Saturday, Jun 13 2026 | Time 10:59 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


आगरा में पांच वर्षीय मासूम कुयें में गिरा,तलाश जारी

आगरा 31 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार सुबह 40 फीट गहरे कुयें में एक पांच वर्षीय मासूम गिर गया। आज सुबह करीब 11 बजे यह हादसा उस वक्त हुआ जब रिहांश के परिजन खेत पर काम कर रहे थे। इस बीच रिहांश खेलते हुए दूसरे खेत में चला गया और गहरे कुएं में गिर गया। 12 घंटे तक लगातार चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी रिहांश का कोई अता पता नहीं चला है। कुएं से पानी निकालने के लिए तीन मोटर लगाई गईं है उसके बाद भी कुएं का पानी कम नहीं हो रहा है।
बताया जा रहा है कि कुएं के पास नहर है जिसकी वजह से कुएं का जलस्तर कम नहीं हो रहा है। गोताखोर भी कुएं में उतारे गए हैं और रिहांश की तलाश की जा रही है। बाखंदा खास गांव में हुए इस हादसे से गांव में अफरा तफरी मच गई। कुएं के पास ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा है।
गांव वालों के मुताबिक रामगोपाल आलू के खेत में काम के रहा था तभी उसका बेटा रिहांश कुएं की तरफ चला गया और देखते ही देखते रिहांश कुएं में गिर गया। पिता रामगोपाल के सामने ही रिहांश कुएं में जा गिरा। राम गोपाल के चीखने चिल्लाने के बाद आपस खेतों में काम कर रहे लोग पहुंच गए। कुछ स्थानीय लोग कुएं में उतरे लेकिन कुआं बहुत गहरा था पानी का स्तर भी बहुत ज्यादा था। आनन फानन में पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर दमकल की गाड़ी भी पहुंची। दमकल कर्मियों ने भी रेस्क्यू किया लेकिन वो भी कामयाब नहीं हो पाए। कुएं से पानी निकालने के लिए तीन मोटर लगाई गईं हैं। उसके बाद भी कुएं का जल स्तर कम नहीं हो रहा है। जितना पानी निकला जा रहा है थोड़ी देर में ही जलस्तर फिर से बढ़ जाता है।
कुछ कुशल गोताखोर भी कुएं में भेजे गए लेकिन वो भी निराश हो कर कुएं से बाहर निकल आए हैं। फिलहाल रिहांश का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

रेलवे भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिये मुरादाबाद मंडल में चार स्पेशल ट्रेन का संचालन

12 Jun 2026 | 10:09 PM

मुरादाबाद, 12 जून (वार्ता) रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की एनटीपीसी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए मुरादाबाद रेल मंडल ने चार अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने शुक्रवार को बताया कि परीक्षा केंद्रों तक अभ्यर्थियों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 04321 मुरादाबाद–देहरादून अनारक्षित परीक्षा स्पेशल का संचालन 12, 13 और 14 जून को किया जाएगा। यह ट्रेन मुरादाबाद से रात्रि 10:00 बजे प्रस्थान कर अमरोहा, गजरौला, मंडी धनौरा, चांदपुर सियाऊ, हल्.

see more..

किसान से रिश्वत लेते बैंक मैनेजर समेत दो गिरफ्तार

12 Jun 2026 | 10:06 PM

बहराइच, 12 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एंटी करप्शन ब्रांच, लखनऊ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) की धनराशि जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने के आरोप में इंडियन बैंक की गुरघुट्टा शाखा के प्रबंधक समेत दो लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार नानपारा क्षेत्र के एक ग्रामीण किसान ने सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच, लखनऊ में शिकायत दर्ज कराई थी कि इंडियन बैंक की गुरघुट्टा शाखा के प्रबंधक ललित मोहन किसान क्रेडिट कार्ड की स्वीकृत धनराशि जारी करने के बदले 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायत.

see more..

प्रेम विवाह से नाराज पिता ने थाने के भीतर की युवती की हत्या

12 Jun 2026 | 10:04 PM

बांदा, 12 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के बदौसा थाना परिसर में शुक्रवार को एक युवती की उसके पिता ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद थाना परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी पिता को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, बदौसा थाना क्षेत्र के बरछा बी गांव स्थित इंदिरा कॉलोनी निवासी सत्य कुमार चौहान की पुत्री शिवानी (19) पड़ोस में रहने वाले ललित कुमार के साथ गत 18 मई को घर से चली गई थी। इस संबंध में युवती की मां की तहरीर पर ललित कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था और पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी।.

see more..

मुरादाबाद में एक करोड़ की डकैती के मामले में दस गिरफ्तार,पूरी रकम बरामद

12 Jun 2026 | 9:22 PM

मुरादाबाद, 12 जून (वार्ता) मुरादाबाद के नागफनी थाना क्षेत्र में पीतल कारोबारी के घर हुई एक करोड़ रुपये से अधिक की सनसनीखेज डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लूटी गई रकम में से 99 लाख 19 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं, जो कुल रकम का लगभग शत-प्रतिशत हिस्सा है। पुलिस अधीक्षक (नगर) कुमार रणविजय सिंह ने शुक्रवार को बताया कि 11 जून को नागफनी क्षेत्र में एक कारोबारी के घर 1.20 करोड़ रुपये की डकैती की घटना हुई थी। मामले के खुलासे के लिए एसओजी, नागफनी थाना पुलिस और अन्य टीमों को लगाया गया था तथा उच्चाधिकारियों द्वारा लगातार इसकी निगरानी की जा रही थी। .

see more..

कुशीनगर में जलभराव की समस्या के निराकरण के लिये परियोजना का प्रस्ताव

12 Jun 2026 | 9:17 PM

कुशीनगर, 12 जून (वार्ता) कुशीनगर जिला मुख्यालय में पडरौना के रवीन्द्र नगर धूस क्षेत्र में वर्षाकाल के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने 29.06 करोड़ रुपये की स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज परियोजना का प्रस्ताव स्वीकृति एवं धनराशि आवंटन के लिये उत्तर प्रदेश शासन को भेजा है। जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय), कुशीनगर द्वारा तैयार की गई विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) के अंतर्गत जिला मुख्यालय क्षेत्र में आधुनिक वर्षा जल निकासी तंत्र विकसित किया जाएगा। इसके माध्यम से कलेक्ट्रेट, विकास भवन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, मेडिकल.

see more..