Tuesday, Dec 16 2025 | Time 15:29 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


पुलिस ने भाजपा नेता के घर ताला तोडकर दी दबिश

हमीरपुर 31 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के राठ क्षेत्र में शुक्रवार देर रात भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के आवास का ताला तोडकर सर्च आपरेशन किया।
पुलिस के मुताबिक 13 दिन पहले राठ कस्बा निवासी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह किसान के पैट्रोल पंप पर रुपए के लेनदेन में विवाद हो गया था। जिस पर पुलिस उन्हें कोतवाली ले आई थी। पूर्व जिलाध्यक्ष के भाई ने उच्च न्यायालय इलाहाबाद में याचिका दायर कर पुलिस पर भाई को लापता करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार देर शाम सीओ ने भारी पुलिस के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष के पेट्रोल पंप स्थित आवास पर दबिश देकर ताला तोडने के बाद तलाशी ली।
राठ कस्बा निवासी अधिवक्ता वीर सिंह ने बताया कि अठारह अक्टूबर को कोतवाल उनके भाई को कोतवाली ले गई थी। साथ में भाई की लाइसेंसी बंदूक व कुछ नकदी ले गए थे। आरोप लगाया कि पुलिस ने भाई को रात भर कोतवाली में रखा और लापता कर दिया। उन्होंने पुलिस द्वारा भाई को लापता करने की कोर्ट में याचिका दाखिल की। कोर्ट ने मामले पर सुनवाई करते हुए सोमवार तक किसी भी हालत में प्रीतम सिंह किसान को उच्च न्यायालय के समक्ष पेश करने के निर्देश दिए हैं। जिसको लेकर शुक्रवार की शाम सीओ राजीव प्रताप एसएसआई शिव सहाय सरोज तहसीलदार पूर्व जिलाध्यक्ष के पैट्रोल पंप स्थित आवास पर दबिश दी। पुलिस ने वीडियोग्राफी में पूर्व जिलाध्यक्ष के कमरे का ताला तोड़कर छानबीन की।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

उत्तर प्रदेश में क्षेत्रीय परिवहन प्रणाली को बढ़ाने पर फोकस

16 Dec 2025 | 2:37 PM

लखनऊ, 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश की परिवहन संरचना को सशक्त और आधुनिक बनाने की कवायद के तहत सरकार का प्रमुख फोकस क्षेत्रीय आवागमन संपर्क की अवसंरचनाओं को सुदृढ़ करने के साथ-साथ अंतिम मील कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने पर है, ताकि प्रदेश के शहरों, कस्बों तथा औद्योगिक क्षेत्रों को तेज, सुरक्षित तथा विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।.

see more..

बाराबंकी में सड़क हादसे में दो मरे,तीन गंभीर

16 Dec 2025 | 2:29 PM

बाराबंकी 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ क्षेत्र में मंगलवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कोहरे के चलते स्कॉर्पियो और अर्टिगा कार में टक्कर होने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।.

see more..

सोनभद्र में सड़क दुघर्टना में ओरियंटल इन्श्योरेंस के शाखा प्रबंधक की मौत

16 Dec 2025 | 2:26 PM

सोनभद्र 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी पिकअप में टक्कर हो जाने से कार सवार ओरियंटल इन्श्योरेंस राबर्ट्सगंज के शाखा प्रबंधक की मौके पर ही मौत हो गई।.

see more..

सपा का पीडीए मॉडल न तो जमीन पर और न ही जनमानस में स्वीकार्यता : केशव मौर्य

16 Dec 2025 | 2:23 PM

लखनऊ 16 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) द्वारा प्रचारित किया जा रहा तथाकथित पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) मॉडल न तो ज़मीन पर मौजूद है और न ही जनमानस में उसकी कोई विश्वसनीय स्वीकार्यता है। यह केवल राजनीतिक भ्रम फैलाने का प्रयास है, जिसे जनता पहले ही खारिज कर चुकी है।.

see more..

प्रयागराज में युवक की आरओबी से गिर कर मौत,पुलिस पर लापरवाही का आरोप

16 Dec 2025 | 1:45 PM

प्रयागराज, 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के मांडा क्षेत्र में आरओबी से गिरकर हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस पर लापरवाही का गंभीर आरोप लग रहे हैं।.

see more..