Saturday, Dec 13 2025 | Time 09:21 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


अखिलेश ने बिहार में चार चुनावी सभाओं में भरी हुंकार

लखनऊ 03 नवंबर (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में चार विशाल चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित किया।
श्री यादव ने पूर्वी चम्पारण के कल्यानपुर विधानसभा क्षेत्र में इंडिया गठबंधन राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी मनोज यादव, सिवान के रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी ओसामा साहब, महराजगंज विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय जनता दल प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल और कैमूर जिला के भभुआ विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी अजीत सिंह के समर्थन में विशाल चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए महागठबंधन के प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने की अपील की है।
उन्होने कहा बिहार की जनता महागठबंधन की सरकार बनाने जा रही है। बिहार में बदलाव होना तय है। भाजपा का सफाया होगा। बिहार में अब भाजपा के भ्रष्टाचार का बंडलराज नहीं चलेगा। इंडिया गठबंधन भाजपा के बंडलराज को खत्म करेगा। बिहार के बजट की लूट नहीं होने देगा।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा को बजट की लूट और भ्रष्टाचार के पैसों को बंडल बनाकर बिहार के बाहर नहीं भेजने दिया जायेगा। बिहार का पैसा बिहार में खर्च होगा। भाजपा की पहचान झूठ, लूट और भ्रष्टाचार है। भाजपा ने किसानों, नौजवानों से झूठे वादे किए थे। कोई वादा पूरा नहीं किया। भाजपा षड्यंत्रकारी पार्टी है। नौजवानों को नौकरी कभी नहीं दे सकती है। नौकरी, रोजगार भाजपा के एजेंडे में नहीं है। जब बिहार में तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री थे वे नौजवानों को नौकरी दे रहे थे। पूरे देश में प्रचार होने लगा था। इससे भाजपा घबरा गयी। साजिश करके उसने सरकार हटा दिया। जनता नौकरी को लेकर भाजपा की केन्द्र सरकार से सवाल करने लगी थी। इसीलिए भाजपा ने सरकार गिरा दी थी।
उन्हाेने कहा कि इस चुनाव में महागठबंधन की सरकार बनेगी। नया बिहार बनेगा। नये बिहार में नौकरियों की बहार होगी। तेजस्वी यादव हर घर को नौकरी देंगे। भाजपा बिहार के नौजवानों को नौकरी नहीं मजदूरी के लिए टोकरी दे रही है। भाजपा ने महंगाई बढ़ायी है। डीजल, पेट्रोल महंगा कर दिया। जीएसटी लगाकर व्यापारियों का व्यापार बर्बाद कर दिया। पहले जीएसटी का कानून लाकर महंगाई बढ़ाया, अब जीएसटी का उत्सव मना रहे हैं। भाजपा बताए कि जीएसटी कानून कौन लाया था। भाजपा हर मामले में फेल है। विदेश नीति, आर्थिक नीति सब में फेल है। अमेरिका के राष्ट्रपति प्रधानमंत्री मोदी को हर रोज अपमानित करते हैं। अमेरिका धमकाता है। व्यापार पर पाबंदी लगा रहा है। लेकिन भाजपा के लोग एक शब्द नहीं बोलते हैं। भाजपा सरकार ने नॉनवेज दूध, दही के व्यापार के लिए अमेरिका से अंदर ही अंदर समझौता कर लिया है। सुनने में आया है कि भाजपा सरकार ने अमेरिका के दूध-दही को भारत में मंगाना स्वीकार कर लिया है। अमेरिका अपना व्यापार बढ़ा रहा है। अमेरिका का दूध, दही नान वेजेटेरियन हैं अगर वो दूध, दही यहां आयेगा तो गोरखपुर में गोरखधंधा चलाने वाले एकरंगी जी क्या उसे खाएंगे।
श्री यादव ने कहा कि बिहार विधानसभा का चुनाव केवल बिहार ही नहीं देश के भविष्य का भी चुनाव है। नौजवानों के भविष्य का चुनाव है, इसलिए भाजपा और उनके सहयोगियों को हराकर सत्ता से हटाना है। भाजपा जाएगी तभी नौकरी आयेगी। बिहार से अब नौजवानों का नहीं भाजपा का पलायन होगा।
प्रदीप
वार्ता
More News

बांदा पुलिस ने बिछड़े बालक को दस साल बाद मां से मिलाया

12 Dec 2025 | 9:32 PM

बांदा 12 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बांदा में शुक्रवार को पुलिस द्वारा छह वर्ष की उम्र में बिछड़े एक बच्चे को 10 वर्ष बाद उसकी मां सुपुर्द किया गया।.

see more..

आपके निर्णय राष्ट्र की दिशा तय करेंगे : डॉ. सारस्वत

12 Dec 2025 | 9:29 PM

वाराणसी, 12 दिसंबर (वार्ता) “आने वाले वर्षों में आपके निर्णय न केवल आपकी व्यक्तिगत यात्रा को आकार देंगे, बल्कि राष्ट्र की दिशा भी तय करेंगे।” यह प्रेरक संदेश नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी.के. सारस्वत ने आज काशी हिंदू विश्वविद्यालय के 105वें दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को दिया।.

see more..

पति-पत्नी ने मिलकर की थी आंगनबाड़ी कार्यकत्री की हत्या

12 Dec 2025 | 9:28 PM

वाराणसी, 12 दिसंबर (वार्ता) वाराणसी के शिवपुर क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकत्री अनुपमा पटेल की बेरहमी से हत्या के मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को हत्यारोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।.

see more..

उत्तर प्रदेश में घने कोहरे का दायरा बढ़ा, अगले 3 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

12 Dec 2025 | 9:26 PM

लखनऊ 12 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में शीतकालीन मौसम के बीच घने कोहरे का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के अनुसार आगामी दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों विशेषकर पूर्वांचल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों में घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। इसी के मद्देनज़र अगले 2–3 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट तथा उसके बाद 2 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। .

see more..

माघ मेले में आये श्रद्धालुओं के साथ सौम्यता से पेश आयेगी पुलिस

12 Dec 2025 | 8:20 PM

प्रयागराज, 12 दिसंबर (वार्ता ) उत्तर प्रदेश की प्रयागराज पुलिस के जवानो को निर्देश दिये गये है कि वे माघ मेले में आये श्रद्धालुओं से सौम्य व्यवहार करें।.

see more..