Saturday, Dec 13 2025 | Time 09:00 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


पीलीभीत में नाबालिग से दुष्कर्म के विरोध करने पर आरोपी ने किया हमला

पीलीभीत 03 नवंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में पीलीभीत जिले के बिलसंडा थाना क्षेत्र में खेत पर गोबर डालने गई किशोरी से गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म करने तथा विरोध करने पर पीड़िता को धारदार हथियार से घायल करने का आरोप लगा है।
पुलिस ने बताया कि परिजन की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी अमित उर्फ भूरे के विरुद्ध दुष्कर्म और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित किशोरी के बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। उसे शीघ्र गिरफ्तार कर लेने का दावा भी पुलिस ने किया है।
बिलसंडा पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत के अनुसार बताया कि रविवार शाम उनकी 16 वर्षीय बेटी घर के पास खेत पर गोबर डालने गई थी। देर तक वापस न लौटने के बाद उसको खोजने पर पिता को बेटी खेत किनारे रोती हुई मिली। बेटी ने पिता को बताया कि गांव के अमित उर्फ भूरे ने उसे अकेला पाकर गन्ने के खेत में खींच लिया। आरोपी ने उसका मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब विरोध किया, तो आरोपी ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

बांदा पुलिस ने बिछड़े बालक को दस साल बाद मां से मिलाया

12 Dec 2025 | 9:32 PM

बांदा 12 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बांदा में शुक्रवार को पुलिस द्वारा छह वर्ष की उम्र में बिछड़े एक बच्चे को 10 वर्ष बाद उसकी मां सुपुर्द किया गया।.

see more..

आपके निर्णय राष्ट्र की दिशा तय करेंगे : डॉ. सारस्वत

12 Dec 2025 | 9:29 PM

वाराणसी, 12 दिसंबर (वार्ता) “आने वाले वर्षों में आपके निर्णय न केवल आपकी व्यक्तिगत यात्रा को आकार देंगे, बल्कि राष्ट्र की दिशा भी तय करेंगे।” यह प्रेरक संदेश नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी.के. सारस्वत ने आज काशी हिंदू विश्वविद्यालय के 105वें दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को दिया।.

see more..

पति-पत्नी ने मिलकर की थी आंगनबाड़ी कार्यकत्री की हत्या

12 Dec 2025 | 9:28 PM

वाराणसी, 12 दिसंबर (वार्ता) वाराणसी के शिवपुर क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकत्री अनुपमा पटेल की बेरहमी से हत्या के मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को हत्यारोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।.

see more..

उत्तर प्रदेश में घने कोहरे का दायरा बढ़ा, अगले 3 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

12 Dec 2025 | 9:26 PM

लखनऊ 12 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में शीतकालीन मौसम के बीच घने कोहरे का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के अनुसार आगामी दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों विशेषकर पूर्वांचल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों में घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। इसी के मद्देनज़र अगले 2–3 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट तथा उसके बाद 2 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। .

see more..

माघ मेले में आये श्रद्धालुओं के साथ सौम्यता से पेश आयेगी पुलिस

12 Dec 2025 | 8:20 PM

प्रयागराज, 12 दिसंबर (वार्ता ) उत्तर प्रदेश की प्रयागराज पुलिस के जवानो को निर्देश दिये गये है कि वे माघ मेले में आये श्रद्धालुओं से सौम्य व्यवहार करें।.

see more..