Tuesday, Dec 16 2025 | Time 15:18 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सीमावर्ती इलाकों में बढी चौकसी

कुशीनगर 5 नवंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश- बिहार सीमा पर छह नवंबर से शुरू हो रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बाडर ईलाकों में कुशीनगर पुलिस अलर्ट मुड में है।
गुरुवार की से प्रथम चरण का मतदान शुरू होने के कारण सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। कुशीनगर पुलिस बिहार राज्य से आने.जाने वाले सभी मार्गों पर बैरिकेड लगाकर वाहनों की सघन चेकिंग कर रही है। इसके अतिरिक्त बिहार सीमा पर स्थित सभी पुलिस चौकियों और पिकेट्स पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है।
इस संबंध में आज एसपी केशव कुमार ने बताया कि चुनाव के साथ-साथ शराब और पशु तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए भी यह अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस बिहार से आहै-जाने वाले सभी मालवाहक वाहनों का सत्यापन कर रही है। सत्यापन के दौरान ड्राइवरों के नाम, नंबर और गाड़ियों के पंजीकरण संख्या को रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा है। कुशीनगर की 90 किलोमीटर लंबी सीमा बिहार राज्य से लगती है! जिस पर 12 थाने और 36 पुलिस चौकियां व पिकेट्स स्थित हैं।
बिहार सीमा से सटे प्रमुख बाजारों और कस्बों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। इन क्षेत्रों में डायल 112 सेवा को भी सक्रिय किया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग 28 और राष्ट्रीय राजमार्ग 28-ए जो कुशीनगर को सीधे बिहार से जोड़ते हैं। उन पर भी चौकसी कड़ी कर दी गई है।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

उत्तर प्रदेश में क्षेत्रीय परिवहन प्रणाली को बढ़ाने पर फोकस

16 Dec 2025 | 2:37 PM

लखनऊ, 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश की परिवहन संरचना को सशक्त और आधुनिक बनाने की कवायद के तहत सरकार का प्रमुख फोकस क्षेत्रीय आवागमन संपर्क की अवसंरचनाओं को सुदृढ़ करने के साथ-साथ अंतिम मील कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने पर है, ताकि प्रदेश के शहरों, कस्बों तथा औद्योगिक क्षेत्रों को तेज, सुरक्षित तथा विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।.

see more..

बाराबंकी में सड़क हादसे में दो मरे,तीन गंभीर

16 Dec 2025 | 2:29 PM

बाराबंकी 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ क्षेत्र में मंगलवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कोहरे के चलते स्कॉर्पियो और अर्टिगा कार में टक्कर होने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।.

see more..

सोनभद्र में सड़क दुघर्टना में ओरियंटल इन्श्योरेंस के शाखा प्रबंधक की मौत

16 Dec 2025 | 2:26 PM

सोनभद्र 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी पिकअप में टक्कर हो जाने से कार सवार ओरियंटल इन्श्योरेंस राबर्ट्सगंज के शाखा प्रबंधक की मौके पर ही मौत हो गई।.

see more..

सपा का पीडीए मॉडल न तो जमीन पर और न ही जनमानस में स्वीकार्यता : केशव मौर्य

16 Dec 2025 | 2:23 PM

लखनऊ 16 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) द्वारा प्रचारित किया जा रहा तथाकथित पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) मॉडल न तो ज़मीन पर मौजूद है और न ही जनमानस में उसकी कोई विश्वसनीय स्वीकार्यता है। यह केवल राजनीतिक भ्रम फैलाने का प्रयास है, जिसे जनता पहले ही खारिज कर चुकी है।.

see more..

प्रयागराज में युवक की आरओबी से गिर कर मौत,पुलिस पर लापरवाही का आरोप

16 Dec 2025 | 1:45 PM

प्रयागराज, 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के मांडा क्षेत्र में आरओबी से गिरकर हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस पर लापरवाही का गंभीर आरोप लग रहे हैं।.

see more..