनिल कुमार भारतीय का बताया जा रहा है। घटना के समय परिवार के सदस्य मकान के अंदर मौजूद थे, लेकिन हादसे से करीब 10 मिनट पहले ही बच्चों समेत सभी परिजनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। इसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। बताया गया कि मकान के पीछे लगातार पानी जमा होने और बारिश के कारण उसकी नींव एवं संरचना प्रभावित हो गई थी। इसी दौरान अचानक मक.

see more..