More News05 Sep 2026 | 10:19 AMमथुरा 5 सितंबर (वार्ता) श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शुक्रवार आधी रात को ठीक 12 बजते ही कान्हा की नगरी मथुरा असीम आस्था और उल्लास के महासागर में डूब गई। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, अधर्म का नाश और धर्म की पुनर्स्थापना के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने इसी पावन बेला में अवतार लिया था। जन्म की घोषणा होते ही पूरी जन्मभूमि 'जय श्री कृष्णा' के जयकारों से गुंजायमान हो उठी।.
see more.. 04 Sep 2026 | 9:55 PMनोएडा, 04 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में नोएडा सेक्टर-113 थाना पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एटीएम कार्ड फंसाकर लोगों के खातों से नकदी निकालने वाले कथित गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक प्लास, दो घरेलू चाकू, एक सफेद थैला, दो मोबाइल फोन और 3,030 रुपये नकद बरामद किए हैं।.
see more.. 04 Sep 2026 | 8:29 PMकानपुर, 04 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में पांडु नदी से सटे निचले इलाकों में जलभराव के मद्देनजर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अंबेडकर नगर, पिपौरी समेत आसपास की बस्तियों में स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।.
see more.. 04 Sep 2026 | 8:22 PMलखनऊ, 04 सितंबर (वार्ता) राजधानी लखनऊ में आईआईएम रोड स्थित इमैजिन रिजॉर्ट में प्री-जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्णोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 500 से 600 श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में अक्षय पात्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरतर्षभ प्रभु का विशेष सान्निध्य रहा। .
see more.. 04 Sep 2026 | 8:16 PMप्रतापगढ़, 04 सितंबर (वार्ता)। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर कृपालु भक्तिधाम मनगढ़ को दुल्हन की तरह सजाया गया है। शुक्रवार शाम भक्तिधाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा और पूरा मंदिर परिसर ‘राधे-राधे’ के जयकारों से गूंज उठा।.
see more..