Monday, Jul 20 2026 | Time 15:37 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


बिहार चुनाव के मद्देनज़र देवरिया के सीमावर्ती क्षेत्रों में शराब बिक्री पर प्रतिबंध

देवरिया,03 नवम्बर (वार्ता) बिहार के सिवान व गोपालगंज जिलों में छह नवम्बर को प्रथम चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर देवरिया जिले के सीमावर्ती तीन किलोमीटर की क्षेत्र में मद्यनिषेध लागू रहेगा।
आधिकारिक प्रवक्ता ने सोमवार को यहां बताया कि इस संबंध में उत्तर प्रदेश शासन, आबकारी अनुभाग-2, लखनऊ के पत्र के क्रम में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल द्वारा आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, लोक शांति बनाए रखने एवं स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बिहार प्रान्त की सीमा से तीन किलोमीटर की परिधि में स्थित देवरिया जिले की समस्त देशी मदिरा, कम्पोजिट शॉप, एफ.एल.-07, भाग एवं ताड़ी की फुटकर बिक्री की दुकानें चार नवम्बर की शाम 6 बजे से 6 नवम्बर की शाम 6 बजे बंद रहेगी।
प्रवक्ता ने बताया कि मतगणना दिवस 14 नवम्बर को भी मतगणना स्थल से तीन किमी के क्षेत्र में स्थित सभी दुकानें पूर्णतः बंद रहेंगी।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि उक्त अवधि में कोई भी दुकान खुली पाई जाने पर संबंधित अनुज्ञापी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बंदी अवधि के लिए किसी भी अनुज्ञापी को किसी प्रकार का प्रतिफल अथवा छूट देय नहीं होगी।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

उप्र में कई जिलों में मूसलाधार बारिश, नदियां उफान पर, अगले 24 घंटे भी भारी वर्षा के आसार

20 Jul 2026 | 1:55 PM

लखनऊ, 20 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय है और पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के पूर्वी तथा पश्चिमी दोनों हिस्सों में व्यापक वर्षा दर्ज की गई। कई स्थानों पर अत्यधिक से अति भारी वर्षा हुई, जिससे निचले इलाकों में जलभराव, नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि तथा जनजीवन पर व्यापक प्रभाव देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान भी प्रदेश के अनेक जिलों में गरज-चमक के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।.

see more..

प्रयागराज में अधेड़ का शव फंदे से लटका मिला, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

20 Jul 2026 | 1:52 PM

प्रयागराज, 20 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के मेजा थाना क्षेत्र के मतिही गांव में सोमवार सुबह एक अधेड़ का शव घर के भीतर फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने घटना को हत्या करार देते हुए शव को फंदे पर लटकाए जाने का आरोप लगाया है।.

see more..

आईआईटी कानपुर में स्थापित होगा ग्रीन हाइड्रोजन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

20 Jul 2026 | 1:50 PM

कानपुर, 20 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश ग्रीन हाइड्रोजन नीति-2024 के तहत भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर में ग्रीन हाइड्रोजन पर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की स्थापना को मंजूरी मिल गई है। उत्तर प्रदेश सरकार की अधिकृत समिति से स्वीकृति मिलने के बाद उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपीनेडा) ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को अनुमोदित कर दिया है।.

see more..

पदक जीतिए, सरकारी नौकरी में मिलेगी प्राथमिकता: योगी

20 Jul 2026 | 1:46 PM

लखनऊ, 20 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आयोजित ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।.

see more..

शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु नर्सों से मारपीट, पिता-पुत्र समेत 20 अज्ञात पर मुकदमा

20 Jul 2026 | 1:43 PM

शाहजहांपुर, 20 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में थाना चौक कोतवाली क्षेत्र स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु नर्सों के साथ मारपीट, अभद्रता और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र समेत 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।.

see more..