Wednesday, Dec 17 2025 | Time 03:32 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


आजमगढ़ में गोदान एक्सप्रेस में मिला अवैध कफ सिरप

आजमगढ़,5 नवम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ जिले की जीआरपी पुलिस ने गोदान एक्सप्रेस ट्रेन (नंबर 11056) में चेकिंग के दौरान जनरल बोगी से संदिग्ध हालत में चार ट्रॉली बैग और एक पिट्ठू बैग बरामद किया। इनमें से ट्रॉली बैगों से 990 शीशियां आनरेक्स कफ सिरफ मिलीं, जिनकी अनुमानित कीमत 2.10 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस को आशंका है कि यह नशे के लिए सिरफ की तस्करी की जा रही थी। हाल के दिनों में कई राज्यों में दर्जनों बच्चों की सिरफ पीने से मौत के बाद सरकार ने कई सिरफ की बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस घटना को इसी संदर्भ में देखा जा रहा है।
प्रभारी निरीक्षक जीआरपी आजमगढ़ नासिर हुसैन के अनुसार अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी., पुलिस महानिरीक्षक रेलवे मोदक राजेश डी., पुलिस उपमहानिरीक्षक रेलवे लखनऊ सुधा सिंह के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई हुई। यात्रियों की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और अवैध तस्करी रोकने के लिए रेलवे स्टेशन, परिसर और ट्रेनों में लगातार चेकिंग की जा रही है। गोंडा से मुंबई जा रही ट्रेन में स्कॉर्ट कर्मचारियों ने सठियांव स्टेशन के पास ड्यूटी के दौरान जनरल बोगी में 4 ट्रॉली बैग (2 लाल, 1 हरा और 1 आसमानी रंग) तथा एक बैंगनी रंग का पिट्ठू बैग लावारिस हालत में पाया।
बैग खोलने पर 100 एमएल की 990 शीशियां आनरेक्स सिरफ मिलीं, जो 33 बंडलों (प्रत्येक में 30 शीशियां) में पैक थीं। पिट्ठू बैग से इस्तेमाल किए कपड़े और 1 मोबाइल फोन बरामद हुआ। मालिक का कोई दावा न मिलने पर पुलिस ने सामान कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जीआरपी थाना आजमगढ़ की टीम ने यह सफलता हासिल की।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य को लेकर योगी ने विभागीय कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

16 Dec 2025 | 9:16 PM

लखनऊ, 16 दिसंबर (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज एनेक्सी में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी से जुड़े कार्यों तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभिन्न विभागों के बजट आवंटन एवं व्यय की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की। .

see more..

खाद की कालाबाजारी करने वालों पर रासुका के तहत होगी कार्रवाई: योगी

16 Dec 2025 | 9:10 PM

लखनऊ, 16 दिसम्बर (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि मिलावटी अथवा नकली खाद बेचने वालों और खाद की कालाबाजारी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।.

see more..

अमिताभ ठाकुर से मिलने देवरिया जेल आयेंगे अजय राय

16 Dec 2025 | 9:06 PM

देवरिया, 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय 18 दिसंबर को पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर से मिलने देवरिया जिला जेल जायेंगे। पूर्व आईपीएस अधिकारी धोखाधड़ी के आरोप में जेल में बंद हैं।
जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी संजीव कुमार मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि श्री राय तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह करीब 11:30 बजे देवरिया जिला जेल पहुंचेंगे। उन्होने कहा कि यह दौरा कांग्रेस की जनता के मुद्दों के प्रति संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में समय पर मौजूद रहने का अनुरोध किया गया है।
प्रदीप
वार्ता.

see more..

24 जनवरी से 9 फरवरी के बीच होंगी यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं

16 Dec 2025 | 9:00 PM

लखनऊ/ प्रयागराज 16 दिसम्बर (वार्ता) माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) ने वर्ष 2026 की इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की प्रयोगात्मक परीक्षाओं के आयोजन का कार्यक्रम मंगलवार को जारी कर दिया है। परिषद के सचिव भगवती सिंह के अनुसार, प्रयोगात्मक परीक्षाएं प्रदेशभर में दो चरणों में आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं संबंधित जनपदों के निर्धारित मंडलों के अंतर्गत संपन्न कराई जाएंगी।.

see more..

सभी लोग अपनाएं हिन्दू संस्कृति : होसबोले

16 Dec 2025 | 8:57 PM

संतकबीरनगर 16 दिसंबर (वार्ता) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने मंगलवार को कहा कि सभी लोगों को हिंदू संस्कृति को आत्मसात करने की जरुरत है।.

see more..