Tuesday, Dec 16 2025 | Time 15:00 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


पप्पू टप्पू के बयान पर उमा भारती ने किया योगी का समर्थन

प्रयागराज, 03 नवंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री उमा भारती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बिहार चुनाव को लेकर पप्पू, टप्पू और अप्पू वाले बयान का समर्थन करते हुये कहा कि इस विषय पर वह ज्यादा कुछ नहीं कह सकती है लेकिन छोटे भाई के समान योगी ने जो कहा है वह ठीक कहा है। उन्होंने यह भी कहा है कि बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है।वहीं मेरठ हापुड़ सीट से लोकसभा सांसद व रामायण सीरियल के राम अरुण गोविल के सांसद निधि 5 करोड़ से बढ़ाकर 25 करोड़ किए जाने की मांग के सवाल पर उमा भारती ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है “ मेरा मानना है कि सांसद विकास निधि होनी ही नहीं चाहिए।”
सुश्री भारती ने कहा है कि इससे पहले जिला मंडल योजना का अध्यक्ष सांसद होता था। उस समय जिले में विभिन्न योजनाओं के लिए जो बजट आता था। उसमें प्राथमिकता के आधार पर तय होता था। वह एक बेहतर प्रयोग था। प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव के कार्यकाल में सांसद विकास निधि की शुरुआत हुई। सांसदों को जिला मंडल योजना का अध्यक्ष बना देना चाहिए। इस व्यवस्था में विधायक भी अपने क्षेत्र की योजनाओं का प्रस्ताव रखते थे।
तुलसी पीठाधीश्वर रामभद्राचार्य के बयान पर कि हिंदुओं पर अत्याचार बढ़ रहा है और हिंदू खतरे में है को लेकर कहा है कि संत को सब बोलने का अधिकार है। वह उनके बयान पर टिप्पणी नहीं कर सकती हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के विश्व चैंपियन बनने पर बेटियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि बहुत ही गर्व और गौरव की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि महिलाएं हमेशा आगे रही हैं।लेकिन लोग यह समझते थे कि महिलाएं घर में ही रहकर काम कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और खेल के क्षेत्र में भी वह इतना आगे बढ़ी हैं कि मैं उनका अभिनंदन करती हूं।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

उत्तर प्रदेश में क्षेत्रीय परिवहन प्रणाली को बढ़ाने पर फोकस

16 Dec 2025 | 2:37 PM

लखनऊ, 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश की परिवहन संरचना को सशक्त और आधुनिक बनाने की कवायद के तहत सरकार का प्रमुख फोकस क्षेत्रीय आवागमन संपर्क की अवसंरचनाओं को सुदृढ़ करने के साथ-साथ अंतिम मील कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने पर है, ताकि प्रदेश के शहरों, कस्बों तथा औद्योगिक क्षेत्रों को तेज, सुरक्षित तथा विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।.

see more..

बाराबंकी में सड़क हादसे में दो मरे,तीन गंभीर

16 Dec 2025 | 2:29 PM

बाराबंकी 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ क्षेत्र में मंगलवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कोहरे के चलते स्कॉर्पियो और अर्टिगा कार में टक्कर होने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।.

see more..

सोनभद्र में सड़क दुघर्टना में ओरियंटल इन्श्योरेंस के शाखा प्रबंधक की मौत

16 Dec 2025 | 2:26 PM

सोनभद्र 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी पिकअप में टक्कर हो जाने से कार सवार ओरियंटल इन्श्योरेंस राबर्ट्सगंज के शाखा प्रबंधक की मौके पर ही मौत हो गई।.

see more..

सपा का पीडीए मॉडल न तो जमीन पर और न ही जनमानस में स्वीकार्यता : केशव मौर्य

16 Dec 2025 | 2:23 PM

लखनऊ 16 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) द्वारा प्रचारित किया जा रहा तथाकथित पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) मॉडल न तो ज़मीन पर मौजूद है और न ही जनमानस में उसकी कोई विश्वसनीय स्वीकार्यता है। यह केवल राजनीतिक भ्रम फैलाने का प्रयास है, जिसे जनता पहले ही खारिज कर चुकी है।.

see more..

प्रयागराज में युवक की आरओबी से गिर कर मौत,पुलिस पर लापरवाही का आरोप

16 Dec 2025 | 1:45 PM

प्रयागराज, 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के मांडा क्षेत्र में आरओबी से गिरकर हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस पर लापरवाही का गंभीर आरोप लग रहे हैं।.

see more..