Saturday, Dec 13 2025 | Time 09:24 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


बीएचयू में परीक्षा तनाव प्रबंधन क्लिनिक का शुभारंभ

वाराणसी, 1 नवंबर (वार्ता) परीक्षा के दौरान छात्रों को मानसिक और भावनात्मक सहयोग प्रदान करने के लिए काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के कल्याणकारी सेवा प्रकोष्ठ (डब्ल्यूबीएससी) द्वारा परीक्षा तनाव प्रबंधन क्लिनिक का शुभारंभ शनिवार को छात्र कल्याण केंद्र में किया गया। यह क्लिनिक 1 नवंबर से 30 जनवरी 2026 तक संचालित होगी, जहां छात्र परीक्षा संबंधी तनाव, चिंता और भावनात्मक चुनौतियों पर खुलकर चर्चा कर सकेंगे।
इस क्लिनिक का प्रमुख उद्देश्य छात्रों को सहयोग प्रदान करना है। एक ऐसा वातावरण बनाना जहां छात्र बिना किसी भय या संकोच के अपनी बात कह सकें। तनाव प्रबंधन तकनीकों की शिक्षा पर विस्तृत जानकारी देकर छात्रों का सहयोग किया जाएगा।
छात्रों की मानसिक सहनशक्ति को मजबूत करना ताकि वे परीक्षा के दबाव का सामना कर सकें। क्लिनिक के माध्यम से विशेषज्ञों द्वारा छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और भावनात्मक संतुलन को प्रोत्साहित किया जाएगा।
पहले दिन ही विभिन्न संकायों के 17 छात्रों ने समूह परामर्श सत्र में भाग लिया, जिसका संचालन छात्र परामर्शदाता नित्यानंद तिवारी द्वारा किया गया। इस सत्र में परीक्षा तनाव के कारणों और उनके समाधान पर चर्चा की गई। अगले सप्ताह से प्रत्येक मंगलवार विभिन्न विषयों के प्रोफेसर छात्रों से संवाद करेंगे और परीक्षा संबंधी चुनौतियों पर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। यह पहल कल्याणकारी सेवा प्रकोष्ठ की छात्रों के समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जहां शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ भावनात्मक स्वास्थ्य को भी समान महत्व दिया जाता है।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

बांदा पुलिस ने बिछड़े बालक को दस साल बाद मां से मिलाया

12 Dec 2025 | 9:32 PM

बांदा 12 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बांदा में शुक्रवार को पुलिस द्वारा छह वर्ष की उम्र में बिछड़े एक बच्चे को 10 वर्ष बाद उसकी मां सुपुर्द किया गया।.

see more..

आपके निर्णय राष्ट्र की दिशा तय करेंगे : डॉ. सारस्वत

12 Dec 2025 | 9:29 PM

वाराणसी, 12 दिसंबर (वार्ता) “आने वाले वर्षों में आपके निर्णय न केवल आपकी व्यक्तिगत यात्रा को आकार देंगे, बल्कि राष्ट्र की दिशा भी तय करेंगे।” यह प्रेरक संदेश नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी.के. सारस्वत ने आज काशी हिंदू विश्वविद्यालय के 105वें दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को दिया।.

see more..

पति-पत्नी ने मिलकर की थी आंगनबाड़ी कार्यकत्री की हत्या

12 Dec 2025 | 9:28 PM

वाराणसी, 12 दिसंबर (वार्ता) वाराणसी के शिवपुर क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकत्री अनुपमा पटेल की बेरहमी से हत्या के मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को हत्यारोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।.

see more..

उत्तर प्रदेश में घने कोहरे का दायरा बढ़ा, अगले 3 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

12 Dec 2025 | 9:26 PM

लखनऊ 12 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में शीतकालीन मौसम के बीच घने कोहरे का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के अनुसार आगामी दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों विशेषकर पूर्वांचल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों में घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। इसी के मद्देनज़र अगले 2–3 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट तथा उसके बाद 2 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। .

see more..

माघ मेले में आये श्रद्धालुओं के साथ सौम्यता से पेश आयेगी पुलिस

12 Dec 2025 | 8:20 PM

प्रयागराज, 12 दिसंबर (वार्ता ) उत्तर प्रदेश की प्रयागराज पुलिस के जवानो को निर्देश दिये गये है कि वे माघ मेले में आये श्रद्धालुओं से सौम्य व्यवहार करें।.

see more..