Saturday, Dec 13 2025 | Time 09:26 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


महोबा में दो युवक चेकडेम में डूबे,एक का शव मिला

महोबा 01 नवम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के खरेला क्षेत्र में शनिवार को दो युवकों की पानी से भरे चेकडेम में डूब गये। गोताखोर दल ने एक युवक का शव बरामद कर लिया है जबकि दूसरे की खोजबीन की जा रही है। पुलिस ने बताया कि एंचाना गांव की घटना में 24 वर्षीय सुरेश कुशवाहा ओर उसका दोस्त 26 वर्षीय रज्जू धुरिया दोपहर के समय निकट वर्ती देवली गाँव में महादेव मंदिर के पास सीहो नदी में बने चेकडेम में नहाने के लिए गए थे। बताते हैं कि एक दूसरे से आगे जाने की स्पर्धा में दोनों युवक चेकडेम के गहराई वाले हिस्से में जा पहुंचे और पानी में डूब गए। चेकडेम के पास मौजूद राजेंद्र नामक एक अन्य युवक ने उन्हें डूबते हुये देखा. तो आवाज लगा कर अन्य ग्रामीणों को बुलाया.
उन्होने बताया कि सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार हेमकान्त त्रिपाठी व खरेला थानाध्याक्ष सुषमा चौधरी ने गोताखोर टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंच दोनों युवकों की खोजबीन कराई. जिसमे कड़ी मशक्कत के बाद युवक सुरेश कुशवाहा का शव बरामद कर लिया गया लेकिन रज्जू धुरिया का कही कोई पता नहीं लगा। उसकी खोजबीन के लिए सर्च आपरेशन अभी जारी है।
मृतकों के परिजनों ने बताया कि दोनों युवक बाहर रहकर मजदूरी का काम करते थे. गत दिनों दीपावली के त्यौहार पर वे अपने घर आये थे। नायब तहसीलदार हेमकान्त त्रिपाठी ने बताया कि युवक सुरेश के बरामद शव का पुलिस ने पंचनामा भर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

बांदा पुलिस ने बिछड़े बालक को दस साल बाद मां से मिलाया

12 Dec 2025 | 9:32 PM

बांदा 12 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बांदा में शुक्रवार को पुलिस द्वारा छह वर्ष की उम्र में बिछड़े एक बच्चे को 10 वर्ष बाद उसकी मां सुपुर्द किया गया।.

see more..

आपके निर्णय राष्ट्र की दिशा तय करेंगे : डॉ. सारस्वत

12 Dec 2025 | 9:29 PM

वाराणसी, 12 दिसंबर (वार्ता) “आने वाले वर्षों में आपके निर्णय न केवल आपकी व्यक्तिगत यात्रा को आकार देंगे, बल्कि राष्ट्र की दिशा भी तय करेंगे।” यह प्रेरक संदेश नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी.के. सारस्वत ने आज काशी हिंदू विश्वविद्यालय के 105वें दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को दिया।.

see more..

पति-पत्नी ने मिलकर की थी आंगनबाड़ी कार्यकत्री की हत्या

12 Dec 2025 | 9:28 PM

वाराणसी, 12 दिसंबर (वार्ता) वाराणसी के शिवपुर क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकत्री अनुपमा पटेल की बेरहमी से हत्या के मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को हत्यारोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।.

see more..

उत्तर प्रदेश में घने कोहरे का दायरा बढ़ा, अगले 3 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

12 Dec 2025 | 9:26 PM

लखनऊ 12 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में शीतकालीन मौसम के बीच घने कोहरे का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के अनुसार आगामी दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों विशेषकर पूर्वांचल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों में घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। इसी के मद्देनज़र अगले 2–3 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट तथा उसके बाद 2 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। .

see more..

माघ मेले में आये श्रद्धालुओं के साथ सौम्यता से पेश आयेगी पुलिस

12 Dec 2025 | 8:20 PM

प्रयागराज, 12 दिसंबर (वार्ता ) उत्तर प्रदेश की प्रयागराज पुलिस के जवानो को निर्देश दिये गये है कि वे माघ मेले में आये श्रद्धालुओं से सौम्य व्यवहार करें।.

see more..